Search Post on this Blog

सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्‍माननीय हैं। इस कथन पर टिप्‍पणी कीजिए।

    प्रश्न :

सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्‍माननीय हैं। इस कथन पर टिप्‍पणी कीजिए।

( अध्याय 13 : कार्य का महत्त्व, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )

उत्तर। 

सामुदायिक सेवा गतिविधियां जैसे धार्मिक स्थल पर सेवा (गुरुद्वारे में लंगर सेवा), मंदिर में सफाई और सेवा कार्य करना, स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होना,  वन महोत्सव में वृक्षारोपण करना,  प्राकृतिक आपदाओं (जैसे बाढ़ या भूकंप) में पीड़ितों की मदद करना, आदि है। 

सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्‍माननीय हैं। इस कथन पर टिप्‍पणी कीजिए।


“सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्माननीय हैं” — यह कथन पूर्णतः सत्य है। जिसके टिपणी इस प्रकार है -


निःस्वार्थ सेवा :

सामुदायिक सेवा करने वाले लोग बिना किसी स्वार्थ या धन की अपेक्षा के कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य समाज की भलाई और लोगों की सहायता करना होता है, जो सम्माननीय कार्य है।


समाज के लिए योगदान :

ये लोग अपने समय, श्रम और संसाधनों का उपयोग समाज की समस्याएँ हल करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में करते हैं , जो सम्माननीय कार्य है।


सकारात्मक प्रभाव :

सामुदायिक सेवा से समाज में सहयोग, भाईचारे और एकता की भावना बढ़ती है। जैसे—गुरुद्वारे में ‘लंगर’ सेवा, स्वच्छ भारत अभियान, वृक्षारोपण अभियान।


निष्कर्ष :

सामुदायिक सेवा समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए महत्त्वपूर्ण है। ऐसे कार्य करने वाले लोग दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं और समाज उन्हें सम्माननीय स्थान प्रदान करता है।

Previous
Next Post »