1. नीचे दिए गए वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे का सही अर्थ चुनिए —
"राम ने अपने दोस्त की गलती पर आँख मूँद ली।"
क) ध्यान से देखना
ख) जानबूझकर अनदेखा करना
ग) आँखों में दर्द होना
घ) नींद लेना
उत्तर: (b) जानबूझकर अनदेखा करना
मुहावरा "आँख मूँद लेना" का अर्थ है — किसी बात को जानते हुए भी अनदेखा कर देना या सच्चाई को स्वीकार न करना।
उदाहरण:
शिक्षक ने छात्रों की गलती पर आँख मूँद ली।
(अर्थात उन्होंने गलती देखी, लेकिन अनदेखा कर दिया।
2. मुहावरा "आँख लगना" का अर्थ क्या है?
क) बहुत गुस्सा होना
ख) गहरी नींद सो जाना
ग) किसी को घूरना
घ) झपकी लेना
उत्तर:घ) झपकी लेना
3. मुहावरा "जी भर जाना" का सही अर्थ क्या है?
क) मन लगाकर काम करना
ख) खुशी से झूम उठना
ग) किसी वस्तु या कार्य से ऊब जाना
घ) बहुत थक जाना
उत्तर: ग) किसी वस्तु या कार्य से ऊब जाना
मुहावरा "जी भर जाना" का प्रयोग तब किया जाता है जब किसी चीज़, व्यक्ति या काम से मन ऊब जाता है और रुचि नहीं रहती।
4. मुहावरा "लाज से गड़ जाना" का सही अर्थ क्या है?
क) बहुत क्रोधित होना
ख) प्रसन्न होना
ग) भूख लगना
घ) शर्म से चुप हो जाना
उत्तर: घ) शर्म से चुप हो जाना
मुहावरा "लाज से गड़ जाना" का प्रयोग उस स्थिति के लिए होता है जब कोई व्यक्ति बहुत शर्मिंदा होकर बोलने या सामने आने से झिझकने लगे।
5. “दंग रहना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
क) बहुत गुस्सा होना
ख) आराम से बैठना
ग) धीरे-धीरे काम करना
घ) अचंभित रह जाना
उत्तर: घ) अचंभित रह जाना
“दंग रहना” का अर्थ है किसी घटना या स्थिति को देखकर आश्चर्यचकित, अवाक या हैरान रह जाना। उदाहरण वाक्य: इतना सुंदर नज़ारा देखकर मैं दंग रह गया।
You may also like:

ConversionConversion EmoticonEmoticon