Search Post on this Blog

मुहावरे या लोकोक्तियाँ | सामान्य हिंदी ज्ञान [ SET-8]

 1. ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’ मुहावरे का क्या अर्थ है?

क) सभी लोग अच्छे शिक्षक होते हैं।

ख) दूसरे को सलाह देना आसान है, पर खुद पालन करना कठिन।

ग) सबको उपदेश सुनना अच्छा लगता है।

घ) कोई भी सलाह नहीं मानता।


उत्तर: ख) दूसरे को सलाह देना आसान है, पर खुद पालन करना कठिन।


2.  ‘नेकी कर कुएं में डाल’ का क्या अर्थ है?

क) अच्छे काम का फल तुरंत मिलता है।

ख) भलाई करना व्यर्थ है। 

ग) दूसरों पर विश्वास मत करो।

घ) दूसरों की भलाई करो और बदले की आशा मत रखो।


उत्तर: घ) दूसरों की भलाई करो और बदले की आशा मत रखो।


3. ‘कंगाली में आटा गीला होना’ का क्या अर्थ है?

क) सुख में दुख का आना।

ख) आटा गीला करना ठीक नहीं। 

ग) पहले से परेशान व्यक्ति पर और विपत्ति आना।

घ) मेहनत से सफलता मिलना।


उत्तर: ग) पहले से परेशान व्यक्ति पर और विपत्ति आना।


4.  ‘का बरखा जब कृषि सुखाने’ का क्या अर्थ है?

क) समय पर काम न होना व्यर्थ है।

ख) वर्षा का आना हमेशा अच्छा होता है।

ग) किसान को वर्षा पसंद नहीं होती।

घ) देर से आया लाभ निरर्थक है।


उत्तर: घ) देर से आया लाभ निरर्थक है।


5.  ‘रंगा सियार होना’ का क्या अर्थ है?

क) सुंदर बनना।

ख) चालाकी से लोगों को धोखा देना।

ग) जंगल में घूमना।

घ) किसी का रंग बदलना।


उत्तर: ख) चालाकी से लोगों को धोखा देना।


6. ‘मिट्टी खराब करना’ का क्या अर्थ है?

क) खेतों की मिट्टी बर्बाद करना।

ख) अपमान या बदनामी होना।

ग) काम बिगाड़ देना।

घ) जमीन की जाँच करना।


उत्तर: ग) काम बिगाड़ देना।



 You may also like:

Previous
Next Post »