Search Post on this Blog

भूगोल MCQ /QUIZ | सेट–7 | Static + Current Affairs ( UPSC, PCS, UGC NET, CUET, बैंकिंग एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु)

 1. "ग्रीन हाउस प्रभाव " का प्रथम बार विवरण दिया गया था :(UPPSC GDC)

(a) जोसेफ फोरियर द्वारा 

(b) रॉलैंड रोलैंड द्वारा 

(c) जेम्स हट्टन द्वारा 

(d) मोलिना द्वारा 


उत्तर: (a) जोसेफ फोरियर द्वारा 

सन् 1824 में जोसेफ फोरियर द्वारा ने बताया कि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य का ऊष्मा को रोककर रखता है, जिससे पृथ्वी अपेक्षाकृत गर्म बनी रहती है। यदि वायुमंडल न हो तो पृथ्वी का तापमान बहुत कम हो जाएगा।



2. निम्नलिखित देशों में से किसमें " न्यू इंग्लैंड औद्योगिक प्रदेश" स्थित है? (UPPSC GDC)

a) यूनाइटेड किंगडम

(b) संयुक्त राज्य अमेरिका

(c) कनाडा

(d) ऑस्ट्रेलिया


उत्तर: (b) संयुक्त राज्य अमेरिका

न्यू इंग्लैंड औद्योगिक प्रदेश संयुक्त राज्य अमेरिका में औद्योगिक क्रांति का ऐतिहासिक जन्मस्थल माना जाता है। यह वस्त्र उद्योग, जहाज निर्माण तथा जूता निर्माण मशीनों के लिए प्रसिद्ध रहा है।


3. औद्योगीकरण के स्तर मापने हेतु बहु-तात्विक उपागम अपनाया गया (UPPSC GDC)

(a) अल्फ्रेड राइट द्वारा 

(b) डी. थॉम्पसन द्वारा 

(c) स्टीन द गीयर द्वारा 

(d) सी. एफ. जोन्स द्वारा 


उत्तर: (c) स्टीन द गीयर द्वारा 

स्टीन डी गीयर के अनुसार औद्योगीकरण का स्तर केवल विनिर्माण उत्पादन से नहीं, बल्कि अनेक कारकों से निर्धारित होता है, जैसे—

आधारभूत संरचना का विकास

तकनीकी उन्नति

श्रमिकों का कौशल स्तर

ऊर्जा की खपत


4. निम्नलिखित में से कौन दो, बायोगैस के प्रमुख घटक हैं? (UPPSC 2025)

1. मीथेन

2. ब्यूटेन

3. कार्बन डाइऑक्साइड

4. कार्बन मोनोऑक्साइड

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

कूट:

(a) 1 और 3

(b) 3 और 4

(c) 2 और 3

(d) 1 और 2


उत्तर: (a) 1 और 3

मीथेन (50–75%) तथा कार्बन डाइऑक्साइड (25–50%) मिलकर बायोगैस का लगभग 90% भाग बनाते हैं।


5. उत्तर भारत में जलविद्युत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?(UPPSC 2025)

1. हिमालयी क्षेत्र में जल विद्युत की विशाल संभावनाएँ हैं।

2. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार इस क्षमता का उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि इनके उत्तर में स्थित हिमालय नेपाल की सीमा में आता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

कूट:

(a) केवल 2

(b) न तो 1, न ही 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) केवल 1


उत्तर: (d) केवल 1

कथन 1 सही है, क्योंकि हिमालयी क्षेत्र में तीव्र ढाल, सदानीरा नदियाँ तथा हिमनदों से पोषित जलधाराएँ पाई जाती हैं, जो जलविद्युत उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं।


6. निम्नलिखित में से कौन-सा/से जिले उत्तर प्रदेश में देवी पाटन मंडल का हिस्सा है? (UPPSC 2025)

1. बस्ती

2. बहराइच

3. बलरामपुर

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

कूट:

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 3

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 1


उत्तर: (c) केवल 2 और 3

देवीपाटन मंडल में निम्नलिखित चार जिले सम्मिलित हैं—

  • गोंडा
  • बहराइच
  • बलरामपुर
  • श्रावस्ती

इस मंडल का नाम बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर स्थित माँ पाटेश्वरी देवी पाटन मंदिर के नाम पर पड़ा है।


7. जोजिला सुरंग किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है?

(a) NH-1

(b) NH-2

(c) NH-7

(d) NH-32


उत्तर: (a) NH-1

संदर्भ:

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कारगिल के मीनामार्ग में जोजिला सुरंग की ऐतिहासिक अंतिम ब्लास्टिंग का अवलोकन किया।

यह राष्ट्रीय राजमार्ग-1 (NH-1) पर स्थित है।

यह जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग (बालटाल) को लद्दाख के मीनामार्ग (द्रास/कारगिल) से जोड़ती है।


8. जीआई टैग प्राप्त ‘तेजपुर लीची’ किस राज्य से संबंधित है?

(a) असम

(b) पश्चिम बंगाल

(c) बिहार

(d) उत्तर प्रदेश


उत्तर: (a) असम

संदर्भ:

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने असम की जीआई टैग प्राप्त तेजपुर लीची की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप दुबई भेजने में सफलता प्राप्त की।


9. जॉर्डन की सीमा निम्नलिखित में से किस देश से नहीं मिलती?

(a) ईरान

(b) सऊदी अरब

(c) इज़राइल

(d) सीरिया


उत्तर: (a) ईरान

संदर्भ:

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन स्थित अल-अज़राक वायुसेना अड्डे पर मिसाइलें दागीं।

जॉर्डन की सीमाएँ पाँच देशों/क्षेत्रों से मिलती हैं—

  • सीरिया
  • इराक
  • सऊदी अरब
  • इज़राइल
  • पश्चिमी तट (West Bank)


ईरान जॉर्डन का पड़ोसी देश नहीं है।


10. निम्नलिखित में से किस योजना ने उद्योगों के प्रादेशिक प्रकीर्णन हेतु विकास केंद्रों की स्थापना का गुणात्मक प्रस्ताव लाया ? (UPPSC GDC)

(a) पाँचवीं पंचवर्षीय योजना

(b) आठवीं पंचवर्षीय योजना

(c) सातवीं पंचवर्षीय योजना

(d) तृतीय पंचवर्षीय योजना


उत्तर: (b) आठवीं पंचवर्षीय योजना


प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव के नेतृत्व में भारत ने 1991 के आर्थिक सुधारों को योजनागत विकास प्रक्रिया से जोड़ा। आठवीं पंचवर्षीय योजना (1992–97) में उद्योगों के क्षेत्रीय संतुलन एवं विकेंद्रीकरण के लिए विकास केंद्रों (Growth Centres) की स्थापना पर विशेष बल दिया गया।



You may also like:

Previous
Next Post »