1. निम्नलिखित विद्वानों में किसने कहा कि "ज्यामिति भूगोल की भाषा है"? (UPPSC GDC)
(क) टी. हेगरस्ट्रैण्ड
(ख) पी. हैगेट
(ग) बी. जे. एल. बेरी
(घ) डब्ल्यू. बुंगी
उत्तर: (घ) डब्ल्यू. बुंगी
विलियम बुंगी(William Bunge) एक प्रसिद्ध अमेरिकी भूगोलवेत्ता थे तथा भूगोल में मात्रात्मक क्रांति (Quantitative Revolution) के प्रमुख समर्थकों में से एक थे। उन्होंने प्रसिद्ध रूप से कहा था कि "ज्यामिति भूगोल की भाषा है"।
2. भारत में ग्रामीण से नगर प्रवजन में सबसे प्रभावी कारण तत्व है? (UPPSC GDC)
(क) शिक्षा
(ख) विवाह
(ग) रोजगार
(घ) पारिवारिक स्थानांतरण
उत्तर: (ग) रोजगार
भारत में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर प्रवास का सबसे प्रमुख आकर्षण कारक (Pull Factor) रोजगार के अवसर हैं। बेहतर आय, उद्योगों एवं सेवा क्षेत्र में कार्य की उपलब्धता लोगों को नगरों की ओर आकर्षित करती है।
3. क्रिस्टालर के केन्द्रीय स्थल सिद्धान्त में " प्रशासनिक नियम" संदर्भित करता है? (UPPSC GDC)
(क) K = 3
(ख) K = 4
(ग) K = 7
(घ) K = 9
उत्तर: (ग) K = 7
K = 3 : विपणन सिद्धान्त (Marketing Principle)
K = 4 : परिवहन सिद्धान्त (Transport Principle)
K = 7 : प्रशासनिक सिद्धान्त (Administrative Principle)
प्रशासनिक सिद्धान्त में उच्च श्रेणी के केन्द्र का अपने अधीनस्थ केन्द्रों पर पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण होता है।
4. अभीष्ट जनसंख्या मॉडल के पर्वतक थे: (UPPSC GDC)
(क) कार सॉन्डर्स
(ख) जॉर्ज एम. बुडवेल
(ग) वॉरेन थॉम्पसन
(घ) रॉबर्ट बॉयड
उत्तर: (क) कार सॉन्डर्स
ब्रिटिश समाजशास्त्री एवं जनसांख्यिकीविद् कार सॉन्डर्स (Carr Saunders) ने अपनी 1922 की पुस्तक The Population Problem में अभीष्ट जनसंख्या सिद्धान्त प्रस्तुत किया था।
कार सॉन्डर्स → अनुकूलतम जनसंख्या मॉडल ( Optimum Population Model)
वॉरेन थॉम्पसन → जनांकिकीय संक्रमण मॉडल (Demographic Transition Model), 1929
5. संयुक्त राज्य अमेरिका के संदर्भ में निम्नलिखित कालावधि को भू-आकृति विज्ञान का "स्वर्णिम युग कहा जाता है? (UPPSC GDC)
(क) 1875–1920
(ख) 1825–1875
(ग) 1920–1965
(घ) 1970–2010
उत्तर: (क) 1875–1920
1875 से 1920 का काल अमेरिका में भू-आकृति विज्ञान का स्वर्णिम युग माना जाता है।
इस काल में डब्ल्यू. एम. डेविस (W. M. Davis) का प्रभुत्व रहा, जिन्हें "अमेरिकी भूगोल का जनक" कहा जाता है। उन्होंने 1899 में अपना प्रसिद्ध भू-आकृतिक चक्र (Geomorphic Cycle / Erosion Cycle) प्रस्तुत किया।
6. निम्नलिखित कथनों में से कौन सही हैं? (UPPSC GDC)
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
(i) मांसाहारी खाद्य शृंखला के चौथे पोषण स्तर पर होते हैं।
(ii) स्वपोषी शाकाहारियों के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं।
(iii) मांसाहारी अपनी ऊर्जा शाकाहारियों से प्राप्त करते हैं।
(iv) सर्वाहारी अपनी ऊर्जा स्वपोषियों से प्राप्त करते हैं।
कूट:
(क) (i) और (iv)
(ख) (ii) और (iv)
(ग) (ii), (iii) और (iv)
(घ) (i), (ii) और (iii)
उत्तर: (ग) (ii), (iii) और (iv)
प्रथम पोषण स्तर (Trophic Level I) – उत्पादक / स्वपोषी
जो हरे पौधे एवं शैवाल है और प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन बनाते हैं
द्वितीय पोषण स्तर (Trophic Level II) – प्राथमिक उपभोक्ता / शाकाहारी:
सीधे पौधों पर निर्भर करते है।
तृतीय पोषण स्तर (Trophic Level III) – द्वितीयक उपभोक्ता
छोटे मांसाहारी एवं सर्वाहारी होते है।
चतुर्थ पोषण स्तर (Trophic Level IV) – तृतीयक उपभोक्ता
शीर्ष या बड़े मांसाहारी होते है
अतः कथन (i) सामान्य रूप से सभी मांसाहारियों पर लागू नहीं होता, जबकि (ii), (iii) और (iv) सही हैं।
7. इनमें से कौन-सा/से सही युग्म सुमेलित नहीं हैं? (UPPSC 2025)
(दर्रा) राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
1. लिपुलेख: लद्दाख
2. नाथू ला: सिक्किम
3. बोमडिला: अरुणाचल प्रदेश
4. शिपकी ला: हिमाचल प्रदेश
कूट :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 2 और 3
(d) केवल 1
उत्तर: (घ) केवल 1
सही सुमेल:
लिपुलेख दर्रा — उत्तराखण्ड
नाथू ला — सिक्किम
बोमडिला — अरुणाचल प्रदेश
शिपकी ला — हिमाचल प्रदेश
8. यूफ्रेट्स नदी किस क्षेत्र में स्थित है?
(क) मध्य अमेरिका
(ख) दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया
(ग) दक्षिण-पश्चिम एशिया
(घ) दक्षिण-पूर्व एशिया
उत्तर: (ग) दक्षिण-पश्चिम एशिया
Nature Geoscience में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने भूकंपीय चित्रण एवं भूवैज्ञानिक आँकड़ों की सहायता से यूफ्रेट्स नदी की उत्पत्ति को समझा है।
यूफ्रेट्स नदी तुर्की, सीरिया और इराक से होकर बहती है।
यह दक्षिण-पश्चिम एशिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक नदियों में से एक है।
9. निम्नलिखित राज्यों को क्षेत्रफल के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। (UPPSC 2025)
1. हरियाणा
2. हिमाचल प्रदेश
3. पंजाब
4. उत्तराखण्ड
कूट:
(क) 1, 3, 2, 4
(ख) 3, 1, 4, 2
(ग) 3, 1, 2, 4
(घ) 1, 3, 4, 2
उत्तर: (घ) 1, 3, 4, 2
क्षेत्रफल:
हरियाणा — लगभग 44 हजार वर्ग किमी
पंजाब — लगभग 50 हजार वर्ग किमी
उत्तराखण्ड — लगभग 53 हजार वर्ग किमी
हिमाचल प्रदेश — लगभग 55 हजार वर्ग किमी
आरोही क्रम:
हरियाणा → पंजाब → उत्तराखण्ड → हिमाचल प्रदेश
10. सूची-I को सूची - II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। (UPPSC 2025)
सूची-I (राज्य) सूची-II (सबसे ऊँची चोटी)
A. तमिलनाडु 1. धूपगढ़
B. राजस्थान 2. डोडाबेट्टा
C. नागालैण्ड 3. गुरु शिखर
D. मध्य प्रदेश 4. सरामती
कूट :
A B C D
(a) 2 3 1 4
(b) 3 2 4 1
(c) 3 2 1 4
(d) 2 3 4 1
उत्तर: (क) 2 3 1 4
तमिलनाडु :डोडाबेट्टा
राजस्थान : गुरु शिखर
नागालैण्ड: सरामती
मध्य प्रदेश: धूपगढ़
डोडाबेट्टा — नीलगिरि पर्वतमाला की सर्वोच्च चोटी
गुरु शिखर — अरावली पर्वतमाला तथा राजस्थान की सर्वोच्च चोटी
सरामती — नागालैण्ड की सर्वोच्च चोटी
धूपगढ़ — सतपुड़ा पर्वतमाला तथा मध्य प्रदेश की सर्वोच्च चोटी।
You may also like:
ConversionConversion EmoticonEmoticon