1. सबसे बड़ा ज्वालामुखी का प्रकार कौन सा है?
a) मिश्रित ज्वालामुखी
b) कैल्डेरा ज्वालामुखी
c) शील्ड ज्वालामुखी
d) राख-शंकु ज्वालामुखी
उत्तर: (c) शील्ड ज्वालामुखी
शील्ड ज्वालामुखी पृथ्वी के सबसे बड़े ज्वालामुखी होते हैं। इनका निर्माण अत्यधिक तरल बेसाल्टिक लावा से होता है। हवाई द्वीपसमूह के ज्वालामुखी इसके प्रमुख उदाहरण हैं। भारत का दक्कन ट्रैप भी विशाल बेसाल्टिक लावा प्रवाह (Flood Basalt Province) से निर्मित हुआ है।
सबसे अधिक विस्फोटक ज्वालामुखी — कैल्डेरा ज्वालामुखी।
2. निम्नलिखित में से कौन-सा ज्वालामुखीय स्थलरूप तब बनता है जब मैग्मा भूपर्पटी के भीतर क्षैतिज दिशा में ठंडा हो जाता है?
a) डाइक
b) सिल
c) बैथोलिथ
d) लैकोलिथ
उत्तर: (b) सिल
सिल तब बनता है जब मैग्मा शैल-स्तरों के बीच क्षैतिज रूप से प्रवेश कर भूपर्पटी के भीतर ठंडा हो जाता है।
डाइक — मैग्मा का ऊर्ध्वाधर अंतःक्षेपण।
बैथोलिथ — सबसे बड़ा अंतर्वेधी आग्नेय निकाय।
लैकोलिथ — अपेक्षाकृत छोटा, गुंबदाकार अथवा कुकुरमुत्ता (मशरूम) के आकार का अंतःक्षेपण।
3. भारत का दक्कन ट्रैप किसका उदाहरण है?
a) शील्ड ज्वालामुखी
b) मिश्रित ज्वालामुखी
c) बाढ़ बेसाल्ट प्रांत
d) कैल्डेरा ज्वालामुखी
उत्तर: (c) बाढ़ बेसाल्ट प्रांत
दक्कन ट्रैप का निर्माण अत्यधिक तरल बेसाल्टिक लावा के व्यापक प्रवाह से हुआ था। यह विश्व के सबसे बड़े बाढ़ बेसाल्ट प्रांतों में से एक है।
4. "रिंग ऑफ फायर" मुख्यतः किस महासागर से संबंधित है?
a) अटलांटिक महासागर
b) आर्कटिक महासागर
c) हिन्द महासागर
d) प्रशांत महासागर
उत्तर: (d) प्रशांत महासागर
विश्व के लगभग 75% सक्रिय ज्वालामुखी तथा लगभग 90% भूकंप प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में पाए जाते हैं।
विश्व के लगभग 500 ज्ञात ज्वालामुखियों में से 400 इसी क्षेत्र में स्थित हैं, इसलिए इसे पृथ्वी का सबसे सक्रिय ज्वालामुखीय पट्टा माना जाता है।
5. विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है?
a) माउंट फूजी
b) कोटोपैक्सी
c) ओहोस डेल सालाडो
d) माउंट एटना
उत्तर: (c) ओहोस डेल सालाडो
ओहोस डेल सालाडो (अर्जेंटीना–चिली सीमा, एंडीज पर्वतमाला) विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी है, जिसकी ऊँचाई लगभग 6,893 मीटर है।
6. अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी कौन-सी है?
a) माउंट केन्या
b) माउंट किलिमंजारो
c) माउंट एल्गॉन
d) माउंट कैमरून
उत्तर: (b) माउंट किलिमंजारो
माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) एक सुप्त ज्वालामुखीय पर्वत है तथा अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी (5,895 मीटर) है।
7. ईस्वी सन् 79 में किस ज्वालामुखी ने रोमन नगर पोम्पेई और हरकुलेनियम को नष्ट कर दिया था?
a) एटना
b) स्ट्रोम्बोली
c) विसुवियस
d) पिनातुबो
उत्तर: (c) विसुवियस
माउंट विसुवियस (इटली) में ईस्वी सन् 79 में हुए विस्फोट से पोम्पेई और हरकुलेनियम नगर ज्वालामुखीय राख के नीचे दब गए थे।
8. निम्नलिखित में से किस ज्वालामुखी को "भूमध्यसागर का प्रकाश स्तंभ" कहा जाता है?
a) एटना
b) विसुवियस
c) स्ट्रोम्बोली
d) हेकला
उत्तर: (c) स्ट्रोम्बोली
स्ट्रोम्बोली (इटली) में लगभग निरंतर ज्वालामुखीय गतिविधि होती रहती है, जिसके कारण यह सदियों से नाविकों के लिए मार्गदर्शक रहा है।
9. प्रसिद्ध स्तरित ज्वालामुखी (Stratovolcano) माउंट फूजी कहाँ स्थित है?
a) इंडोनेशिया
b) फिलीपींस
c) जापान
d) चीन
उत्तर: (c) जापान
माउंट फूजी जापान की सर्वोच्च चोटी (3,776 मीटर) तथा एक प्रसिद्ध सुप्त स्तरित ज्वालामुखी है।
10. यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
a) ग्रीस
b) इटली
c) स्पेन
d) पुर्तगाल
उत्तर: (b) इटली
माउंट एटना, जो इटली के सिसिली द्वीप पर स्थित है, यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है।
You may also like:
ConversionConversion EmoticonEmoticon