Search Post on this Blog

पृथ्वी की गतियाँ [ अभ्यास हल ] | पृथ्वी हमारा आवास | Class 6 भूगोल NCERT

 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।


(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव का कोण क्या है?

उत्तर।

  • अपने कक्षीय तल के साथ पृथ्वी की धुरी के झुकाव का कोण 66.5 डिग्री है ।


(ii) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।

उत्तर।

पृथ्वी की दो प्रकार की गति है। 

  • अपनी धुरी के चारों ओर पृथ्वी की गति को घूर्णन कहा जाता है; इसे एक बार घूमने में 24 घंटे लगते हैं। एक घूर्णन की अवधि को पृथ्वी दिवस भी कहा जाता है।
  • पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर दीर्घ पथ में गति करना परिक्रमण कहलाता है; इसे एक चक्कर लगाने में 365.25 दिन लगते हैं।


(iii) लीप वर्ष क्या है?

उत्तर।

  • पृथ्वी की सूर्य की चारो ओर परिक्रमा की गति को परिक्रमण कहते है। पृथ्वी को एक चक्कर लगाने में 365.25 दिन या 365 दिन और 6 घंटा लगते हैं जिसे हम एक वर्ष कहते हैं।
  • सुविधा के लिए हम एक वर्ष में 365 दिन मानते हैं, और हर वर्ष छह घंटे को बचाकर चार साल में एक बार ( 6 * 4 =24 घंटा ) को हम एक दिन बनाने है। इसलिए हर 4 वर्ष में 366 दिन वाला वर्ष आता है उसे हम लीप वर्ष कहते हैं।
  • लीप वर्ष का फरवरी महीना 29 दिन का होता है। 


(iv) उत्तर और दक्षिण अयनांतो में अंतर बताइए ।

उत्तर।

उत्तर और दक्षिण अयनांतो में निम्नलिखित अंतर हैं:

  • वो दिन (21 जून) जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य के सबसे नजदीक होता है उसे उत्तर अयनांत कहते है जबकि जिस दिन (22 दिसंबर) को दक्षिणी गोलार्ध सूर्य के सबसे नजदीक होता है उसे दक्षिण अयनांत कहते है।
  • उत्तर अयनांत में, उत्तरी गोलार्ध में अधिकतम गर्मी होती है और सबसे लंबे दिन और सबसे छोटी रात का अनुभव होता है जबकि दक्षिणी गोलार्ध में सबसे कम गर्मी होती है और सबसे लंबी रात और सबसे छोटे दिन का अनुभव होता है।
  • दक्षिण अयनांत में, उत्तरी गोलार्ध में सबसे कम गर्मी होती है और सबसे लंबी रात और सबसे छोटे दिन का अनुभव होता है जबकि दक्षिणी गोलार्ध में अधिकतम गर्मी होती है और सबसे लंबे दिन और सबसे छोटी रात का अनुभव होता है।

(v) विषुव क्या है?

उत्तर।
  • जब पूरी पृथ्वी पर बराबर दिन और समान होती है तो उसे विषुव कहते हैं।
  • यह तब होता है जब सूर्य की किरणे पृथ्वी के भूमध्य रेखा पर सीधी पड़ती है।
  • विषुव, वर्ष में दो बार 21  मार्च और 23 सितंबर को पड़ता है।
(vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा में उत्तर और दक्षिण अयनांत अलग अलग समय में होता है?

उत्तर।
  • पृथ्वी झुकी हुई धुरी में सूर्य का परिक्रमण करता है  तो जब उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुकता है उसी समय दक्षिणी गोलार्द्ध सूर्य से दूर हो जाता है, इसलिए दोनों गोलार्द्ध में  उत्तर और दक्षिण अयनांत अलग अलग समय में होता है।

(vi) ध्रुवो पर लगभग छह महीने दिन एवं  छह महीने रात होती हैं, क्यों ?
उत्तर।
ध्रुवो पर लगभग छह महीने दिन एवं  छह महीने रात होती हैं ऐसा पृथ्वी के अपनी धुरी पर 23. 5 डिग्री के झुकाव से परिक्रमण करने से होता है। पृथ्वी की परिक्रमण में 6 महीने उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर होता है तब उत्तरी ध्रुव पर 6 महीनो के लिए दिन होती है वही दक्षिण ध्रुव पर 6 महीनो के लिए रात होती है और अगले 6 महीनो दक्षिण गोलार्ध जब सूर्य की ओर होता है तब उत्तरी ध्रुव में 6 महीनो के लिए रात होती है और दक्षिण गोलार्ध में 6 महीनो के लिए दिन होता है। 


You may like also:
Previous
Next Post »