Search Post on this Blog

मानचित्र [सारांश नोट्स] | पृथ्वी हमारा आवास | Class 6 भूगोल NCERT

 ग्लोब और मानचित्र में क्या अंतर है?

  • ग्लोब पृथ्वी के एक वास्तविक लघु रूप को दर्शाता है और यह 3डी( तीन आयाम ) रूप में है। ग्लोब तब उपयोगी होता है जब हम संपूर्ण पृथ्वी को अध्ययन करना चाहते हैं।
  • मानचित्र 2डी ( दो आयाम ) रूपों में होता है और यह तब उपयोगी होता है जब हम पृथ्वी के केवल कुछ हिस्सों जैसे कि किसी विशेष देश, राज्य, महासागर, स्थल  आदि का अध्ययन करना चाहते हैं।

मानचित्रों के प्रकार

उपयोगिता के आधार पर मानचित्र तीन प्रकार के होते हैं:

  • भौतिक मानचित्र
  • राजनीतिक मानचित्र
  • थिमैटिक मानचित्र

भौतिक मानचित्र क्या होता हैं?

  • भौतिक मानचित्रों में, हम पृथ्वी की प्राकृतिक विशेषताओं जैसे पर्वतों, पठारों, मैदानों, नदियों, महासागरों, उच्चावच आदि को दर्शाते हैं।


राजनीतिक मानचित्र क्या होते हैं?

  • राजनीतिक मानचित्रों में, हम शहरों, कस्बों, गांवों, देशों और राज्यों आदि के क्षेत्र और सीमाओं को दर्शाते हैं।


थिमैटिक मानचित्र क्या हैं?

  • ऐसे मानचित्र जिसमे हम विशिष्ट जानकारी जैसे कि सड़क वितरण , वर्षा वितरण, वनों का वितरण, उद्योग का वितरण आदि को दर्शाते हैं, थिमैटिक मानचित्र कहते है ।

मानचित्र के कितने घटक हैं?

मानचित्र के तीन घटक होते हैं:

  • दूरी
  • दिशा
  • प्रतीक


दूरी:

  • दूरी  मानचित्र का एक महत्वपूर्ण घटक है। 
  • मानचित्र में हम विश्व या एक भाग को आरेखण करते है। लेकिन आरेखण करते समय स्थलों के बीच  जो वास्तविक दूरी होती है उसको पैमानों के माध्यम से छोटा करके निरूपित किया जाता जिससे जो वास्तविक स्थलों के बीच जो दूरी  होती है वही मानचित्र में भी दिखते है। 
  • उदाहरण के तौर पे , यदि हम पैमाना मान के चल रहे है कि 1000 किमी वास्तविक दुरी को हम कागज पर 1  सेमी में दिखाएंगे। मानचित्र बनाते समय महाद्वीपों के दुरी 10000 किमी है तो कागज पर हम उसे 10 सेमी  दिखाएंगे और यदि दो स्थलों के बीच की दुरी 2000 किमी है तो उसे 2  सेमी दिखाएंगे। 


दिशा:

  • दिशा मानचित्र का दूसरा घटक है। चार प्रमुख बिंदु हैं जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम हैं। 
  • यदि किसी मानचित्र में एक दिशा का उल्लेख किया हो तो हम आसानी से दूसरी दिशा का पता लगा सकते हैं। सामान्य तौर पर, "N/उ0" अक्षर उत्तर दिशा का बताता है।


प्रतीक:

  • प्रतीक मानचित्र का तीसरा घटक है।
  • प्रतीक सीमित स्थान में बहुत सारी जानकारी देते हैं।
  • प्रतीकों का उपयोग अक्षरों, छायाओं, रंगों, चित्रों, रेखाओं आदि द्वारा किया जाता है। कुछ सार्वभौमिक प्रतीकों को पारंपरिक प्रतीक भी कहा जाता है। उदाहरण के लिए, नीले रंग का उपयोग जल निकायों को इंगित करने के लिए किया जाता है।


मानचित्रों में रुढ़ प्रतीक क्या हैं?

मानचित्रों की एक सार्वभौमिक भाषा होती है जिसे सभी समझ सकते हैं जब हम  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतीकों का उपयोग करते है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतीकों को रुढ़ प्रतीक कहते है।

उदाहरण के लिए,

  • नीले रंग का उपयोग जल निकायों को इंगित करने के लिए किया जाता है।
  • हरे रंग का उपयोग पौधे या वनस्पति को इंगित करने के लिए किया जाता है।

रेखाचित्र क्या है?

  • एक ऐसा आरेखण जो पैमाने पर आधारित ना  होकर यादास्त और स्थानीय प्रेक्षण पर आधारित होता है ऐसे आरेखण को  रेखाचित्र कहते हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »