Search Post on this Blog

सौरमंडल में पृथ्वी [ अभ्यास हल ] | पृथ्वी हमारा आवास | Class 6 भूगोल NCERT

1 .निम्नलिखित प्रश्नो का उत्तर संक्षेप में लिखिए 


(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है ?

उत्तर।

ग्रह और तारा दोनों आकाशीय पिंड हैं; हालाँकि, उनके बीच निम्नलिखित अंतर हैं:

  • तारे की अपनी ऊष्मा और प्रकाश होता है जबकि ग्रह के पास नहीं होता है।
  • तारा टिमटिमाता है जबकि ग्रह नहीं।
  • तारा गैसीय पदार्थों से बना होता है जबकि ग्रह आमतौर पर ठोस पदार्थों से बना होता है।
  • ग्रह की तुलना में तारा आकार में बड़ा होता है।
  • ग्रह तारा का चक्कर लगाता  है जबकि  जबकि तारा नहीं।


(ii) 'सौर मंडल' से आप क्या समझते है?

उत्तर।

  • सौर मंडल में सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह और कुछ अन्य खगोलीय पिंड जैसे क्षुद्रग्रह और उल्कापिंड शामिल हैं।


(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें ।

उत्तर।

सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम निम्नलिखित हैं:

  • बुध (सूर्य के सबसे निकट)
  • शुक्र
  • पृथ्वी 
  • मंगल
  • बृहस्पति
  • शनि 
  • युरेनस 
  • नेपच्यून (सूर्य से सबसे दूर)


(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर:

सौर मंडल में पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • जीवन के अनुकूल वातावरण सिर्फ पृथ्वी पर पाया जाता है।
  • पृथ्वी न ज्यादा ठंडी है और न ज्यादा गर्म। 
  • पृथ्वी में पानी तरल रूप में पाया जाता है.
  • वातावरण में ऑक्सीजन और नाइट्रोजन की प्रचुरता मात्रा पायी जाती है। 
  • इसलिए पृथ्वी को अद्भुत ग्रह कहा जाता है। 


(v) हमें हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते है?

उत्तर।

  • चंद्रमा को पृथ्वी के चारों ओर घूमने और अपनी धुरी के चारों ओर घूमने में 27.3 दिन लेता है , यानि दोनों की गति में बराबर समय लगता है। चंद्रमा की तुल्यकालिक गति [घूर्णन और परिक्रमण] के कारण हमें हमेशा चंद्रमा के एक तरफ ही देखने को मिलता है। 


(vi) ब्रह्मांड क्या है?

उत्तर।

  • आकाशगंगाओं के समूह को ब्रह्मांड कहते है। ब्रह्मांड इतना बड़ा है कि हम सोच भी नहीं सकते कि यह कितना बड़ा है।
  • एक आकाशगंगा (गैलेक्सी ) में अरबों तारे हैं।

You may like also:

Previous
Next Post »