Search Post on this Blog

सौरमंडल में पृथ्वी [सारांश नोट्स] | पृथ्वी हमारा आवास | Class 6 भूगोल NCERT

 खगोलीय  पिंड क्या हैं?

  • सूर्य, चन्द्रमा, तारे, ग्रह और वे सभी पिंड जो दिन हो या रात आकाश में चमकते हैं या दिखाई  देते है आकाशीय पिंड कहलाते हैं।


तारा क्या हैं?

  • वे खगोलीय पिंड जिनकी अपनी ऊष्मा और प्रकाश होता है, जो वे बड़ी मात्रा में ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं, तारे कहलाते हैं। उदाहरण के लिए, हमारा निकटतम तारा सूर्य है।


नक्षत्रमंडल क्या हैं?

  • तारों के विभिन्न समूहों द्वारा निर्मित विविध आकृतियों  को नक्षत्रमंडल कहते हैं। उदाहरण के लिए, अर्सा मेजर या बीग बीयर , सप्तर्षि, या सात सितारों का समूह नक्षत्रमंडल  के उदाहरण हैं।


ग्रह क्या हैं?

  • कुछ खगोलीय पिंडों की अपनी ऊष्मा और प्रकाश नहीं होता है और यह तारों के प्रकाश से प्रकाशित होते है या तारो से ऊर्जा प्राप्त करते है और तारो के चारो ओर  चक्कर लगाते  है , ऐसे पिंडों को ग्रह कहा जाता है। उदाहरण के लिए, पृथ्वी, मंगल, आदि।
  • हमारा तारा, सूर्य के आठ ग्रह हैं।


क्षुद्रग्रह क्या हैं?

  • वे खगोलीय पिंड जो सितारों, ग्रहों और उपग्रहों के अलावा होते है और जो सूर्य के चक्कर लगाते  है क्षुद्रग्रह कहलाते है।  क्षुद्रगृह हमारे सौर मंडल में मंगल और बृहस्पति गृह के बीच पाए जाते है और इनकी संख्या लाखों में है। 
  • क्षुद्रग्रह ग्रहो के टुकड़े होते है जो ग्रहो के विस्फोट से विक्षुड के अलग हुए होते है। 


उल्कापिंड क्या हैं?

  • सूर्य के चारों ओर घूमने वाली चट्टानों के छोटे छोटे टुकड़ो को  उल्कापिंड कहते है। कभी-कभी ये उल्कापिंड पृथ्वी के पास आ जाते हैं और वातावरण में प्रवेश कर जाते है तथा वातावरण में वायु के अणुओं के घर्षण के कारण , गर्म होकर जल जाते हैं जिसके परिणाम स्वरूप इनसे प्रकाश उत्पन्न होता है। 
  • कभी-कभी उल्कापिंड पूरी तरह से नहीं जलते हैं और पृथ्वी पर गिरने पर गड्डे  बन जाते हैं।


हमारा सौर मंडल:

  • सूर्य हमारे सौरमंडल का केंद्र है। यह अत्यधिक गर्म गैसों से बना है। परमाणु संलयन सूर्य ऊर्जा उत्पादन का मुख्य स्रोत है। हमारे सौर मंडल की ऊष्मा और प्रकाश के अंतिम स्रोत सूर्य हैं।


सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह और कुछ अन्य खगोलीय पिंड जैसे क्षुद्रग्रह और उल्कापिंड के समूह को  सौर मंडल कहते है। 

सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर एक निश्चित पथ में चक्कर लगाते हैं, जिन्हें कक्षाएँ कहा जाता है।


र्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम निम्नलिखित हैं:

  • बुध (सूर्य के सबसे निकट)
  • शुक्र
  • पृथ्वी 
  • मंगल
  • बृहस्पति
  • शनि 
  • युरेनस 
  • नेपच्यून (सूर्य से सबसे दूर)


पृथ्वी का जुड़वां ग्रह कौन है ?

  • शुक्र को पृथ्वी जुड़वां माना जाता है दोनों का आकर  काफी हद बराबर है। 


किस गृह की चन्द्रमा की संख्या ज्यादा है ?

  • शनि में चन्द्रमाओं की संख्या सबसे अधिक है।

सबसे बड़ी गृह कौन सी है ?

  • बृहस्पति सभी ग्रहों में आकार में सबसे बड़ा है। 

सबसे छोटी गृह कौन सी है ?

  • बुध सभी ग्रहों में आकार में सबसेछोटा है। 


पृथ्वी नीली क्यों दिखाई देती है?

  • पृथ्वी की सतह का दो तिहाई हिस्सा पानी से ढका हुआ है, इसलिए बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी नीली दिखाई देती है।


पृथ्वी पर जीवन क्यों संभव है?

  • पृथ्वी न ज्यादा गर्म है और न ज्यादा ठंडी। जल और वायु भी पृथ्वी पर मौजूद हैं जो जीवित रहने के लिए बहुत आवश्यक हैं।


चंद्रमा:

  • पृथ्वी का केवल एक ही उपग्रह है, जो चंद्रमा है।
  • इसका व्यास = पृथ्वी के व्यास का 1/4 वां।
  • पृथ्वी से दूरी 3,84,400 किमी है।
  •  इसे पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में 27.3 दिन लगते हैं।
  • चांद पर पानी और हवा नहीं है।
  • इसकी चंद्रमा की सतह पर पहाड़, मैदान और अवसाद हैं। ये चंद्रमा की सतह पर छाया डालते हैं।


आकाशगंगा क्या है?

  • आकाशगंगा में अरबों तारे, धूल के बादल और गैसें शामिल हैं।
  • हमारा सौर मंडल "मिल्की वे "आकाशगंगा का हिस्सा है। प्राचीन भारत में, हम आकाश गंगा को प्रकाश की नदी कहते हैं।


ब्रह्मांड क्या है?

  • ब्रह्मांड का निर्माण लाखों आकाशगंगाओं से हुआ है। यह कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है कि ब्रह्मांड कितना बड़ा है।


You may like also:

Previous
Next Post »