Search Post on this Blog

भारत के विचार से आपको क्या अनुभूति होती है ? क्या यह केवल एक क्षेत्र है ? क्या यह लोगों के सम्मिश्रण को प्रकट करता है ? क्या क्या यह शासन की निश्चित संस्थाओं के नियंत्रण में रह रहे लोगों से बसा हुआ एक क्षेत्र है?

 प्रश्न .

 भारत के विचार से आपको क्या अनुभूति होती है ? क्या यह केवल एक क्षेत्र है ? क्या यह लोगों के सम्मिश्रण को प्रकट करता है ? क्या क्या यह शासन की निश्चित संस्थाओं के नियंत्रण में रह रहे लोगों से बसा हुआ एक क्षेत्र है?  

( NCERT class 12, अध्याय 1. जनसंख्या : वितरण, घनत्व , वृद्धि, और संघटन , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 


भारत के विचार से निम्नलिखित की अनुभूति होती हैं -

क्षेत्र के आलावा , लोग एक देश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटक होते हैं, इसलिए भारत केवल एक क्षेत्र नहीं है। भारत चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। 2011 की जनसंख्या जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1210 मिलियन है जो उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है।

हां, भारत लोगों के सम्मिश्रण को प्रकट करता है और यह सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता जैसे भाषाई, धार्मिक और जातीय विविधता और सामाजिक-आर्थिक विविधता दोनों की भूमि है।

हाँ, भारतीय क्षेत्र में शासन की संघीय संस्थाओं के अधीन रहने वाले लोग रहते हैं। हमारा संविधान संघवाद के तीन स्तर प्रदान करता है-केंद्रीय, राज्य और स्थानीय सरकार। केंद्र सरकार पूरे भारत के लिए काम करती है, और राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने-अपने क्षेत्रों के लिए काम करते हैं। अब तक (जुलाई 2022) में , भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »