Search Post on this Blog

मानव विकास शब्द से आपका क्या अभिप्राय है?

 प्रश्न। 

मानव विकास शब्द से आपका क्या अभिप्राय है?


( कक्षा 12: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत, अध्याय 4 मानव विकास)

उत्तर। 

मानव विकास की अवधारणा महबूब-उल-हक और अमर्त्य सेन द्वारा पेश की गई थी। महबूब-उल-हक के अनुसार, मानव विकास वह विकास है जिसमे लोगों की विकल्पों को बढ़ा कर उनके जीवनस्तर को बेहतर बनाते हैं। इसके लिए , सामाजिक आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी आबादी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और लोगों तक उपलब्ध संशाधनों की पहुंच बढ़ाते है। इसलिए मानव विकास एक जन-केंद्रित विकास है।


लोग देश के वास्तविक संसाधन होते हैं क्योंकि वे देश के अन्य संसाधनों का उपयोग करते हैं। एक देश अपने लोगों के लिए जाना जाता है, न कि सोने जैसे संसाधनों के लिए। मानव संसाधन की गुणवत्ता ही राष्ट्र को महान और मजबूत बनाती है। लोगों की ना ही जीवनस्तर अच्छी होती है ना ही उनके पास कुछ करने के ज्यादा विकल्प होते है अगर वे स्वस्थ और शिक्षित नहीं हैं। उदाहरण के लिए एक अनपढ़ व्यक्ति डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बन सकता है। 

मानव विकास न केवल लोगों को सशक्त बनाता है और उनकी आजीविका को सभ्य बनाता है बल्कि राष्ट्र को सशक्त बनाता है और राष्ट्र को मजबूत और स्थिर बनाता है।

मानव विकास के लिए तीन प्रमुख क्षेत्र और चार प्रमुख घटक हैं।

  • मानव विकास के तीन प्रमुख क्षेत्र हैं शिक्षा तक पहुंच, स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच और देश में उपलब्ध संसाधनों तक पहुंच।
  • मानव विकास के चार घटक समानता, स्थिरता, उत्पादकता और सशक्तिकरण हैं।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा हर साल प्रकाशित होने वाले मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर दुनिया के देशों को चार श्रेणियों (बहुत उच्च, उच्च, मध्यम और निम्न) में वर्गीकृत किया गया है। 

यूरोप और अमेरिका जैसे क्षेत्रों ने मानव विकास में अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि इस क्षेत्र की सरकार ने लोक कल्याण में अधिक निवेश किया जबकि एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों ने मानव विकास में खराब प्रदर्शन किया क्योंकि इस क्षेत्र की सरकार ने विभिन्न कारणों ( सरकार की कम आय, भ्रष्टाचार, रक्षा व्यय, राजनीतिक अस्थिरता आदि) से लोक कल्याण में ज्यादा निवेश नहीं किया है। 

You may like also:

Previous
Next Post »