Search Post on this Blog

पृष्ठप्रदेश के अर्थ को स्पष्ट कीजिए।

 प्रश्न। 

पृष्ठप्रदेश के अर्थ को स्पष्ट कीजिए।

( NCERT class 12, अध्याय 11: अंतराष्ट्रीय व्यापार  , भारत लोग और अर्थव्यवस्था)

उत्तर। 

पृष्ठप्रदेश का अर्थ निम्न लिखित तीन तरीको से समझा जा सकता है:

पत्तनों (बंदरगाहों ) के संबंध में पृष्ठप्रदेश( हिनटरलैंड) वह क्षेत्र है जहाँ से बंदरगाह को सामान और सेवाएं प्रदान होता है।

दूसरे शब्दों में, पृष्ठप्रदेश( हिनटरलैंड) वे क्षेत्र हैं जो समुन्द्र तट या प्रमुख शहर, या एक बड़ी नदी के किनारे से बहुत दूर होता हैं, हिपृष्ठप्रदेश( हिनटरलैंड) कहलाते हैं।

अन्य शब्दों में , किसी बंदरगाह या शहर या किसी बड़ी नदी के किनारे से सटा क्षेत्र जो उसे वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति करता है, उसे पृष्ठप्रदेश( हिनटरलैंड) के रूप में जाना जाता है।

उदाहरण के लिए,

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान का कुछ हिस्सा, गुजरात और महाराष्ट्र का क्षेत्र मुंबई पत्तन (बंदरगाह) का मुख्य पृष्ठप्रदेश( हिनटरलैंड) है।

दक्षिणी महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक का क्षेत्र मर्मगाओ बंदरगाह का मुख्य पृष्ठप्रदेश( हिनटरलैंड) है।

कोलकाता बंदरगाह का पृष्ठप्रदेश( हिनटरलैंड) नेपाल, भूटान, उत्तर प्रदेश का हिस्सा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्य हैं।

ब्रिटिश काल के दौरान, बंदरगाहों का उपयोग उनके पृष्ठप्रदेश( हिनटरलैंड) से संसाधनों के लिए चूषण बिंदुओं के रूप में किया जाता था।

You may like also:

Previous
Next Post »