Search Post on this Blog

अंतःउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र क्या है?

 प्रश्न। 

अंतःउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र क्या है?

(अध्याय -4 जलवायु  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

 उत्तर।

अंतःउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) भूमध्य रेखा के पास स्थित एक कम दबाव वाला क्षेत्र है जहां दोनों गोलार्द्धों से व्यापारिक पवनों आकर मिलती हैं। इस क्षेत्र में पवने ऊपर उठ कर क्षोभ-सीमा (ट्रोपोपॉज़ ) तक जाती है। इस क्षेत्र में दोपहर के बाद प्रत्येक दिन वर्षा होती है। 


अधिकांश समय, अंतःउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र भूमध्य रेखा ( विषुवतीय वृत्त ) के पास स्थित होता है। हालाँकि, यह सूर्य की गति का अनुसरण करता है। सर्दियों के मौसम में अंतःउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) दक्षिण गोलार्ध की ओर बढ़ता है और गर्मी के महीने में यह उत्तरी गोलार्ध की ओर बढ़ता है।


जुलाई महीने में, अंतःउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) भारत के गंगा के मैदानों पर लगभग 20 से 25 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर स्थित होता है। इसे मानसून ट्रफ भी कहा जाता है।


जनवरी महीने में, अंतःउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) लगभग 20 से 25 डिग्री दक्षिण अक्षांश पर स्थित होता है।

Inter-Tropical Convergence Zone


You may like also:

Previous
Next Post »