Search Post on this Blog

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रफल और जनसंख्या में अन्तर की व्याख्या आप किस प्रकार करेंगे ?

 प्रश्न। 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रफल और जनसंख्या में अन्तर की व्याख्या आप किस प्रकार करेंगे ?

(अध्याय -1 भारत - स्थिति , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर। 


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रफल और जनसंख्या के बीच अंतर निम्नलिखित हैं;

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का क्षेत्रफल 1483 वर्ग किमी है जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का क्षेत्रफल 8,249 वर्ग किमी है।

2011 की जनगणना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की जनसंख्या 1,67,87,941 है जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की जनसंख्या 3,80,581 है।

2011 की जनगणना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का जनसंख्या घनत्व 11,297 है जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का जनसंख्या घनत्व 46 है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तुलना में मानव निवास के लिए व्यापक आर्थिक अवसर और उपयुक्त परिस्थितियां प्रदान करता है, यही कारण है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का जनसंख्या घनत्व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से काभी अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक मैदानी क्षेत्र है जबकि अंडमान और निकोनार द्वीप समूह पहाड़ी क्षेत्र हैं जो मानव अधिवास के लिए अनुकूलित स्थान प्रदान करती हैं। 

You may like also:

Previous
Next Post »