Search Post on this Blog

परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।

 प्रश्न।  

परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।

( कक्षा 12: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत, अध्याय 7 तृतीय और चतुर्थ क्रियाकलाप)

उत्तर। 

परिवहन और संचार सेवाएं अर्थव्यवस्था के सेवा क्षेत्र का हिस्सा हैं। प्राकृतिक संसाधन, आर्थिक गतिविधियाँ और बाजार एक ही स्थान पर शायद ही मिलते हैं; परिवहन और संचार प्राकृतिक संसाधनों, उद्योगों और बाजारों के बीच संपर्क प्रदान करते हैं।

परिवहन और संचार सेवाएं किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के विकास की रीढ़ होती हैं।


परिवहन और संचार सेवाओं के महत्व ( सार्थकता) निम्नलिखित हैं:

आधुनिक समाज को वस्तुओं के उत्पादन, वितरण और उपभोग में सहायता के लिए एक तेज और कुशल परिवहन प्रणाली की आवश्यकता होती है। परिवहन सेवाएं लोगों, कच्चे माल, विनिर्माण वस्तुओं और सेवाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुगम आवाजाही की सुविधा प्रदान करती हैं।

विनिर्माण उद्योग और मानव बस्तियों को वहां पे स्थापित किया जाता है जहां एक अच्छी तरह से विकसित परिवहन लाइन-सड़क, रेलवे, बंदरगाह और हवाई अड्डे, और संचार के साधन होते हैं। 

संचार सेवाओं में शब्दों, संदेशों, तथ्यों और विचारों का प्रसारण शामिल है। मोबाइल, टेलीफोन, सैटेलाइट और इंटरनेट जैसे कुछ विकास ने संचार को परिवहन से स्वतंत्र बना दिया है।

इंटरनेट ने बड़े पैमाने पर वैश्विक संचार प्रणाली और व्यावसायिक गतिविधियों में क्रांति ला दी है।

इंटरनेट ने उपभोक्ताओं, व्यापारियों और निर्माताओं को एक मंच पर ला दिया है।

जिन देशों के परिवहन और संचार क्षेत्र विकसित हैं, वे कुल मिलाकर अधिक विकसित हैं, जिन देशों की परिवहन और संचार सेवाएं खराब हैं वे कम विकसित हैं । उदाहरण के तौर पर, अफ्रीकी महाद्वीप कम औद्योगीकृत और विकसित है क्योंकि यहाँ परिवहन और संचार प्रणाली कम विकसित है; उत्तरी अमेरिका और यूरोप में दुनिया में सबसे घना सड़क और रेल नेटवर्क है और इसे विकसित क्षेत्र बनाता हैं।

उच्च जीवन स्तर और जीवन की गुणवत्ता कुशल परिवहन, संचार और व्यापार पर निर्भर करती है।


परिवहन और संचार सेवाओं के उपरोक्त महत्व के कारण, उन्हें अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा के रूप में जाना जाता है।

You may like also:

Previous
Next Post »