Search Post on this Blog

उच्च प्रद्योगिकी उद्योग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

 प्रश्न। 

उच्च प्रद्योगिकी उद्योग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 


( कक्षा 12: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत, अध्याय 6 दितीय क्रियाएं)

उत्तर। 

उच्च प्रौद्योगिकी या उच्च प्रद्योगिकी उद्योग विनिर्माण गतिविधियों की नवीनतम पीढ़ी है जिसमे उच्च वैज्ञानिक ज्ञान और इंजीनियरिंग का उपयोग निर्माण क्रियाओ में किया जाता है । हाई-टेक उद्योगों के उदाहरण में हम उन उद्योगों को रखते है जिसमे यंत्रमानव (असेंबली लाइन पर रोबोटिक्स ) का उपयोग, निर्माण प्रक्रिया में कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन (सीएडी)का उपयोग , धातु पिघलाने में इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण, आदि का प्रयोग किया जाता हैं।  हाई-टेक उद्योगों में नए रासायनिक और औषधीय उत्पाद के उद्योग भी शामिल है क्योकि इनमे में भी उच्च वैज्ञानिक ज्ञान और शोध का उपयोग किया जाया हैं। 


हाई-टेक उद्योग में, विशिष्ट व्यावसायिक श्रमिक (सफेदपोश) की संख्या वास्तविक उत्पादन श्रमिक (नीला कॉलर) से अधिक होता हैं। उच्च तकनीक उद्योग में गहन अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) और उन्नत वैज्ञानिक ज्ञान और इंजीनियरिंग के सर्वोत्तम अनुप्रयोग का उपयोग आम है।


एक और शब्द जिसे "प्रौद्योगिक ध्रुव " है जो उच्च तकनीक उद्योग से संबंधित है। वे उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग जो प्रादेशिक रूप से केंद्रित, आत्मनिर्भर, और अत्यधिक विशिष्ट होते हैं, उन क्षेत्रो को प्रौद्योगिक ध्रुव कहा जाता है। बंगलोर की सिलिकॉन वैली भारत की प्रौद्योगिक ध्रुव का एक उदाहरण है। सैन फ्रांसिस्को के पास सिलिकॉन वैली (यूएसए में) और सिएटल के पास सिलिकॉन फॉरेस्ट (यूएसए राज्य ओरेगन में) प्रौद्योगिक ध्रुव( टेक्नोपॉली ) के उदाहरण हैं।

You may like also:

Previous
Next Post »

ConversionConversion EmoticonEmoticon

:)
:(
=(
^_^
:D
=D
=)D
|o|
@@,
;)
:-bd
:-d
:p
:ng