Search Post on this Blog

आपदा क्या है?

 प्रश्न।

आपदा क्या है?

(अध्याय 7 प्राकृतिक संकट और आपदाएं  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर।

आपदा एक अवांछनीय घटना है जिसके घटने से अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और समाज को बड़े पैमाने पर नुकसान होता है। आपदा जहा घटित होता है वहां की लोगों को बाहरी सहायता की आवस्यकता होती हैं क्योकि उनके पास इतने साधन नहीं होते है कि वे आपदा से उबर सके। 

आपदाएं कुछ ऐसे परिवर्तन हैं जिन्हें मानव जाति हमेशा नापसंद करती है और इससे भयभीत रहती है। 

आपदा के कुछ उदाहरण हैं - भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, सुनामी आदि।

What is a disaster

आपदा अक्सर बिना चेतावनी दे कर आती है और यह इतनी जल्दी आती है कि लोगो के पास समय ही नहीं होता उससे बचने के लिए। 

आपदा जीवन और संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुँचाती है। यह न केवल लोगों को बल्कि पशुओं, वन्यजीवों और वनस्पतियों को भी नुकसान पहुंचाता है।

आपदाओं से उत्पन्न समस्याओं को कम करने के लिए बहुत प्रयास करने की आवश्यकता होती है।

प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम बहुत संभव नहीं है इसलिए आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए तैयारी और प्रबंधन से हम होने वाले नुकसान को कम कर सकते है।

You may like also:

Previous
Next Post »