Search Post on this Blog

हिमालय और भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अधिक भूकंप क्यों आते हैं?

 प्रश्न।

हिमालय और भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अधिक भूकंप क्यों आते हैं?

(अध्याय 7 प्राकृतिक संकट और आपदाएं  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर।

सभी प्राकृतिक आपदाओं में भूकंप अत्यधिक विनाशकारी होता हैं क्योकि इसका विनाशकारी क्षेत्र ज्यादा होता हैं और भूकंप आने का तो हम पूर्वानुमान भी नहीं लगा पाते हैं।

more earthquakes in the Himalayas and in the northeastern region of India

हिमालय और भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अधिक भूकंप आने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं -

हिमालय और भारत का उत्तरपूर्वी क्षेत्र एक विवर्तनिक रूप से अस्थिर क्षेत्र है क्योंकि यह भारतीय और यूरेशियन प्लेटों का अभिसरण क्षेत्र है। 

भारतीय प्लेटें अभी भी उत्तर और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रही हैं और हिमालय लगातार ऊपर उठ रहा है। दोनों प्लेट, भारतीय और यूरेशियन प्लेट का एक दूसरे ओर गति करने के परिणामस्वरूप अलग-अलग समय पर भूगर्भ में ऊर्जा का संचय होता रहता है। ऊर्जा के अत्यधिक संचय से भूपर्पटी पर तनाव पैदा होता है जिसके परिणामस्वरूप चट्टानें टूटती हैं और ऊर्जा का अचानक निकल जाना भूकंप का कारण बनता है। 

यही कारण है कि पूरे हिमालय और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अधिक भूकंप आते हैं। 


भारत के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्र है - जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग क्षेत्र और सभी उत्तर पूर्वी राज्य हैं।


You may like also:

Previous
Next Post »