Search Post on this Blog

मृदा निर्माण के प्रमुख उत्तरदायी कारक कौन-से हैं?

 प्रश्न।

मृदा निर्माण के प्रमुख उत्तरदायी कारक कौन-से हैं?

(अध्याय 6 मृदा  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर।

मृदा कई पदार्थों का मिश्रण होता है इनमे मुख्य शैल के मलबा, कार्बनिक पदार्थों ( ह्यूमस ) , वायु,  और पानी के मिश्रण मुख्य है। मिट्टी मुख्य रूप से मूल चट्टानों से प्राप्त होती है।


मृदा निर्माण के प्रमुख उत्तरदायी कारक निम्नलिखित हैं-

  • उच्चावच
  • मूल शैल
  • जलवायु
  • वनस्पति
  • पशु और सूक्ष्म जीव
  • समय


उच्चावच मृदा के निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। मैदानी क्षेत्रों में मिट्टी का जमाव मोटा होता है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में मिट्टी का आवरण पतला होता है।

main factors responsible for the formation of soi

मूल सामग्री से मृदा को रासायनिक और भौतिक गुण  प्राप्त होती है। कठोर चट्टानों की तुलना में नरम चट्टानों में मिट्टी बनने की प्रक्रिया तेज होती है।

जलवायु में तापमान और वर्षा दो प्रमुख सक्रिय कारक हैं। तापमान और वर्षा जैसे जलवायु कारक मिट्टी के निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। जिस क्षेत्र में अधिक वर्षा और उच्च तापमान होता है, वहां मृदा बनने की प्रक्रिया में तेजी होती है और वहां पे मोटी मिट्टी जमा पायी जाती है। उच्च आर्द्रता और उच्च तापमान मिट्टी के निर्माण की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं। उदाहरण के लिए, भूमध्यरेखीय क्षेत्र में मरुस्थलीय क्षेत्र की तुलना में अधिक मोटी मिट्टी होती है।

वनस्पति मिट्टी को ह्यूमस प्रदान करती है और जैविक अपक्षय को भी बढ़ाती है।

यांत्रिक अपक्षय के माध्यम से पशु मृदा का निर्माण करते हैं। सूक्ष्मजीव जैविक और रासायनिक अपक्षय के माध्यम से मिट्टी के निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं।

स्थलाकृति जितनी पुरानी होती है, मिट्टी उतनी ही मोटी होती है, स्थलाकृति जितनी नई होती है, मिट्टी उतनी ही पतली होती है। इसलिए समय मृदा निर्माण का एक कारक हैं। 

You may like also:

Previous
Next Post »