Search Post on this Blog

50 प्रतिशत से अधिक वर्षा की परिवर्तिता वाले क्षेत्र को भारत के मानचित्र पर दर्शाइए।

 प्रश्न।

50 प्रतिशत से अधिक वर्षा की परिवर्तिता वाले क्षेत्र को भारत के मानचित्र पर दर्शाइए। 

(अध्याय -4 जलवायु  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर।

भारत के मानसून वर्षा का एक लक्षण उसकी परिवर्तिता है। वर्षा की परिवर्तिता का अर्थ है वर्षा में अनियमतता; किसी वर्ष वर्षा का ज्यादा होना और किसी वर्ष वर्षा का कम होना। भारत की औसत वार्षिक वर्षा लगभग 125 सेमी है, हालांकि, इसमें स्थानिक भिन्नता है। कुछ स्थानों पर वास्तविक वर्षा 10-70 प्रतिशत से विचलित होती है।


50 प्रतिशत से अधिक वर्षा की परिवर्तिता में राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र का मध्य भाग और प्रायद्वीपीय पठार का आंतरिक भाग शामिल हैं।


भारत का निम्नलिखित मानचित्र 50 प्रतिशत से अधिक वर्षा की परिवर्तिता वाले क्षेत्रों को दर्शाता है:

Areas having variability of rainfall over 50 percent

You may like also:

Previous
Next Post »