Search Post on this Blog

संकट किस दशा में आपदा बन जाता है?

 प्रश्न।

संकट किस दशा में आपदा बन जाता है?

(अध्याय 7 प्राकृतिक संकट और आपदाएं  , कक्षा 11 NCERT भूगोल "भारत भौतिक पर्यावरण")

उत्तर।

संकट ऐसे सम्भवनाएँ हैं जिनमें लोगों या संपत्ति या दोनों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है। जब ये सम्भवनाएँ सच हो जाते हैं और संपत्ति और मानव के बड़े पैमाने पर विनाश का कारण बनते हैं तो इस दशा में संकट एक आपदा बन जाता है।


उदाहरण के लिए,

एक बड़ा बांध होना कोई आपदा नहीं बल्कि एक संकट है क्योंकि इससे बाढ़ के साथ-साथ भूकंप आने की भी संभावना होती है। जब बांध फटता हैं तो यह बाढ़ (जो एक आपदा है) लाता है और मनुष्यों और संपत्ति की व्यापक क्षति का कारण बनता है।

ढलान वाली सतह पर घर होना एक संकट है, आपदा नहीं क्योंकि ऐसे स्थान पर घर होने से भूस्खलन या भूकंप आने पर जीवन और संपत्ति दोनों को नुकसान पहुंचाने की खतरा होती है।

सीधे शब्दो में कहे तो , जब संपत्ति और मानव जीवन के नुकसान की संभावना सच हो जाती है तो संकट एक आपदा बन जाता है।


You may like also:

Previous
Next Post »