Search Post on this Blog

कौन सी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं? समुन्द्र में प्रवेश करने से पहले वे किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती हैं ?

  प्रश्न।

कौन सी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं? समुन्द्र में प्रवेश करने से पहले वे किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती हैं ? 

( अध्याय - 3  अपवाह , कक्षा  9 NCERT समकालीन भारत-1 )

उत्तर।

नर्मदा और तापी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ हैं जो गर्तों से होकर बहती हैं। दोनों नदियाँ अरब सागर में समुन्द्र में प्रवेश करने से पहले वे अपने मुहाने पर ज्वारनदमुख ( estuary ) आकृतियों का निर्माण करती हैं। 


नर्मदा नदी के बारे में:

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है। नर्मदा नदी एक दरार ( गर्त ) घाटी से बहती है जो विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला के बीच स्थित है। नर्मदा नदी बेसिन गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्से को कवर करती है। नर्मदा नदी की कुल लंबाई लगभग 1312 किमी है।

two Peninsular rivers flow through a trough

तापी नदी के बारे में:

तापी नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सतपुड़ा पर्वतमाला से निकलती है। तापी नदी एक दरार ( गर्त ) घाटी से होकर बहती है जो सतपुड़ा पर्वतमाला और तापी पर्वतमाला के बीच स्थित है।

तापी नदी का बेसिन मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर करता है।

तापी नदी की कुल लंबाई लगभग 724 किमी है।


You may like also:

Previous
Next Post »