Search Post on this Blog

कारण बताइए, मनुष्य अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

  प्रश्न।

कारण बताइए, मनुष्य अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

( अध्याय - 1 पर्यावरण , कक्षा  7 NCERT  हमारा पर्यावरण (भूगोल) )

उत्तर।

प्रारंभिक मानव ने अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वयं को प्राकृतिक पर्यावरण के अनुकूल बना कर रहता था। लेकिन समय के साथ मनुष्य ने अपने को प्राकृतिक पर्यावरण के अनुसार ना ढाल कर , पर्यावरण को ही अपने जरुरत की हिसाब से परिवर्तन करना सिख लिया। मनुष्य ने नवाचारों और तकनीकी प्रगति के माध्यम से पर्यावरण को परिवर्तन करता है। 

आज मानवीय पर्यावरण जैसे सड़क, पुल , घर , उद्योग, बिजली , आदि हर जगह देखने को मिलता है। औद्योगिक क्रांति, परिवहन और सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में क्रांति ने मानव को पर्यावरण को और तेजी से बदलने में सक्षम बनाया।


मनुष्य अपने पर्यावरण को निम्नलिखित तरीकों से परिवर्तन करता है-

वायुमंडल के विभिन्न घटकों, स्थलमंडल, जलमंडल और जीवमंडल को प्रदूषित करके।

बड़ा बांध बना करके।

भूमि का उपयोग उद्योगों, भवनों और अन्य बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों, रेलवे आदि के निर्माण के लिए करके।

कार, मिल, उद्योग आदि बना करके।

वनों की कटाई और फसली क्षेत्र बड़ा करके।


निम्नलिखित कारणों से मनुष्य अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है -

समय के साथ मनुष्य की जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है जिसके कारण मानवीय आवश्यकताओं में वृद्धि हुई है, इस कारण  से मनुष्य ने नई तकनीकी के माध्यम से पर्यावरण में परिवर्तन करके अपनी जरूरतों को पूरी करता है।  उदाहरण के लिए, पहले मनुष्य की जनसँख्या कम थी तो मानव अपनी खाद्य जरूरतों को जंगली पौधों और जंगली जन्तुओ से पूरी कर लेता था लेकिन आज इतनी ज्यादा जनसँख्या है कि हम वैगैर कृषि किए खाद्य जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते है। इस कारण से आज कृषि के लिए भूमि की मांग बढ़ने से हम वनों की कटाई करके पर्यावरण को परिवर्तन कर रहे है। पानी और बिजली की बढ़ती मांग के कारण बड़े जल जलाशयों (बड़े बांधों) का निर्माण हम करते है।


मनुष्य जीवन को आसान, इत्मीनान और आरामदायक जीवन बनाने के लिए पर्यावरण को संशोधित करता है। उदाहरण के लिए, एसी, हीटर, कार, टीवी आदि के आविष्कार से ऊर्जा की खपत में वृद्धि होती है जिससे पर्यावरण में प्रदूषण होता है (जो पर्यावरण में एक प्रकार का संशोधन है)।


You may like also:

Previous
Next Post »