Search Post on this Blog

विश्व की जनसँख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही हैं। क्यों?

  प्रश्न।

विश्व की जनसँख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही हैं। क्यों?

( अध्याय - 6 मानव संसाधन , कक्षा  8 NCERT संसाधन एवं विकास (भूगोल) )

उत्तर।

1800 के दशक से पहले, दुनिया की आबादी लगातार लेकिन धीरे-धीरे बढ़ी क्योंकि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और पर्याप्त भोजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में बच्चे पैदा होते थे लेकिन जल्दी मर भी जाते थे। औद्योगिक क्रांति से पहले कृषि क्षेत्रों में तकनीकी प्रगति की कमी के कारण, किसान जनसंख्या के लिए पर्याप्त भोजन पैदा करने में सक्षम नहीं थे; इसलिए जनसंख्या वृद्धि धीमी थी।


1804 में, पहली बार विश्व जनसंख्या एक अरब अंक तक पहुंच गई। 155 साल बाद साल 1959 में दुनिया की आबादी 3 अरब साल हो गई। 40 साल बाद 1999 में दुनिया की आबादी दोगुनी हो जाती है, यह करीब 6 अरब हो जाती है। इसे जनसंख्या विस्फोट के नाम से जाना जाता है।


अतः हम कह सकते हैं कि विश्व की जनसंख्या 1804 के बाद से तेजी से बढ़ी है और अभी भी विश्व जनसँख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही है जिसके निम्नलिखित कारण है -

बेहतर खाद्य आपूर्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से मृत्यु दर में तेजी से कमी आयी है जबकि जन्म दर काफी अधिक पहले जैसा ही है, जिससे विश्व जनसँख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ी है।

डीडीटी जैसे कीटनाशकों का आविष्कार बहुत सारे बीमारियों को कम किया है जिससे मृत्यु दर में कमी आयी है।

कृषि-मशीनरी (ट्रैक्टर), सिंचाई सुविधाओं, संकर बीजों और उर्वरक जैसे कृषि क्षेत्रों में विकास से कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है जिससे खाद्य सुरक्षा में वृद्धि होती है।


You may like also:

Previous
Next Post »