Search Post on this Blog

भारत: जलवायु, वनस्पति, तथा वन्य प्राणी पर प्रश्नोत्तरी ( क्विज ) | Class 6 NCERT Social Science [ Geography]

 1. विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है-

क ) मुंबई

ख ) आसनसोल

ग ) मासिनराम

घ ) चेरापूंजी



उत्तर। ग , मासिनराम

मासिनराम मेघालय में स्थित है और चेरापूंची के पास है।


2. मैंग्रोव वन किस जल में पाए जाते हैं-

क) खारा पानी

ख) मीठे पानी

ग) प्रदूषित पानी

घ) कोई नहीं



उत्तर। क) खारा पानी

मैंग्रोव वन खारे पानी में पनप सकते हैं और ये तटीय क्षेत्र में स्थित होते हैं।


3. महोगनी तथा शीशम के वृक्ष किस वन में पाए जाते हैं?

क) मैंग्रोव वन

ख ) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

ग ) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

घ ) समशीतोष्ण वन


उत्तर। ख । उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

उष्णकटिबंधीय सदाबहार जंगलों में महोगनी और शीशम के पेड़ पाए जाते हैं।


4. जंगली बकरी तथा हिम तेंदुआ कहा पाए जाते हैं?

क) हिमालयी क्षेत्र

ख ) प्रायद्वीपीय क्षेत्र

ग ) गिर वन में 

घ ) अंडमान और निकोबार द्वीपों का समूह



उत्तर। क ) हिमालयी क्षेत्र।

हिमालयी क्षेत्र में जंगली बकरियां और हिम तेंदुआ पाए जाते हैं।

गिर के जंगल में एशियाई शेर पाए जाते हैं।



5. दक्षिण-पश्चिम मानसून अवधि के दौरान, नमी से भरी हवाएँ कहाँ से चलती हैं

क ) जमीन से समुद्र 

ख ) समुद्र से जमीन

ग ) पठार से मैदान

घ ) हिमालय से उत्तरी मैदानों तक



उत्तर। ख ) समुद्र से जमीन

दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से भूमि की ओर चलता है।


6. वायुमण्डल में दिन-प्रतिदिन होने वाले परिवर्तन को क्या कहते हैं?

क ) वायुमंडलीय दबाव

ख ) आइसोबार

ग) मौसम

घ) जलवायु



उत्तर: ग) मौसम


7. निम्न में से कौन सा मौसम का घटक नहीं है?

क) तापमान

ख) वर्षा

ग) धूप

घ) वनस्पति


उत्तर। घ) वनस्पति



8. भारत में सामान्यतः कितनी प्रमुख मौसम (ऋतु) है ?

क) 2

ख) 4

ग) 5

घ) 6



उत्तर। ख) 4


9. शीत ऋतु (सर्दी) भारत के किस महीने में पड़ती है?

क ) मार्च से मई

ख ) जून से सितंबर

ग) अक्टूबर से नवंबर

घ ) दिसंबर से फरवरी


उत्तर। घ ) दिसंबर से फरवरी


10. भारत में ग्रीष्म मौसम (गर्मी) किस महीने में पड़ता है?

क ) मार्च से मई

ख ) जून से सितंबर

ग) अक्टूबर से नवंबर

घ ) दिसंबर से फरवरी


उत्तर। क ) मार्च से मई


11. भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु (वर्षा) किस महीने में होता है?

क ) मार्च से मई

ख ) जून से सितंबर

ग) अक्टूबर से नवंबर

घ ) दिसंबर से फरवरी



उत्तर। ख ) जून से सितंबर


12. भारत में मानसून के लौटने का मौसम (शरद ऋतु) किस महीने में आती है?

क ) मार्च से मई

ख ) जून से सितंबर

ग) अक्टूबर से नवंबर

घ ) दिसंबर से फरवरी



उत्तर। ग) अक्टूबर से नवंबर


13. क्या होगा यदि मानसून कमज़ोर हो, या इससे भी बदतर मानसून भारत में एक वर्ष न आए?

क ) फसलें प्रभावित नहीं होंगी।

ख) कुएँ में पानी का स्तर ऊपर आ जाएगा।

ग ) गर्मी का मौसम लंबी होगी।

घ ) सर्दी लंबी होगी।



उत्तर। ग ) गर्मी लंबी होगी।



14. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में मानसून के लौटने ( पीछे हटने से )वर्षा नहीं होती है?

क ) केरल

ख ) तमिलनाडु

ग) पुडुचेरी

घ ) आंध्र प्रदेश



उत्तर। क ) केरल


15. किसी स्थान पर अनेक वर्षो में मापी गई मौसम की औसत दशा को क्या कहा जाता है?

क ) वायुमंडलीय दबाव

ख ) आइसोबार

ग) मौसम

घ) जलवायु



उत्तर। घ) जलवायु



16. भारतीय जलवायु को मोटे तौर पर क्या कहा जाता है?

क) उष्णकटिबंधीय जलवायु

ख) उपोष्णकटिबंधीय जलवायु

ग) समशीतोष्ण जलवायु

घ) मानसून



उत्तर। घ) मानसून



17. मानसून 'मौसिम'  शब्द से लिया गया है जो एक -------है?

क ) संस्कृत शब्द

ख ) अरबी शब्द

ग) हिंदी शब्द

घ ) उर्दू शब्द



उत्तर। ख ) अरबी शब्द


18. किसी स्थान की जलवायु निम्न में से किस से प्रभावित नहीं होती है?

क) ऊंचाई

ख) देशांतर

ग) समुद्र से दूरी

घ) उच्चावच 



उत्तर। ख) देशांतर


19. निम्नलिखित में से किस स्थान पर विश्व की सबसे अधिक वर्षा होती है?

क) जैसलमेर

ख ) द्रास

ग) बीकानेर

घ ) मासिनराम



उत्तर। घ ) मासिनराम


20. घास, झाड़ियां और पेड़, जो मानव के हस्तक्षेप या सहायता के बिना अपने आप उगते हैं, वे क्या कहलाते हैं?

क) फूल वाले पौधे

ख) उद्यान

ग) प्राकृतिक वनस्पति

घ) वन



उत्तर। ग) प्राकृतिक वनस्पति


21. निम्नलिखित में से कौन सी वन की उपयोगिता नहीं है?

क ) पौधे ऑक्सीजन देते हैं जिससे हम सांस लेते हैं।

ख ) यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है।

ग) यह मिट्टी को बांधता है; जिससे मिट्टी के अपरदन को नियंत्रित करते हैं।

घ ) यह बाढ़ की तीव्रता को बढ़ाता है।



उत्तर। घ ) यह बाढ़ की तीव्रता को बढ़ाता है।


22. निम्नलिखित में से कौन सा वन्यप्राणी (वन्यजीवों ) का प्राकृतिक आवास है?

क) बाग 

ख) रेगिस्तान

ग) वन

घ) पहाड़



उत्तर। ग) वन


23. निम्न में से कौन हमारा राष्ट्रीय पशु है?

क ) शेर

ख ) गंगा की डॉल्फिन

ग) हाथी

घ) बाघ


उत्तर। घ) बाघ


24. निम्नलिखित में से कौन सा एशियाई शेर का आवास है?

क) सुंदरबन डेल्टा

ख) नीलगिरि की पहाड़ियाँ

ग) गिर वन

घ) हिमालय



उत्तर। ग ) गिर वन


25. हाथी और एक सींग वाला गैंडा किसके जंगलों में विचरते हैं?

क ) असम

ख ) मध्य प्रदेश

ग ) तमिलनाडु

घ ) केरल



उत्तर। क) असम


26. जंगली गधा निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

क) कच्छ का रन 

ख ) नीलगिरि की पहाड़ियाँ

ग ) गिर वन

घ) हिमालय



उत्तर। क) कच्छ का रन 



27. जंगली बकरी, हिम तेंदुआ, भालू आदि निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

क) कच्छ का रन 

ख ) नीलगिरि की पहाड़ियाँ

ग ) गिर वन

घ) हिमालय



उत्तर। घ) हिमालय


28. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का राष्ट्रीय पक्षी है?

क ) मोर

ख ) मैना

ग) बुलबुल

घ ) हॉर्नबिल



उत्तर। क ) मोर



29. निम्न में से कौन सा सबसे छोटा प्रवासी पक्षी है जो हर साल सर्दियों के मौसम में भारत आता है?

क ) पिंटेल डक

ख ) कर्ल

ग) राजहंस

घ ) लिटिल स्टिंट माइग्रेट



उत्तर। घ ) लिटिल स्टिंट माइग्रेट


30. गर्मी में दिन के समय शुष्क तथा गर्म पवने चलती हैं जिन्हें क्या कहा जाता हैं?

क ) मानसून

ख ) लू

ग) समुद्री हवा

घ ) लैंड ब्रीज



उत्तर। ख ) लू



31. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में  किस मौसम में भारी मात्रा में वर्षा होती है?

क ) गर्मी

ख ) सर्दी

ग) शरद ऋतु

घ) बरसात



उत्तर। ग) शरद ऋतु


32. गुजरात में गिर का जंगल किसका आवास है?

क) एशियाई शेर

ख) बाघ

ग) हाथी

घ) जंगली गधा



उत्तर। क ) एशियाई शेर


33. 


Chapter Wise MCQ/quiz of class 6 geography

Previous
Next Post »