Search Post on this Blog

मानचित्र पर प्रश्नोत्तरी ( क्विज ) | Class 6 NCERT Social Science [ Geography]

 1. वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं-

क) भौतिक मानचित्र

ख) थीमैटिक (विषयगत) मानचित्र

ग) राजनीतिक मानचित्र

घ) वितरण मानचित्र



उत्तर। ख) थीमैटिक (विषयगत) मानचित्र

कुछ मानचित्र विशिष्ट सूचनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं जैसे कि विषयगत मानचित्र में दिखाए गए वनों का वितरण।



2. नीला रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है -

क ) जलाशयों 

ख ) पर्वत 

ग) मैदान

घ) पठार



उत्तर। क ) जलाशयों 

नीले रंग का प्रयोग जलाशयों को दर्शाने के लिए किया जाता है।




3. दिक्सूचक (कम्पास) का उपयोग किया जाता है –

क ) प्रतीक दिखाने के लिए

ख ) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए 

ग ) दूरी मापने के लिए

घ ) पहाड़ दिखाने के लिए


उत्तर। ख ) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए 

मुख्य दिशा खोजने के लिए एक कम्पास का उपयोग किया जाता है।




4. पैमाना आवश्यक है-

क ) मानचित्र के लिए

ख ) रेखाचित्र के लिए

ग) प्रतीकों के लिए

घ ) ग्लोब के लिए



उत्तर। क । मानचित्र के लिए

मानचित्र के लिए पैमाना आवश्यक है।




5. --------- पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्रण या चित्र है?

क ) मानचित्र

ख ) ग्लोब

ग) रेखाचित्र

घ ) एटलस



उत्तर। क ) मानचित्र



6. जब अनेक मानचित्रों को एक साथ जोड़ते है तो हमें क्या प्राप्त होता है?

क ) मानचित्र

ख ) ग्लोब

ग) रेखाचित्र

घ ) एटलस



उत्तर। घ ) एटलस



7. पृथ्वी की प्राकृतिक विशेषताओं को दर्शाने वाले मानचित्र को क्या कहते हैं?

क ) भौतिक मानचित्र

ख ) राजनीतिक मानचित्र

ग) विषयगत मानचित्र

घ) उपरोक्त सभी 


उत्तर। क ) भौतिक मानचित्र



8. पर्वत, पठार, मैदान, नदियाँ, महासागर आदि किस प्रकार के मानचित्रों में दर्शाए जाते हैं?

क ) भौतिक मानचित्र

ख ) उच्चावच मानचित्र

ग) क और ख दोनों

घ) राजनीतिक मानचित्र


उत्तर। ग) क और ख दोनों



9. दुनिया के शहरों, कस्बों और गांवों और विभिन्न देशों और राज्यों को उनकी सीमाओं के साथ दर्शाने वाले मानचित्र को कौन सी मानचित्र कहते हैं?

क) भौतिक मानचित्र

ख) राजनीतिक मानचित्र

ग) विषयगत मानचित्र

घ) उच्चावच मानचित्र



उत्तर। ख) राजनीतिक मानचित्र



10. कुछ मानचित्र विशिष्ट जानकारी पर केंद्रित होते हैं; जैसे सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वनों, उद्योगों के वितरण को दर्शाने वाले मानचित्र आदि, इस प्रकार के मानचित्र को क्या कहते हैं?

क ) भौतिक मानचित्र

ख ) राजनीतिक मानचित्र

ग) विषयगत (थेमैटिक ) मानचित्र

घ) उच्चावच मानचित्र



उत्तर। ग) विषयगत मानचित्र



11. निम्न में से कौन सा मानचित्र का एक महत्वपूर्ण घटक नहीं है?

क) दूरी

ख) दिशा

ग) प्रतीक

घ) उच्चावच 



उत्तर। घ) उच्चावच 



12. जमीन पर वास्तविक दूरी और मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच के अनुपात को कहा जाता है?

क) अनुपात

ख) स्केल

ग) रेखाचित्र

घ) प्रतीक



उत्तर। ख ) स्केल



13. जब महाद्वीपों या देशों जैसे बड़े क्षेत्रों को कागज पर दिखाना होता है, तो हम किस प्रकार के मानचित्रों का उपयोग करते हैं?

क ) विषयगत मानचित्र

ख ) उच्चावच मानचित्र

ग) छोटे पैमाने का नक्शा

घ ) बड़े पैमाने का नक्शा



उत्तर। ग) छोटे पैमाने का मानचित्र 



14. जब आपके गाँव या कस्बे जैसे किसी छोटे क्षेत्र को कागज पर दिखाना हो तो हम किस प्रकार के मानचित्रों का प्रयोग करते हैं?

क ) विषयगत मानचित्र

ख ) उच्चावच मानचित्र

ग) छोटे पैमाने का नक्शा

घ ) बड़े पैमाने का नक्शा


उत्तर। घ ) बड़े पैमाने का नक्शा



15. मानचित्र में कितने प्रधान दिग्बिन्दु (प्रमुख कार्डिनल बिंदु) हैं?

क) 2

ख ) 4

ग) 8

घ) 12


उत्तर। ख ) 4, उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम।

मानचित्र में चार प्रधान दिग्बिन्दु (प्रमुख कार्डिनल बिंदु) हैं। 



16. मानचित्र में मुख्य दिशाएँ कितनी होती हैं?

क) 2

ख) 4

ग) 8

घ) 12



उत्तर। ग) 8; उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम, और चार इन दिशाओं  के बीच का। 



17. मानचित्र में जलाशयों को सामान्यतः किस रंग में दिखाया जाता है?

क) नीला

ख) पीला

ग) भूरा

घ) हरा



उत्तर। क) नीला




18. मानचित्र में पर्वत को सामान्यतः किस रंग में दिखाया जाता है ?

क) नीला

ख ) पीला

ग) भूरा

घ) हरा


उत्तर। ग) भूरा



19. मानचित्र में पठार को सामान्यतः किस रंग में दिखाया जाता है ?

क) नीला

ख ) पीला

ग) भूरा

घ) हरा



उत्तर। ख ) पीला



20. मैदानों को सामान्यतः मानचित्र पर किस रंग में दिखाया जाता है?

क) नीला

ख ) पीला

ग) भूरा

घ) हरा


उत्तर। घ) हरा




21. जो आरेखण पैमाने पर आधारित ना होकर यादाश्त और स्थानीय प्रेक्षण पर आधारित होती है उसे हम क्या कहते हैं - 

क ) ग्लोब 

ख ) मानचित्र

ग) खाका 

घ ) रेखाचित्र (स्केच)



उत्तर। घ ) रेखाचित्र (स्केच)



22. एक छोटे क्षेत्र को बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र को क्या कहते है?

क ) ग्लोब 

ख ) मानचित्र

ग) खाका 

घ ) रेखाचित्र (स्केच)



उत्तर। ग) खाका 



23.


Chapter Wise MCQ/quiz of class 6 geography

Previous
Next Post »