Search Post on this Blog

पृथ्वी की प्रमुख स्थलरूप पर प्रश्नोत्तरी ( क्विज ) | Class 6 NCERT Social Science [ Geography]

 1. पर्वत, पहाड़ियों ( hills) से भिन्न हैं-

क ) ऊंचाई

ख ) ढाल 

ग) अभिमुखता 

घ) चट्टानें


उत्तर। क ) ऊंचाई

पहाड़ी (हिल) एक प्रकार का भू-आकृति है और यह आसपास के क्षेत्र से एक ऊंचा क्षेत्र है।

पर्वत एक प्रकार की पहाड़ियाँ हैं। जब पहाड़ियों का ढाल तीव्र हो तथा ऊँचाई 600 मीटर से अधिक हो तो इसे पर्वत कहते हैं।

ऊंचाई के मामले में पर्वत पहाड़ियों से अलग हैं।




2. हिमानी कहा पायी जाती हैं-

क ) पर्वतों  में 

ख ) मैदानों में 

ग) पठारों  में 

घ ) उष्णकटिबंधीय महासागर में 




उत्तर। क ) पर्वतों  में 

हिमनद स्थायी रूप से बर्फ की जमी हुई नदियाँ हैं। हिमनद पर्वतों में पाए जाते हैं।



3. दक्कन का पठार कहा स्थित है?

क ) केन्या

ख ) ऑस्ट्रेलिया

ग) भारत

घ ) दक्षिण अफ्रीका



उत्तर। ग) भारत

दक्कन का पठार भारत में स्थित है।

दक्कन का पठार सबसे पुराने पठारों में से एक है।


4. यांग्त्ज़ी नदी कहाँ बहती है?

क ) दक्षिण अमेरिका

ख ) ऑस्ट्रेलिया

ग) चीन

घ) मिस्र



उत्तर। ग । चीन।

यांग्त्ज़ी नदी चीन में बहती है।



5. यूरोप की एक महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

क ) एंडीज

ख ) आल्प्स

ग ) रॉकीज

घ ) एटलस



उत्तर। ख ) आल्प्स

आल्प्स पर्वत यूरोप में है।

एंडीज पर्वत दक्षिण अमेरिका में है।

रॉकीज पर्वत उत्तरी अमेरिका में है।


6. 600 मीटर से अधिक ऊँचाई वाली खड़ी पहाड़ी को क्या कहते हैं?

क ) हिल्स

ख ) पर्वत 

ग) पठार

घ) पर्वत श्रृंखला 


उत्तर। ख ) पर्वत 


7. पृथ्वी की सतह  टूटकर घिस जाने को क्या कहते है?

क ) भूकंप

ख ) ज्वालामुखी

ग) अपरदन 

घ) अपक्षय



उत्तर। ग) अपरदन 


8. अपरदन की प्रक्रिया द्वारा सतह नीचे हो जाती है और किसकी प्रक्रिया द्वारा पुनः निर्मित किया जा रहा है?

क ) भूकंप

ख ) निक्षेपण 

ग) क्षरण

घ) अपक्षय



उत्तर। ख ) निक्षेपण 



9. बर्फ की स्थायी रूप से जमी हुई नदियों को कहा जाता है?

क ) हिमशैल

ख ) ग्लेशियर (हिमानी )

ग ) आइस-माउंटेन

घ ) बर्फ की नदी


उत्तर। ख ) ग्लेशियर (हिमानी )



10. निम्नलिखित में से कौन पर्वत की विशेषता नहीं है?

क ) कठोर जलवायु

ख) तीव्र ढालों के कारण खेती के लिए कम उपयुक्त भूमि होती है। 

ख ) यह कई नदियों का उद्गम का स्रोत होता है।

घ)पर्वत उन पहाड़ियों को कहते है जिसकी उचाई 400 मीटर से अधिक ऊँचाई होती है तथा तीव्र ढाल होता हैं।


उत्तर। घ)पर्वत उन पहाड़ियों को कहते है जिसकी उचाई 600 ( 400 नहीं ) मीटर से अधिक ऊँचाई होती है तथा तीव्र ढाल होता हैं।



11. प्रशांत महासागर में मानकी पर्वत (हवाई द्वीप ) समुद्र के नीचे का पर्वत है जो एवेरेस्ट शिखर से भी उची है। मानकी पर्वत की की ऊंचाई कितनी है?

क ) 8848 मीटर

ख ) 10205 मीटर

ग ) 11022 मीटर

घ ) 16008 मीटर



उत्तर। ख ) 10205 मीटर


12. निम्नलिखित में से कौन सा पर्वत का एक प्रकार नहीं है?

क) वलित पर्वत

ख) ब्लॉक माउंटेन ( भंशोत्थ पर्वत) 

ग ) ज्वालामुखी पर्वत

घ ) आइसोस्टैसी पर्वत


उत्तर। घ ) आइसोस्टैसी पर्वत



13. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत प्रणालियों में से एक है?

क ) हिमालय

ख ) अरावली

ग ) एंडीज

घ ) रॉकी


उत्तर। ख ) अरावली


14. निम्न लिखित में से कौन से वलित पर्वत दिखने में गोलाकार है और ऊँचाई भी कम है और विश्व के बहुत पुरानी पर्वत श्रृंखला भी है?

क) अरावली पर्वत

ख ) एपलाचियन पर्वत श्रृंखला

ग ) यूराल पर्वत श्रृंखला

घ ) उपरोक्त सभी 


उत्तर। घ ) उपरोक्त सभी 



15. निम्नलिखित में से कौन-सा वलित पर्वतों का उदाहरण नहीं है?

क) अरावली पर्वत

ख ) एपलाचियन पर्वत श्रृंखला

ग ) यूराल पर्वत श्रृंखला

घ ) राइन घाटी


उत्तर। घ) यूरोप में राइन घाटी ब्लॉक पर्वत का एक उदाहरण है।



16. भंशोत्थ पर्वत (खण्ड पर्वतों ) के उठे हुए भाग को क्या कहते हैं ?

क ) उत्खंड भ्रंश ( होर्स्ट्स) 

ख ) द्रोणिका भ्रंश ( ग्रेबेन)

ग) रिज

घ) घाटी



उत्तर। क ) उत्खंड भ्रंश ( होर्स्ट्स) 



17.भंशोत्थ पर्वत (खण्ड पर्वतों ) के नीचे धँसे हुए भाग को क्या कहते हैं ?

क ) उत्खंड भ्रंश ( होर्स्ट्स) 

ख ) द्रोणिका भ्रंश ( ग्रेबेन)

ग) रिज

घ) घाटी


उत्तर। ख ) द्रोणिका भ्रंश ( ग्रेबेन)


18. निम्नलिखित में से कौन सा भंशोत्थ पर्वत ( ब्लॉक पर्वत) का उदाहरण है?

क ) वोसगेस पर्वत

ख )  माउंट किलिमंजारो

ग) माउंट फुजियामा

घ) माउंट एटलस


उत्तर। क ) वोसगेस पर्वत फ्रांस में है। 


19. राइन घाटी भंशोत्थ पर्वत ( ब्लॉक पर्वत) का उदाहरण है, यह कहाँ स्थित है?

क ) फ्रांस

ख ) स्विट्जरलैंड

ग) जर्मनी

घ ) इटली


उत्तर। ग) जर्मनी


20. वोसगेस पर्वत भंशोत्थ पर्वत ( ब्लॉक पर्वत) का उदाहरण है, यह कहाँ स्थित है?

क) फ्रांस

ख ) स्विट्जरलैंड

ग) जर्मनी

घ ) इटली


उत्तर। क ) फ्रांस



21. माउंट किलिमंजारो एक ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण है, यह कहाँ स्थित है?

क ) जापान

ख ) स्विट्जरलैंड

ग) जर्मनी

घ) तंजानिया



उत्तर। घ ) माउंट किलिमंजारो तंजानिया (अफ्रीका में) हैं। 



22. माउंट फुजियामा एक ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण है, यह स्थित है?

क ) जापान

ख ) स्विट्जरलैंड

ग) जर्मनी

घ) तंजानिया


उत्तर। क ) जापान



23. आसपास के क्षेत्र के ऊपर उठी हुई समतल-शीर्ष मेज आकृति भूमि को क्या कहते है?

क ) पर्वत

ख ) हिल्स

ग) पठार

घ) मैदान


उत्तर। ग) पठार



24. निम्नलिखित में से कौन सा देश पूर्वी अफ्रीकी पठार का हिस्सा नहीं है?

क ) केन्या

ख ) तंजानिया

ग) युगांडा

घ ) मोज़ाम्बिक


उत्तर। घ ) मोज़ाम्बिक


25. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है ?

क ) पूर्वी अफ्रीकी पठार

ख ) दक्कन का पठार

ग ) तिब्बती पठार

घ ) ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी पठार


उत्तर। ग ) 4000 से 6000 मीटर की औसत ऊंचाई वाला तिब्बती पठार।


26. निम्न में से कौन सा पठार सोने और हीरे के खनन के लिए प्रसिद्ध है?

क ) अफ्रीकी पठार

ख ) तिब्बती पठार

ग ) ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी पठार

घ ) प्रायद्वीपीय भारत



उत्तर। क ) अफ्रीकी पठार



27. सुबर्णरेखा नदी में हुंडरू जलप्रपात भारत के किस पठार में स्थित है?

क ) दक्कन का पठार

ख ) मालवा का पठार

ग ) छोटानागपुर पठार

घ ) कर्नाटक का पठार



उत्तर। ग ) छोटानागपुर पठार



28. शरावती नदी में जोग जलप्रपात भारत के किस पठार में स्थित है?

क ) दक्कन का पठार

ख ) मालवा का पठार

ग ) छोटानागपुर पठार

घ ) कर्नाटक का पठार


उत्तर। घ ) कर्नाटक का पठार



29. मैदानी भाग सामान्यतः समुद्र तल से ---- मीटर से अधिक ऊचे नहीं होते हैं?

क ) 200 मीटर

ख ) 300 मीटर

ग) 400 मीटर

घ) 500 मीटर



उत्तर। क ) 200 मीटर



30. निम्नलिखित में से कौन सा कारण मैदानी इलाकों में घनी आबादी के लिए अनुकूल कारण नहीं है?

क) बहुत उपजाऊ भूमि

ख ) परिवहन नेटवर्क निर्माण में आसानी 

ग) पानी की प्रचुरता

घ ) सीढ़ीदार खेती के लिए सबसे उपयुक्त




उत्तर। घ ) सीढ़ीदार खेती के लिए सबसे उपयुक्त



31. समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को क्या कहते हैं ?

क ) मैदान 

ख ) पर्वत 

ग) पठार

घ) पहाड़ियाँ



उत्तर। क ) मैदान 


32. हिमालय और आल्प्स  किस प्रकार के पर्वतो के उदाहरण हैं।

क) वलिय 

ख ) ब्लॉक

ग) ज्वालामुखी

घ) भूकंप


उत्तर। क) वलिय 


33.  कौन से क्षेत्र में खनिज की प्रचुरता होती हैं।

क ) पर्वत

ख ) मैदान 

ग) पठार

घ) पहाड़ि


उत्तर। ग) पठार



34. पर्वत एक रेखा क्रम में व्यवस्थित होते है तो क्या कहते है?

क) शृंखला 

ख) चोटी ( पीक)

ग) ढाल 

घ) भ्रंश 


उत्तर। क ) शृंखला 


35. कौन से क्षेत्र खेती के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं?

क ) पर्वत

ख ) मैदान 

ग) पठार

घ) पहाड़ियाँ


उत्तर। ख ) मैदान 


36. 


Chapter Wise MCQ/quiz of class 6 geography

Previous
Next Post »