Search Post on this Blog

"संवेगात्मक बुद्धि प्रभावीशाली कार्यप्रणालियों में बहुत आवश्यक हैं" - इस कथन पर प्रकाश डालिए। | UPPSC ethics paper 2021 solutions | नीति अखंडता एवं अभिक्षमता UPSC नोट्स

    प्रश्न। 

"संवेगात्मक बुद्धि प्रभावीशाली कार्यप्रणालियों में बहुत आवश्यक हैं" - इस कथन पर प्रकाश डालिए।

(UPPSC GS paper 4 2021)

उत्तर। 


संवेगात्मक बुद्धि स्वयं तथा अन्य की भावनाओं को जानने और प्रबंधित करने की कला है जो हमें कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने में मदत करता हैं। 

संवेगात्मक बुद्धि प्रभावीशाली कार्यप्रणालियों में बहुत आवश्यक हैं क्योंकि यह सिविल सेवकों (प्रशासकों) को उनकी अपनी भावनाओं के साथ-साथ दूसरों की भावनाओं ( सहकर्मी, कर्मचारी, निवेशक और नागरिक) को समझने और प्रबंधित करने में मदद करता है। 


निम्नलिखित कुछ कारण हैं जो प्रभावी प्रशासन में संवेगात्मक बुद्धि के महत्व को बताते हैं-

यह बेहतर फैसलों लेने मदद में मदत करता है : उच्च भावनात्मक बुद्धिमत्ता वाले सिविल सेवक अपने निर्णय को भावनाओं से बहकर नहीं लेते है बल्कि गहन ज्ञान, विश्लेषणात्मक कौशल, भविष्य के विकास और वस्तुनिष्ठता के आधार पर लेते हैं। यह अन्य लोगों द्वारा भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल होने से सिविल सेवको को बचाता है।

यह चर्चा के दौरान उचित प्रतिक्रिया करने में मदद करता है: उच्च भावनात्मक बुद्धिमत्ता वाले सिविल सेवक को अपनी भावनाओं और दूसरों की भावनाओं को सही ढंग से समझने में मदद मिलती है, यह सही ढंग से प्रतिक्रिया करने और भावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करती है।

यह मुश्किल स्थिति को शांत करने में मदद करता है: भावनात्मक बुद्धिमत्ता तीखा वादविवाद (गर्म चर्चा ) के दौरान तनाव और संघर्ष को शांत करने में मदद करती है। यह एक कार्यालय में काम करने के लिए एक सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करता है।

विश्वास और मजबूत संबंध बनाता है: उच्च भावनात्मक बुद्धिमत्ता वाले सिविल सेवक अन्य भावनाओं की देखभाल करने में भी मदद करती है, जो विश्वास का निर्माण करती है, यह टीम शक्ति को मजबूत करती है, और सहकर्मी और कर्मचारियों को काम करने के लिए प्रेरित करती है।



अतः हम कह सकते हैं कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता एक आवश्यक कौशल है जो  प्रभावीशाली कार्यप्रणालियों के लिए सिविल सेवकों में होना चाहिए।


You may like also:

Previous
Next Post »