Search Post on this Blog

वन एवं वन्य जीव संसाधन पर प्रश्नोत्तरी ( क्विज ) | Chapter 2 Class 10 NCERT Geography MCQ [Contemporary India-II]

 1. इनमें से कौन सा टिपड्डी  प्राकृतिक वनस्पतिजात और प्राणिजात के ह्रास का सही कारण नहीं है?

क) कृषि विस्तार।

ख) पशुचारण और ईंधन लकड़ी एकत्रित करना। 

ग) वृहत स्तरीय विकास परियोजनाएं 

घ) तीव्र औद्योगीकरण और शहरीकरण।




उत्तर। ख) पशुचारण और ईंधन लकड़ी एकत्रित करना।


2. इनमें से कौन-सा संरक्षण तरीका समुदायों की सीधी भागीदारी नहीं करता?

क) संयुक्त वन प्रबंधन

ख) बीज बचाओ आंदोलन

ग) चिपको आंदोलन

घ) वन्य जीव पशुविहार का परिसीमन 



उत्तर। घ) वन्य जीव पशुविहार का परिसीमन 


3. लेपचा लोकसंगीत किस राज्य से संबंधित नहीं है?

क) पश्चिम बंगाल

ख) सिक्किम

ग) बिहार

घ) कोई नहीं



उत्तर। ग) बिहार



4. कुछ अनुमान यह कहते है कि भारत में ------प्रतिशत वन्य वनस्पतिजात और -----प्रतिशत स्तनधारियों को लुप्त होने का खतरा हैं।

क) 10, 20

ख) 20, 30

ग ) 20, 10

घ) 30,20



उत्तर। क ) 10, 20


5. निम्नलिखित में से कौन विलुप्त होने के कगार पर हैं?

क) चीता और गुलाबी सिर वाली बत्तख

ख) माउंटेन बटेर और फ़ॉरेस्ट स्पॉटेड उल्लू

ग) मधुका (जंगली महुआ) और हबर्डिया हेप्टेन्यूरोन (एक घास प्रजाति) जैसे पौधे

घ ) उपरोक्त सभी



उत्तर। घ ) उपरोक्त सभी



6. 2019 फारेस्ट रेसपॉर्ट के अनुसार, भारत में वन एवं वृक्षावरण कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है

क) 23.50

ख) 24.56

ग) 25.56

घ) 25.76



उत्तर। ख ) 24.56; कुल वन एवं वृक्ष क्षेत्र 807276 वर्ग कि.मी


7. निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य भारतीय राज्य वन रिपोर्ट 2019 के अनुसार सही ढंग से मेल नहीं खाता है?

क) सघन वन: 12.4 प्रतिशत

ख) खुला वन: 9.26 प्रतिशत

ग) मैंग्रोव: 0.15 प्रतिशत

घ) वन आवरण: 24.56 प्रतिशत



उत्तर। घ) वन आवरण: 21.67% प्रतिशत



8. वे प्रजातियाँ जिनका संख्या जीवित रहने के लिए सामान्य मानी जाती हैं, ऐसे प्रजाति को  क्या कहते हैं ? 

क) लुप्तप्राय प्रजातियां

ख) सामान्य प्रजातियां

ग) संकटग्रस्त प्रजातियां

घ) दुर्लभ प्रजातियाँ



उत्तर। ख) सामान्य प्रजातियां



9. जो प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं, क्या कहलाती हैं?

क) लुप्तप्राय प्रजातियां

ख) सामान्य प्रजातियां

ग) संकटग्रस्त प्रजातियां

घ) दुर्लभ प्रजातियाँ


उत्तर। ग) संकटग्रस्त प्रजातियां



10. निम्नलिखित में से कौन भारत में लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्गत नहीं आता है?

क) काला हिरण और मगरमच्छ

ख) भारतीय जंगली गधा और भारतीय गैंडे

ग) शेर पूंछ वाला बन्दर , संगाई

घ ) पाइन (चीड़ ) और कृंतक



उत्तर। घ ) पाइन और कृंतक सामान्य प्रजातियाँ हैं।


11. वे प्रजातियाँ जिनकी संख्या घट रही है यदि इनकी संख्या पर विपरीत प्रभाव डालने वाले परिस्थितिया नहीं बदली जाती और इनकी संख्या घटती रहती तो उसे किस प्रजाति में शामिल करते है ? 

क) लुप्तप्राय प्रजातियां

ख) सामान्य प्रजातियां

ग) सुभेद्य प्रजातियां

घ) दुर्लभ प्रजातियाँ



उत्तर। ग) सुभेद्य प्रजातियां



12. निम्नलिखित में से कौन सी प्रजाति सुभेद्य प्रजातियों के अंतर्गत नहीं आती है?

क) नीली भेड़

ख) एशियाई हाथी

ग) गंगा डॉल्फिन

घ ) हॉर्नबिल



उत्तर। घ ) हॉर्नबिल दुर्लभ प्रजाति है।


13. वे प्रजातियां जिनकी संख्या बहुत कम या सुभेद्य है और यदि उन्हें प्रभावित करने वाले नकारात्मक कारक को परिवर्तित नहीं किया जाता तो वह किस श्रेणी के अन्तगर्त आ सकता हैं?

क ) लुप्तप्राय प्रजातियां

ख) विलुप्त प्रजातियां

ग) स्थानिक प्रजातियाँ

घ) दुर्लभ प्रजातियाँ



उत्तर। घ) दुर्लभ प्रजातियाँ


14. निम्नलिखित में से कौन भारत में दुर्लभ प्रजातियों के उदाहरण नहीं हैं?

क) हिमालयी भूरा भालू

ख) जंगली एशियाई भैंस

ग) मिथुन

घ) रेगिस्तानी लोमड़ी



उत्तर। ग ) मिथुन अरुणाचल प्रदेश की स्थानिक प्रजाति है।



15. वे प्रजातियाँ जो इनके रहने के आवासों में खोज या संभावित क्षेत्रों की खोज के बाद नहीं पाई जाती हैं तो  प्रजातिया कहलाती हैं?

क) लुप्तप्राय प्रजातियां

ख) विलुप्त प्रजातियां

ग) स्थानिक प्रजातियाँ

घ) दुर्लभ प्रजातियाँ



उत्तर। ख) विलुप्त प्रजातियां; एशियाई चीता और पिंक हेड डक विलुप्त प्रजातियां हैं।


16. एशियाटिक चीता प्रजाति को भारत से कब से विलुप्त घोषित कर दिया गया था?

क) 1951

ख) 1952

ग) 1964

घ) 1971



उत्तर। ख) 1952



17. बक्सा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

क) बिहार

ख) झारखंड

ग) पश्चिम बंगाल

घ) ओडिशा



उत्तर। ग) पश्चिम बंगाल; बक्सा टाइगर रिजर्व को डोलोमाइट खनन से गंभीर खतरा है।


18. हिमालयन यव (Yew ) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

क) यह एक दुर्लभ पशु प्रजाति है

ख) यह अत्यधिक निष्कासन (अति-शोषण) के कारण खतरे में है।

ग) यह हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता है।

घ ) इसका उपयोग कुछ कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है।



उत्तर। क) यह एक दुर्लभ पशु प्रजाति है;

हिमालयन यव (चीड़ की प्रकार का एक सदाबहार वन ) एक औषधीय पौधा है जो हिमालय क्षेत्र तथा अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता हैं। 



19. निम्नलिखित में से कौन सा भारत की जैव विविधता में कम करने वाले कारको में शामिल नहीं है?

क) आवास विनाश और जंगली जानवरों का शिकार

ख) अवैध शिकार और अति-शोषण

ग) कृषि में जैविक खाद का उपयोग

घ ) पर्यावरण प्रदूषण, विषाक्तता और जंगल की आग



उत्तर। ग) कृषि में जैविक खाद का उपयोग



20. एक औसत अमेरिकी एक औसत सोमालियाई की तुलना में कितने गुना अधिक संसाधनों का उपभोग करता है।

क) 10

ख) 20

ग) 30

घ) 40



उत्तर। घ ) 40


21. निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य भारत के प्राकृतिक संसाधनों के नुकसान के संबंध में सही नहीं है?

क ) भारत के आधे से अधिक प्राकृतिक वन समाप्त हो गए हैं।

ख) इसकी एक तिहाई जलमग्न (आर्द्रभूमि) समाप्त हो गई हैं। 

ग) भारत के सतही जल निकायों का 70 प्रतिशत प्रदूषित हैं ।

घ) भारत के 10 प्रतिशत मैंग्रोव नष्ट हो गए है। 


उत्तर। घ) इसके 10 (40) प्रतिशत मैंग्रोव नष्ट हो गए।



22. भारतीय वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम को कब लागू किया गया था?

क) 1968

ख) 1971

ग) 1972

घ) 1973



उत्तर। ग) 1972



23. प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत कब हुई थी?

क) 1968

ख) 1971

ग) 1972

घ) 1973



उत्तर। घ ) 1973


24. भारत और नेपाल दुनिया में बाघों की जीवित कुल संख्या के लगभग कितने को आवास प्रदान करते हैं।

क) आधा

ख ) दो तिहाई

ग) दो-पांचवां

घ) एक तिहाई



उत्तर। ख ) दो तिहाई



25. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

क ) कॉर्बेट नेशनल पार्क: असम

ख) सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान: पश्चिम बंगाल

ग) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान: मध्य प्रदेश

घ ) सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य: राजस्थान



उत्तर। क) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान: उत्तराखंड;

  असम में मानस टाइगर रिजर्व;

पेरियार टाइगर रिजर्व: केरल


26. वन्य जिव अधिनियम 1980 को कब संसोधित करके में पहली बार पौधों को भी 6 जातियों को भी संरक्षण की सूची में शामिल लिया गया हैं ?

क) 1985

ख) 1990

ग) 1991

घ) 1992



उत्तर। ग ) 1991


27. भारत में वन संसाधनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

क) देश के कुल वन भूमि के आधे से अधिक भाग को आरक्षित वन घोषित कर दिया गया है।

ख) वन और वन्यजीव प्राणियों संसाधनों के संरक्षण के लिए आरक्षित वन सबसे मूल्यवान माना गया हैं।

ग) कुल वन क्षेत्र का लगभग आधा रक्षित वन है।

घ) अवर्गीकृत वन अन्य प्रकार के वन और बंजरभूमि है जो सरकार और निजी व्यक्तियों और समुदायों दोनों से संबंधित हैं।



उत्तर। ग) कुल वन क्षेत्र का लगभग आधा (एक तिहाई) रक्षित वन है।


28. भारत में वन संसाधनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

क) आरक्षित और रक्षित वनों को स्थायी वन क्षेत्र भी कहा जाता है।

ख) मध्य प्रदेश में स्थायी वनों के अंतरगर्त सर्वाधिक क्षेत्र है।

ग) सभी पूर्वोत्तर राज्यों और गुजरात के कुछ हिस्सों में अवर्गीकृत वन हैं तथा यह वन विभाग के प्रबंधन में हैं। 

घ) जैविक हानि सांस्कृतिक विविधता के नुकसान के साथ दृढ़ता से संबंधित है।



उत्तर। ग) सभी पूर्वोत्तर राज्यों और गुजरात के कुछ हिस्सों में उनके वनों का प्रतिशत बहुत अधिक है क्योंकि अवर्गीकृत वनों का प्रबंधन स्थानीय समुदायों (वन विभाग नहीं) द्वारा किया जाता है।



29. सरिस्का टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

क) आंध्र प्रदेश

ख) राजस्थान

ग) महाराष्ट्र

घ) ओडिशा



उत्तर। ख) राजस्थान


30. प्रसिद्ध चिपको आंदोलन किस वर्ष और किस राज्य में शुरू हुआ था।

क) 1973, उत्तराखंड

ख) 1972, हिमाचल प्रदेश

ग) 1973, राजस्थान

घ) 1972, गुजरात



उत्तर। क) 1973, उत्तराखंड



31. बीज बचाओ आंदोलन 1980 के दशक में किस राज्य में पारंपरिक बीजों को बचाने के लिए शुरू किया गया था।

क) टिहरी, उत्तराखंड।

ख) टिहरी, मध्य प्रदेश

ग) गुजरात

घ) राजस्थान



उत्तर। क) टिहरी, उत्तराखंड।


32. काला हिरण प्रजाति का IUCN प्रकृति क्या है?

क) विलुप्त

ख) दुर्लभ

ग) संकटग्रस्त

घ) संवेदनशील



उत्तर। ग) संकटग्रस्त


33. एशियाई हाथी का IUCN स्टेटस क्या है?

क) विलुप्त

ख) दुर्लभ

ग) संकटग्रस्त

घ) संवेदनशील (सुभेद्य)



उत्तर। घ) संवेदनशील (सुभेद्य)



34. अंडमान जंगली सूअर का IUCN स्टेटस क्या है?

क) विलुप्त

ख) स्थानिक

ग) संकटग्रस्त

घ) संवेदनशील (सुभेद्य)



उत्तर। ख) स्थानिक



35. अंडमान जंगली सूअर का IUCN स्टेटस क्या है?

क) विलुप्त

ख) स्थानिक

ग) संकटग्रस्त

घ) संवेदनशील (सुभेद्य)



उत्तर। ख) स्थानिक


36. हिमालयन भूरा भालू किस प्रकार की प्रजाति है?

क) विलुप्त

ख) स्थानिक

ग) दुर्लभ

घ) संवेदनशील (सुभेद्य )




उत्तर। ग) दुर्लभ



37. पिंक हेड डक किस प्रकार की प्रजाति है?

क) विलुप्त

ख) स्थानिक

ग) दुर्लभ

घ) संवेदनशील (सुभेद्य )



उत्तर। क ) विलुप्त




38. सरकारी और निजी व्यक्तियों और समुदायों दोनों के स्वामित्व वाले अन्य वनों और बंजर भूमि को क्या कहा जाता है?

क) आरक्षित वन

ख) रक्षित वन

ग) अवर्गीकृत वन

घ ) खुला जंगल



उत्तर। ग) अवर्गीकृत वन



39. वन और वन्यजीव संसाधनों के संरक्षण के लिए किस वन को सबसे मूल्यवान माना गया है?

क) आरक्षित वन

ख) संरक्षित वन

ग) अवर्गीकृत वन

घ) खुला जंगल



उत्तर। क) आरक्षित वन



40. किस वन भूमि को और ह्रास होने से सुरक्षित रखा जाता है?

क) आरक्षित वन

ख) संरक्षित वन

ग) अवर्गीकृत वन

घ) खुला जंगल



उत्तर। ग) अवर्गीकृत वन




41.


Chapter wise Quiz/MCQ of Class 10 NCERT Social Science [ Geography]-समकालीन भारत-II 


Previous
Next Post »