Search Post on this Blog

विनिर्माण उद्योग पर प्रश्नोत्तरी ( क्विज ) | Chapter 6 Class 10 NCERT Geography MCQ | Manufacturing Industries

1. कच्चे पदार्थ से अधिक मूल्यवान उत्पादों में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को क्या कहा जाता है?

क) प्रसंस्करण

ख) विपणन

ग) विनिर्माण

घ) विज्ञापन



उत्तर। ग) विनिर्माण



2. किसी देश की आर्थिक उन्नति किस उद्योग के विकास से मापी जाती है ?

क) कृषि गतिविधियां

ख) विनिर्माण उद्योग

ग) सेवा उद्योग

घ) चतुर्धातुक उद्योग



उत्तर। ख) विनिर्माण उद्योग



3. भारत के राष्ट्रिय अर्थव्यवस्था में विनिर्माण उद्योग (मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर) का योगदान लगभग कितना है?

क) 10%

ख) 15%

ग) 17%

घ) 27%



उत्तर। ग ) 17%



4. भारत के राष्ट्रिय अर्थव्यवस्था में द्वितीयक सेक्टर का योगदान लगभगकितना है?

क) 10%

ख) 15%

ग) 17%

घ) 27%


उत्तर। घ) 27%



5. नगरीय केंद्रों द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभों का उपयोग करने के लिए बहुत सारे उद्योग नगरों के आस पास ही केंद्रित हो जाते है जिसे क्या कहा जाता हैं ?

क) शहरीकरण

ख) औद्योगीकरण

ग ) समूहन बचत ( Agglomeration economies)

घ) विकेंद्रीकरण



उत्तर। ग ) समूहन बचत ( Agglomeration economies)


6. कपड़ा उद्योग में कताई/धुनाई प्रक्रिया करने के बाद क्या उत्पाद प्राप्त करते है?

क) कच्चा रेशा 

ख ) सूत 

ग) कपड़ा

घ) वस्त्र (परिधान)



उत्तर। ख ) सूत 




6. कपड़ा उद्योग में, बुनाई/बुनाई प्रक्रिया करने के बाद क्या उत्पाद प्राप्त करते है?

क) कच्चा रेशा 

ख ) सूत 

ग) कपड़ा

घ) वस्त्र (परिधान)



उत्तर। ग) कपड़ा




7. कपड़ा उद्योग में, रंगाई और परिष्करण (डाइंग और फिनिशिंग) प्रक्रिया करने के बाद क्या उत्पाद प्राप्त करते है?

क) कच्चा रेशा 

ख ) सूत 

ग) कपड़ा

घ) वस्त्र (परिधान)



उत्तर। घ) वस्त्र (परिधान)



8. पहली सफल सूती वस्त्र 1854 में कहाँ पर स्थापित की गई थी?

क) कोलकाता

ख) मुंबई

ग) सूरत

घ ) अहमदाबाद



उत्तर। ख) मुंबई



9. पहला पटसन उद्योग 1855 में  कहाँ पर स्थापित की गई थी?

क) कोलकाता

ख) मुंबई

ग) सूरत

घ) अहमदाबाद



उत्तर। क ) रिशरा में, कोलकाता


10. विश्व में चीनी और गुड़ (खांडसारी) के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?

क) दूसरा, पहला

ख ) तीसरा, पहला

ग) पहला, दूसरा

घ) दूसरा, तीसरा



उत्तर। क) दूसरा, पहला। विश्व में चीनी में दूसरा और गुड़ (खांडसारी) के उत्पादन में भारत का पहला स्थान है?


11. चीनी उद्योग सहकारी क्षेत्र के लिए आदर्श क्यों है?

क) क्योंकि यह वज़न घटाने वाला उद्योग है।

ख) सरकारी योजनाओं के कारण। 

ग) क्योंकि उद्योग मौसमी प्रकृति का है। 

घ ) उपरोक्त सभी। 



उत्तर। ग) क्योंकि उद्योग मौसमी प्रकृति का है इसलिए सहकारी क्षेत्र में चलना ठीक होता है। 



12. इस्पात उत्पादन के लिए लौह अयस्क, कोकिंग कोल और चूना पत्थर की आवश्यकता लगभग किस अनुपात में होती है?

क) 4 : 2 : 1

ख) 4 : 3 : 1

ग) 4: 2: 2

घ) 8: 5: 1



उत्तर। क) 4 : 2 : 1



13. भारत विश्व के कच्चे इस्पात उत्पादकों में किस स्थान पर है?

क) पहला

ख) दूसरा

ग) तीसरा

घ) चौथा



उत्तर। ख) दूसरा। चीन> भारत> जापान



14. न्यूनतम लागत पर ----------- और ----------- की नियमित आपूर्ति उद्योग के स्थान के लिए दो प्रमुख कारक हैं।

क) बिजली, कच्चा माल

ख) कच्चा माल, कोयला

ग) बिजली, श्रम

घ ) कच्चा माल, श्रम



उत्तर। क ) बिजली, कच्चा माल



15. निम्नलिखित में से कौन-से कार्बनिक रसायन हैं?

क) सल्फ्यूरिक एसिड

ख) सिंथेटिक फाइबर

ग) प्लास्टिक

घ) पेट्रोरसायन (पेट्रोकेमिकल)



उत्तर। घ) पेट्रोरसायन (पेट्रोकेमिकल)


16. भारत में निम्न में से किस पदार्थ को पूरी तरह से आयात किया जाता है क्योंकि देश में किसी भी रूप में व्यावसायिक रूप से उपयोग करने योग्य यौगिकों का कोई भंडार नहीं है।

क) नाइट्रोजन (एन)

ख) फॉस्फेट (पी)

ग) पोटाश (के)

घ) अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी)



उत्तर। ग) पोटाश (के) 

भारत में पोटाश पदार्थ को पूरी तरह से आयात किया जाता है क्योंकि देश में किसी भी रूप में व्यावसायिक रूप से उपयोग करने योग्य यौगिकों का कोई भंडार नहीं है।



17. चूना पत्थर, सिलिका तथा जिप्सम किस उद्योग के कच्चे माल हैं ?

क) एल्यूमिनियम उद्योग

ख) इस्पात उद्योग

ग) सीमेंट उद्योग

घ) रासायनिक उद्योग



उत्तर। ग) सीमेंट उद्योग

चूना पत्थर, सिलिका तथा जिप्सम सीमेंट उद्योग के कच्चे माल हैं ?


18. पहला सीमेंट प्लांट 1904 में कहा पर स्थापित किया गया था?

क) चुनार

ख) चेन्नई

ग) मुंबई

घ) कोलकाता



उत्तर। ख ) चेन्नई



19. कौन सा शहर भारत की इलेक्ट्रॉनिक राजधानी है?

क) मुंबई

ख) गुरुग्राम

ग) बेंगलुरु

घ ) चेन्नई



उत्तर। ग) बेंगलुरु शहर भारत की इलेक्ट्रॉनिक राजधानी है। 



20. किस प्रदुषण के कारण कैंसर, जन्म दोष और गर्भपात होता है?

क) परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से अपशिष्ट

ख) रासायनिक उद्योग से प्रदूषण

ग) इस्पात उद्योग से प्रदूषण

घ) पेट्रोलियम रिफाइनरी से प्रदूषण



उत्तर। क) परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से अपशिष्ट


21. निम्न में से कौन सा उद्योग चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त करता है?

क ) एल्यूमीनियम

ख) सीमेंट

ग) प्लास्टिक

घ) ऑटोमोबाइल



उत्तर। ख) सीमेंट



22. निम्न में से कौन सी एजेंसी सार्वजनिक क्षेत्र में स्टील को बाजार में उपलब्ध कराता हैं ? 

क) हेल (HAIL )

ख ) सेल (SAIL )

ग ) टाटा स्टील

घ) एमएनसीसी (MNCC )



उत्तर। ख ) सेल (SAIL )




23. निम्न में से कौन सा उद्योग बॉक्साइट को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करता है?

क) एल्यूमीनियम प्रगलन

ख ) सीमेंट

ग) कागज

घ) स्टील



उत्तर। क ) एल्यूमीनियम प्रगलन



24. निम्न में से कौन सा उद्योग दूरभाष, कंप्यूटर आदि का निर्माण करता है?

क) स्टील

ख) इलेक्ट्रॉनिक

ग) एल्युमिनियम स्मेल्टिंग

घ) सूचना प्रौद्योगिकी



उत्तर। ख ) इलेक्ट्रॉनिक




25.


Chapter wise Quiz/MCQ of Class 10 NCERT Social Science [ Geography]-समकालीन भारत-II 

Previous
Next Post »