Search Post on this Blog

संसाधन एवं विकास पर प्रश्नोत्तरी ( क्विज ) | Chapter 1 Class 10 NCERT Geography MCQ [Contemporary India-II]

 1. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है?

क) नवीकरण योग्य 

ख) जैव 

ग) प्रवाह

घ)  अनवीकरण योग्य 


उत्तर। घ)  अनवीकरण योग्य 



2. ज्वारीय ऊर्जा को निम्न में से किस प्रकार के संसाधनों के अंतर्गत नहीं रखा जा सकता है?

क) पुनःपूर्ति योग्य

ख) मानव निर्मित

ग) अजैविक

घ) गैर-पुनर्नवीनीकरण



उत्तर। घ ) गैर-पुनर्नवीनीकरण



3. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्नलिखित में से मुख्य कारण क्या है?

क) गहन खेती

ख ) वनोन्मूलन 

ग) अधिक सिंचाई

घ) अति पशुचारण



उत्तर। ग) अधिक सिंचाई



4. निम्नलिखित में से किस प्रान्त में सीढ़ीदार (सोपानी ) खेती की जाती है?

क) पंजाब

ख) उत्तर प्रदेश के मैदान

ग) हरियाणा

घ) उत्तराखंड



उत्तर। घ) उत्तराखंड



5. इनमें से कौन सा जैविक संसाधनों का उदाहरण नहीं है?

क) मनुष्य

ख) वनस्पति और जीव

ग) मत्स्य पालन

घ) खनिज


उत्तर। घ) खनिज


6. निम्नलिखित में से कौन सा नवीकरण योग्य या पुन:पूर्ति योग्य संसाधनों का उदाहरण है

क) खनिज

ख) वन और वन्यजीव

ग) जीवाश्म ईंधन

घ) लौह अयस्क


उत्तर। ख) वन और वन्यजीव


7. निम्नलिखित में से कौन सा सामुदायिक स्वामित्व वाले संसाधनों के उदाहरण हैं?

क) चारागाह

ख) श्मशान भूमि

ग) शहरी क्षेत्रों में खेल के मैदान

घ ) उपरोक्त सभी



उत्तर। घ ) उपरोक्त सभी



8. तट रेखा से कितने समुंद्री (नॉटिकल) मील को क्षेत्रीय पानी और राष्ट्रीय संसाधन कहा जाता है।

क) 10

ख) 12

ग) 22

घ) 200



उत्तर। ख ) 12



9. अंतर्राष्ट्रीय संसाधन के सन्दर्भ में, देश के समुद्र तट से कितने समुद्री मील से परे समुद्री संसाधन पर कोई भी देश अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की सहमति के बिना इनका उपयोग नहीं कर सकता है।

क) 10

ख) 12

ग) 22

घ) 200



उत्तर। घ ) 200



10. हिंद महासागर के तल से किसके खनन का अधिकार भारत को मिला है।

क) मैंगनीज नोड्यूल

ख) दुर्लभ पृथ्वी खनिज

ग) सोना

घ) पेट्रोलियम



उत्तर। क ) मैंगनीज नोड्यूल


11. वे संसाधन जिनका सर्वेक्षण किया जा चूका है और उनके उपयोग की गुणवत्ता और मात्रा निर्धारित की जा चुकी है, उन्हें किस प्रकार के संसाधन कहते हैं ?

क) संभावि संसाधन

ख) विकसित संसाधन

ग) समुदाय के स्वामित्व वाले संसाधन

घ) अंतर्राष्ट्रीय संसाधन




उत्तर। ख) विकसित संसाधन



12. वे संसाधन जो किसी प्रदेश में पाए जाते हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया गया है, उन्हें किस प्रकार का संसाधन कहा जाता है?

क) संभावि संसाधन

ख) विकसित संसाधन

ग) स्टॉक संसाधन

घ) अंतर्राष्ट्रीय संसाधन



उत्तर। क) संभावित संसाधन




13. पर्यावरण में उपलब्ध वे पदार्थ जो मानव की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता रखती है परन्तु उपयुक्त प्रद्योगिकी के अभाव में उसकी पहुंच से बाहर है, ऐसे पदार्थ को क्या कहते है ? 

क) संभावि संसाधन

ख ) विकसित संसाधन

ग) भंडार ( स्टॉक संसाधन)

घ) संचित कोष 



उत्तर। ग) भंडार ( स्टॉक संसाधन); उदाहरण के लिए, हाइड्रोजन पर्यावरण में प्रचुर मात्रा में है लेकिन हमारे पास इसका उपयोग करने के लिए तकनीक नहीं है, इसलिए इसे स्टॉक संसाधन माना जाता है।


14. वे संसाधन जो भंडार का हिस्सा है जिन्हें उपलब्ध तकनीकी ज्ञान की सहायता से प्रयोग में लाया जा सकता है, परन्तु उनका उपयोग अभी आरम्भ नहीं किया गया है। ऐसे संसाधन को क्या कहा जाता हैं ?

क) संभावि संसाधन

ख) विकसित संसाधन

ग) भंडार

घ) आरक्षित संसाधन




उत्तर। घ) आरक्षित संसाधन



15. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना और भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकता की अवहेलना किए बिना ,  वर्तमान विकास की प्रक्रिया को क्या कहा जाता हैं ?

क) सतत आर्थिक विकास 

ख) नियोजित विकास

ग) गुणवत्ता विकास

घ) पारिस्थितिक विकास



उत्तर। क ) सतत आर्थिक विकास


16. 16. रियो डी जनेरियो सम्मेलन को पृथ्वी शिखर सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है, यह कब हुआ था?

क) 1992

ख) 1993

ग) 1994

घ) 1991



उत्तर। क ) जून 1992, ब्राज़ील में 



17. रियो डी जनेरियो पृथ्वी शिखर सम्मेलन में निम्नलिखित में से किस घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए थे?

क) वैश्विक जलवायु परिवर्तन पर घोषणा

ख) जैविक विविधता की घोषणा

ग) एजेंडा 21

घ ) उपरोक्त सभी



उत्तर। घ ) उपरोक्त सभी



18. पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में एजेंडा 21 पर हस्ताक्षर किए गए, एजेंडा 21 का क्या उदेश्य है?

क) इसका उद्देश्य भूमंडलीय (वैश्विक) सतत पोषणीय विकास हासिल करना है। 

ख) यह एक कार्यसूची है जिसका उदेश्य समान हितों, पारस्परिक आवश्यकताओं एवं सम्मलित जिम्मेदारियों पर वैश्विक सहयोग के माध्यम से पर्यावरणीय क्षति, गरीबी और बीमारी से निपटना है।

ग) एजेंडा 21 का मुख्य उदेश्य यह भी प्रस्तावित है कि प्रत्येक स्थानीय निकाय अपना स्थानीय एजेंडा 21 तैयार करे ।

घ ) उपरोक्त सभी



उत्तर। घ ) उपरोक्त सभी



19. अरुणाचल प्रदेश में प्रचुर मात्रा में कौन से संसाधन हैं परन्तु ढांचागत विकास का अभाव होने के कारण इसका उपयोग सही से नहीं किया जा सका हैं।

क) कोयला

ख) लौह अयस्क

ग) जीवाश्म ईंधन

घ) जल 



उत्तर। घ) जल 


20. निम्न में से कौन सा संसाधन नियोजन करने का तरीका नहीं है?

क) देश के विभिन्न क्षेत्रो में संसाधनों का सर्वेक्षण, मानचित्रण, और गुणात्मक और मात्रात्मक अनुमान और माप करना।

ख) संसाधन विकास योजनाओं को लागू करने के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकी, कौशल,  और संस्थागत नियोजन ढांचा तैयार करना।

ग) संसाधन विकास योजनाओं और समग्र राष्ट्रीय विकास योजनाओं में समन्यव स्थापित करना। 

घ) संसाधनों का अत्यधिक उपयोग करना।



उत्तर। घ) संसाधनों का अत्यधिक उपयोग करना।


21. "हमारे पास हर व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ति के लिए बहुत कुछ हैं, परन्तु किसी के लालच के संतुष्टि के लिए नहीं।" संसाधन संरक्षण के बारे में यह कथन किसका हैं ?

क) पंडित नेहरू

ख) महात्मा गांधी

ग ) बी आर अम्बेडकर

घ) नरेंद्र मोदी



उत्तर। ख) महात्मा गांधी


22. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्थित तरीके से,  क्लब ऑफ रोम ने संसाधन संरक्षण की वकालत पहली बार कब की थी?

क) 1968

ख) 1978

ग) 1985

घ) 1987



उत्तर। क ) 1968



23. ब्रंटलैंड आयोग की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर संसाधन संरक्षण में मूलाधार योगदान दिया, यह रिपोर्ट किस वर्ष प्रकाशित हुई थी?

क) 1968

ख) 1978

ग) 1985

घ) 1987



उत्तर। घ ) 1987; ब्रंटलैंड आयोग की रिपोर्ट को अवर कॉमन फ्यूचर के नाम से भी जाना जाता है।


24. भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत मैदानी क्षेत्र है ?

क) 27

ख) 30

ग) 43

घ) 53



उत्तर। ग) 43



25. भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत पर्वतीय क्षेत्र है ?

क) 27

ख) 30

ग) 43

घ) 53



उत्तर। ख ) 30


26. भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत पठारी क्षेत्र है ?

क) 27

ख) 30

ग) 43

घ) 53



उत्तर।क) 27




27. जो भूमि एक या एक से कम कृषि वर्ष के लिए बिना खेती के छोड़ दी जाती है, ऐसी भूमि क्या कहलाती है?

क) खेती योग्य बंजर भूमि

ख) वर्तमान परती भूमि 

ग) वर्तमान परती के अतिरिक्त अन्य परती भूमि 

घ) स्थायी चरागाह तथा अन्य गोचर भूमि



उत्तर। ख) वर्तमान परती भूमि 



28. विगत 1 से 5 कृषि वर्षों में जो भूमि पर खेती नहीं की जाती है, ऐसी भूमि क्या कहलाती है?

क) खेती योग्य बंजर भूमि

ख) वर्तमान परती भूमि 

ग) वर्तमान परती के अतिरिक्त अन्य परती भूमि 

घ) स्थायी चरागाह तथा अन्य गोचर भूमि



उत्तर। ग) वर्तमान परती के अतिरिक्त अन्य परती भूमि 





29. जो भूमि 5 से अधिक कृषि वर्षों तक खेती नहीं की गयी है, ऐसी भूमि क्या कहलाती है?

क) खेती योग्य बंजर भूमि

ख) वर्तमान परती भूमि 

ग) वर्तमान परती के अतिरिक्त अन्य परती भूमि 

घ) स्थायी चरागाह तथा अन्य गोचर भूमि



उत्तर। क) खेती योग्य बंजर भूमि


30. एक कृषि वर्ष में एक से अधिक बार बोया गया क्षेत्र को शुद्ध ( निवल) बोए गए क्षेत्र में जोड़ दिया जाए तो उसे क्या कहा जाता है।

क ) शुद्ध (निवल ) बोया गया क्षेत्र 

ख ) सकल कृषित क्षेत्र 

ग) वनाच्छादित

घ) बंजर भूमि 



उत्तर। ख ) सकल कृषित क्षेत्र 


31. सामान्य भू-उपयोग संवर्ग 2014-15 के अनुसार शुद्ध (निवल ) बोया गया क्षेत्र कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?

क) 45.26

ख) 45.50

ग) 23.3

घ) 18.11



उत्तर। ख) 45.50




32. सामान्य भू-उपयोग संवर्ग 2014-15 के अनुसार वन भूमि क्षेत्र कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?

क) 12.01

ख) 5.50

ग) 23.30

घ) 18.11



उत्तर। ग) 23.30




33. सामान्य भू-उपयोग संवर्ग 1960-61 के अनुसार वन भूमि क्षेत्र कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?

क) 12.01

ख ) 35.50

ग) 23.30

घ) 18.11



उत्तर। घ) 18.11


34. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितनी मिलियन वर्ग किमी है?

क) 3.28

ख) 32.8

ग) 320.8

घ) 0.328



उत्तर। क) 3.28




35. निम्नलिखित में से किस मानव गतिविधि ने भूमि की गुणवत्ता को कम कर दिया है?

क) वनोन्मूलन 

ख) अतिपशुचारण

ग) खनन और उत्खनन

घ ) उपरोक्त सभी



उत्तर। घ ) उपरोक्त सभी


36. झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण क्या है।

क) झूम खेती

ख) अधिक सिंचाई

ग) खनन

घ) अतिपशुचारण



उत्तर। ग) खनन



37. गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण क्या है।

क) झूम खेती

ख) अधिक सिंचाई

ग) खनन

घ) अतिपशुचारण



उत्तर। घ) अतिचारण



38. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्यों में भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण क्या है।

क) झूम खेती

ख) अधिक सिंचाई

ग) खनन

घ) अतिपशुचारण



उत्तर। ख) अत्यधिक सिंचाई


39. निम्न में से कौन शुष्क क्षेत्रों में भूमि निम्नीकरण को रोकने की सर्वोत्तम विधि है?

क) वनीकरण

ख) रक्षक मेखला (शेल्टरबेल्ट का रोपण)

ग) कंटीली झाड़ियाँ उगाना

घ) खनन गतिविधियों पर नियंत्रण



उत्तर। ग) कंटीली झाड़ियाँ उगाना



40. जलोढ़ मिट्टी समग्र रूप से बहुत उपजाऊ होती है। अधिकतर इन मिट्टी में पोटाश, फॉस्फोरिक एसिड और ------का पर्याप्त अनुपात होता है?

क) नाइट्रोजन

ख) कैल्शियम कार्बोनेट

ग) चूनायुक्त 

घ) मैग्नीशियम



उत्तर। ग) चूना



41. निम्नलिखित में से कौन सी मृदा गन्ना, धान और गेहूँ की वृद्धि के लिए आदर्श है?

क) जलोढ़ मृदा

ख) काली मृदा

ग) लाल मृदा

घ) लेटराइट मृदा



उत्तर। क) जलोढ़ मृदा


42. काली मृदा में आम तौर पर किस पौष्टिक तत्व की कमी होती है ? 

क ) फॉस्फोरस 

ख ) चूना

ग) पोटाश

घ ) कैल्शियम कार्बोनेट



उत्तर। क) फॉस्फोरिक; काली मिट्टी कैल्शियम कार्बोनेट, मैग्नीशियम, पोटाश और चूना से परिपूर्ण होता हैं। काली मिट्टी में आमतौर पर फॉस्फोरिक और नाइट्रोजन की मात्रा कम होती है।



43. लाल मिट्टी दक्कन पठार के पूर्वी और दक्षिणी भागों में -------- पर विकसित हुई है।

क ) रवेदार आग्नेय चट्टान पर उच्च वर्षा वाले क्षेत्र 

ख) रवेदार आग्नेय चट्टान पर कम वर्षा वाले क्षेत्र 

ग) बेसाल्टिक आग्नेय चट्टान पर उच्च वर्षा वाले क्षेत्र 

घ) बेसाल्टिक आग्नेय चट्टान पर कम वर्षा वाले क्षेत्र 




उत्तर। ख) रवेदार आग्नेय चट्टान पर कम वर्षा वाले क्षेत्र। लाल मिट्टी दक्कन पठार के पूर्वी और दक्षिणी भागों में रवेदार आग्नेय चट्टान पर कम वर्षा वाले क्षेत्र पर विकसित होती है।



44. लाल मृदा रवेदार ( क्रिस्टलीय) आग्नेय और रूपांतरित चट्टानों में किस धातु के विसरण के कारण लाल रंग की हो जाती है।

क) लोहा

ख) कॉपर

ग) जिंक

घ) निकल



उत्तर। क) लोहा


45. लैटेराइट मृदा का विकास किस जलवायु क्षेत्र में आर्द्र और शुष्क ऋतुओं के एक के बाद एक आने के कारण होता है?

क) केवल उष्णकटिबंधीय जलवायु

ख) केवल उपोष्णकटिबंधीय जलवायु

ग) उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु

घ) केवल विषुवतीय जलवायु



उत्तर। ग) उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु


46. लेटेराइट मिट्टी अधिकतर किस प्रकृति की होती है?

क) अम्लीय

ख) क्षारीय

ग) खारा

घ) तटस्थ



उत्तर। क ) अम्लीय(ph < 6 )



47. निम्नलिखित में से कौन सी मृदा कॉफी और काजू उगाने के लिए सबसे उपयुक्त है?

क) जलोढ़ मृदा 

ख ) लाल और पीला मृदा

ग) लाल लेटराइट मिट्टी मृदा

घ) काली मृदा



उत्तर। ग) लाल लेटराइट मृदा। तमिनाडु ,आंध्र प्रदेश, और केरल की लाल लेटराइट मिट्टी मृदा कॉफी और काजू उगाने के लिए सबसे उपयुक्त है। 



48. लैटेराइट मिट्टी अधिकतर किस क्षेत्र पायी जाती है?

क ) दक्षिणी भारत

ख ) उत्तर पूर्वी राज्य

ग) गुजरात

घ) राजस्थान



उत्तर। क ) दक्षिणी भारत; पश्चिमी घाट, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश।


49. मृदा की सतह के नीचे कैल्शियम की मात्रा बढ़ती चली जाती हैं और नीचे की परतो में चूने के कंकड़ की सतह पायी जाती है। यह , किस मृदा की विशेषताएं?

क) मरुस्थली मृदा 

ख) लाल और पीला मृदा 

ग) लेटराइट मिट्टी

घ) काला मृदा 



उत्तर। क) मरुस्थली मृदा



50. बहता पानी मृतिकायुक्त मृदाओं को काटते हुए गहरी वाहिकाएं बनाती है जिन्हे हम क्या कहते है ? 

क) उत्खात भूमि ( बैडलैंड)

ख) अवनालिकाय ( गलीज़)

ग) खड्ड भूमि (ravine )

घ) घाटी



उत्तर। ख) अवनालिकाय ( गलीज़)



51. जो भूमि मृदा अपरदन के बाद जोतने योग्य नहीं रहती है उस भूमि को क्या कहा जाता है

क) उत्खात भूमि ( बैडलैंड)

ख) अवनालिकाय ( गलीज़)

ग) खड्ड भूमि (ravine )

घ) घाटी



उत्तर। क) उत्खात भूमि ( बैडलैंड)



52. कभी-कभी पानी एक ढलान के नीचे विस्तृत क्षेत्र में मृदा घुलकर जल के साथ बह जाती है इसे हम क्या कहते है ?

क) उत्खात भूमि ( बैडलैंड)

ख) अवनालिकाय ( गलीज़)

ग) खड्ड भूमि (ravine )

घ) चादर अपरदन ( sheet erosion )



उत्तर। घ) चादर अपरदन ( sheet erosion )


53. ढाल वाली भूमि पर समोच्च रेखाओं के समानांतर हल चलाने से ढाल के साथ जल बहाव की गति ------------ है।

क)धीमी;

ख) तेजी

ग) रोकता

घ) बंद



उत्तर। क)धीमा




54.

Chapter wise Quiz/MCQ of Class 10 NCERT Social Science [ Geography]-समकालीन भारत-II 

Previous
Next Post »