Search Post on this Blog

वर्तमान प्रशासनिक संरचना में गुणात्मक सेवा प्रदान करने के लिए क्या कार्य-संस्कृति में बदलाव आवश्यक है? तर्क सहित उत्तर दीजिए। | UPPSC ethics paper 2021 solutions | नीति अखंडता एवं अभिक्षमता UPSC नोट्स

 प्रश्न। 

वर्तमान प्रशासनिक संरचना में गुणात्मक सेवा प्रदान करने के लिए क्या कार्य-संस्कृति में बदलाव आवश्यक है? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

(UPPSC GS paper 4 2021)

उत्तर।

बदलती परिस्थितियों के कारण कार्य संस्कृति में बदलाव हमेशा आवश्यक होता है। हमारे देश में परिस्थितया तेजी से बदल रही है साथ ही जनसँख्या और उनकी जरूरतों में तेजी से बदलाव आ रहे है इसी कारण से वर्तमान प्रशासनिक संरचना में सेवा प्रदान की गुणवत्ता के लिए आवश्यक कार्य-संस्कृति में बबदलाव आवश्यक है। 

वर्तमान प्रशासनिक संरचना में गुणात्मक सेवा प्रदान करने के लिए कार्य-संस्कृति में बदलाव निम्नलिखित आवश्यक है-

सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग: वर्तमान प्रशासन अभी भी सेवाओं के लाभार्थी की पहचान करने और रिकॉर्ड रखने के लिए दशक पुराने सूचना उपकरण का उपयोग कर रहा है। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है, शिक्षा और सरकारी कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग बहुत अधिक आवश्यक है। क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेंसर टेक्नोलॉजी और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी जैसे सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम उपकरण का उपयोग सार्वजनिक प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता में सुधार करेगा, यह काम के माहौल को पारदर्शी बनाने में भी मदद करेगा और जवाबदेही को ठीक करने में भी मदद करेगा।

नैतिक शासन का उपयोग: प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास की कमी है। इसे मजबूत करने की आवश्यकता है, और यह नैतिक शासन से पूरा हो सकता है। वर्तमान प्रशासन संरचना और वर्तमान कार्य संस्कृति में नैतिक शासन की कमी है। सिविल सेवकों और नैतिक कार्य संस्कृति में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना वर्तमान प्रशासन में एक बहुत आवश्यक परिवर्तन है।

अच्छे काम करने वाले पुरस्कृत करना: हमें कार्यो के आधार पर चीजों को पुरस्कृत और दंडित करना चाहिए। यह प्रशासन की दक्षता बढ़ाएगा। वर्तमान प्रशासनिक संरचना में सबको समान पैसे मिलते है चाहे वह सही से अपनी सेवा दे या ना दे। 

सर्वोत्तम प्रथाओं को उजागर करना: विदेशों या अन्य राज्यों से प्रशासन में सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की जरुरत है। 


उपरोक्त कुछ सुझाव दिए गए जिसे अपनाने से वहमारे कार्य-संस्कृति में सकारात्मक बदलाव आएंगे। 



You may like also:

Previous
Next Post »