Search Post on this Blog

"अंतरात्मा की आवाज" से आप क्या समझते हैं? लोक सेवकों के कर्तव्य निर्वहन में यह किस प्रकार मदद करता है? | UPPSC General Studies 4 Mains ETHICS Solutions 2022

प्रश्न ।

"अंतरात्मा की आवाज" से आप क्या समझते हैं? लोक सेवकों के कर्तव्य निर्वहन में यह किस प्रकार मदद करता है? (UPPSC 2022)

उत्तर। 

‘अंतरात्मा की आवाज’ एक आध्यात्मिक अभ्यास है जिसके द्वारा व्यक्ति अपनी अन्तर्मन की गहराई में जाकर जीवन जीने के उद्देश्य को खोजता है।  ‘अंतरात्मा की आवाज’ से व्यक्ति अपने अंदर के आवाज से जुड़ता और उसे सुनता है जो उसे सही और गलत का फैसला करने में मदत करता हैं। 


सभी व्यक्ति की ‘अंतरात्मा की आवाज’ एक जैसा सुझाव नहीं देती है यह उस व्यक्ति की आध्यात्मिक मूल्य , नैतिक मूल्य , और विश्वास पर आधारित होता है। जिस व्यक्ति की जैसी नैतिकता होगी ‘अंतरात्मा की आवाज’ उनकी वैसी ही होगी। 


‘अंतरात्मा की आवाज’ लोक सेवकों के कर्तब्य निर्वहन में बहुत मदत करती है।  यह जटिल परिस्थितियों में निर्णय लेने में मदद करती है और स्वयं के मूल्यों के आधार पर विकल्प का सुझाव करती है।

‘अंतरात्मा की आवाज’ कई मायनों में सिविल सेवकों के कर्तव्य को करने में मदद करती है - 


नैतिक निर्णय लेने और दुबिधा को हल करने में मदद करता है; सिविल सेवकों का कर्तव्य है कि वे कानून को बनाए रखें और जनता के सर्वोत्तम हित में सेवा करें। लेकिन कई बार उसे ऐसी परिस्थित आती है जो उनके कार्य में दुबिधा उत्पन्न करती है, तो ‘अंतरात्मा की आवाज’ उसे दुबिधा से उबार करने में मदत करता है।  यह उन्हें कार्य के महत्त्व को समझने और सामान्य जनता के लिए सही निर्णय लेने में मदत करता हैं। 


कर्तव्य  के प्रति सवेंदनशील होने में ; कई बार लोक सेवको को भ्रष्ट प्रथाओं में संलग्न होने की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन ‘अंतरात्मा की आवाज’ उन्हें ईमानदार होने और नैतिक निर्णय लेने में मदद करती है।


सार्वजनिक विश्वास में मदद; जब सिविल सेवक ‘अंतरात्मा की आवाज’ को अनदेखा करके और बाहरी दबाव के अनुसार कार्य करते हैं तो अक्सर समाज को बेहतर सेवा नहीं दे पाते है जिससे जनता की विश्वास में कमी आती है और जनता के सरकार की विश्वसनीयता को कम कर सकता है। इस प्रकार ‘अंतरात्मा की आवाज’ सिविल सेवकों को सरकारी प्रणाली में सार्वजनिक विश्वास को बनाए रखने में मदद करती है।


 

‘अंतरात्मा की आवाज’ हमारी अपनी आवाज है जो हमें बताती है कि एक जटिल स्थिति में क्या करना चाहिए, यह हमें अपने मूल्यों के आधार पर अपनी आवाज सुनने के लिए मार्गदर्शन करता है। यह सिविल सेवकों को अपना कर्तव्य निभाने और आत्म विश्वास बनाने में मदद करता है, जो जनता के लिए अच्छा काम करने में मदत करता है। 


You may like also:

Previous
Next Post »