Search Post on this Blog

भीड़ उस व्यक्ति को पकड़ लेती है और मरने तक पीटती रहती है। उपर्युक्त परिस्थिति के प्रकाश में संजीव के आचरण पर टिप्पणी कीजिए। | UPPSC General Studies 4 Mains ETHICS Solutions 2022

  प्रश्न ।

संजीव एक आदर्शवादी है। उसका विश्वास है कि "सत्य सर्वश्रेष्ठ सद्गुण हैं तथा सत्य से कभी समझौता नहीं करना चाहिए " एक दिन उसने डंडा तथा पत्थर हाथ में लिए लोगों की भीड़ से भागते हुए एक व्यक्ति को देखा। वह उसे एक विशेष स्थान पर छुपते हुए भी देख लेता है। भीड़ ने संजीव से पूछा क्या उसमें चोर को देखा है ? संजीव ने सच सच बता दिया और उस जगह की ओर इशारा कर दिया जहां उसे छुपते हुए देखा था। भीड़ उस व्यक्ति को पकड़ लेती है और मरने तक पीटती रहती है। उपर्युक्त परिस्थिति के प्रकाश में संजीव के आचरण पर टिप्पणी कीजिए।  (UPPSC 2022)

उत्तर।

सत्य एक सुसंगत आदर्श होता है, जो सबके लिए लाभकारी होता है। लेकिन जो स्थिति ऊपर संदर्भित है वह दुखद स्थति है जो आदर्शवाद को पालन करते हुआ है। इस स्थिति में संजीव का आचरण आँख मूँद कर आदर्शवाद को पालन करने से उत्पन्न हुआ है जो विनाशकारी परिणामों को जन्म दे सकता है।


सत्य के मूल्य का पालन करना अच्छा है, लेकिन सत्य की प्रकृति को जानना भी आवश्यक है। दी गई स्थिति में, संजीव ने आँख बंद करके भीड़ के बातो पर विश्वास करके व्यक्ति को चोर मान लिया , जो गलत है। यह भी संभव था कि कोई व्यक्ति चोर नहीं होगा है। संजीव भीड़ को बता सकता है कि मैं एक चोर नहीं देखा, ऐसा करके, वह सत्य मूल्यों का पालन कर सकता है और साथ ही मानव जीवन को बचाया जा सकता है।


दी गई स्थिति में, हम मानते लेते हैं कि व्यक्ति चोर था, लेकिन संजीव को सच बताने के परिणामों का मूल्यांकन करना चाहिए और उसे भीड़ की हिंसा के परिणाम पर विचार करना चाहिए और मानव जीवन को संरक्षित करने के मूल सिद्धांत [ सत्य ] के उल्लंघन पर विचार करना चाहिए।


दोनों दृष्टिकोणों से, संजीव के आचरण को नैतिक नहीं माना जा सकता है।


किसी भी निर्णय लेने से पहले संदर्भ, स्थिति और सहानुभूति के महत्व को समझने की जरुरत है। आदर्शवादी महत्वपूर्ण है, लेकिन संदर्भ, समग्र सत्य और कार्रवाई के परिणाम को जाने के बिना आँख बंद करके मानना भी गलत है।


कुछ स्थितियों में, मानव जीवन को संरक्षित करने जैसे अधिक अच्छे /मूल्यों की रक्षा के लिए अपने आदर्शो पर यदि समझौता आवश्यक हो तो कर लेना चाहिए है।


You may like also:

Previous
Next Post »