Search Post on this Blog

निष्पक्षता को परिभाषित कीजिए और कमजोर वर्ग की समस्याओं के समाधान में निष्पक्षता की भूमिका की विवेचना कीजिए। | UPPSC General Studies 4 Mains ETHICS Solutions 2022

  प्रश्न ।

निष्पक्षता को परिभाषित कीजिए और कमजोर वर्ग की समस्याओं के समाधान में निष्पक्षता की भूमिका की विवेचना कीजिए।   (UPPSC 2022)

उत्तर। 

समाज का कमजोर वर्ग में गरीब, महिलाएं, बच्चे, दलित, जनजाति, आदि शामिल हैं जो अक्सर समाज में भेदभाव से ग्रसित होते है तथा सरकारी योजनाओं को लाभ नहीं उठा पाते है।


निष्पक्षता न्याय का प्रमुख सिद्धांत है तथा यह एक आवश्यक मूल्य भी है जो सिविल सेवकों को अपने कर्तव्य को प्रभावी ढंग से निभाने में योगदान देता है। निष्पक्षता का अर्थ है किसी भी समूह या लोग या पार्टी के प्रति भेदभाव ना करना और अपने निर्णय वस्तुनिष्ट कारणों से लेना ना कि किसी पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर या ना ही किसी से प्रभावित होकर। निष्पक्षता लोक सेवको को भाई भतीजावाद, जाती , धर्म , लिंग आदि से ऊपर उठ कर कार्य करने में मदत करता है। 


निष्पक्षता कमजोर वर्ग की समस्याओं को समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है क्योंकि ये समूह अक्सर भेदभाव और अन्याय का सामना करते हैं। कमजोर वर्गों की समस्याओं को हल करने के लिए निष्पक्षता की कुछ भूमिकाएं निम्नलिखित हैं-


भेदभाव और पक्षपाती निर्णय को रोकता है ; समाज के कमजोर वर्ग लोग समाज के भीतर ही भेदभाव का सामना करते है। निष्पक्षता कमजोर वर्ग को समाज में सम्मान और गरिमा के साथ रहने को सुनिश्चित करता है।


निष्पक्ष और न्यायपूर्ण निर्णय लेता है: निष्पक्षता एक सिविल सेवक को एक वस्तुनिष्ट निर्णय लेने में मदद करती है जिससे लोक सेवक किसी बाहुबली के झांसे में ना आकर कमजोर वर्ग के हित में निर्णय लेने को प्रेरित करता है।


समाजिक न्याय प्रदान करता है: निष्पक्षता सिविल सेवकों को एक न्यायसंगत और निष्पक्ष समाज बनाने में मदद करती है, जिससे यह कमजोर वर्ग की स्थिति के उत्थान के लिए काम करने में मदद करता है। निष्पक्षता सिविल सेवकों को कमजोर वर्गों की समस्याओं के बारे में ईमानदार होने और एक प्रभावी समाधान विकसित करने में मदद करती है।


विश्वास निर्माण; निष्पक्षता सिविल सेवकों को समाज के कमजोर वर्ग और सरकारी प्रणाली के विश्वास का निर्माण करने में मदद करती है। विश्वास सेवा वितरण के लिए आवश्यक है जो कमजोर वर्गों और सरकार के बीच बेहतर संचार और बेहतर सहयोग का कारण बन सकता है जो कमजोर वर्गों की समस्याओं को हल करने में मदद करता है।


अंत में, कमजोर वर्ग की समस्याओं को समाधान करने में निष्पक्षता की कई भूमिकाएँ हैं जैसे यह भेदभाव और पक्षपाती निर्णय को रोकती है और सामाजिक न्याय के साथ साथ यह विश्वास का निर्माण करती है। 




You may like also:

Previous
Next Post »