Search Post on this Blog

आदिमानव किस प्रकार रहते थे?

 प्रश्न: 

आदिमानव किस प्रकार रहते थे?

( अध्याय 4, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान)

उत्तर:

आदिमानव (होमो सेपियन्स) का समयकाल लगभग 3,00,000 वर्ष पूर्व से माना जाता है। यह मानव इतिहास की शुरुआत मानी जाती है, जबकि पृथ्वी के इतिहास की तुलना में यह एक छोटा-सा कालखंड है।

आदिमानव टोलियों या समूहों में रहते थे। 

वे अस्थायी शिविरों, शैलाश्रयों या गुफाओं में आश्रय लेते थे। 

जीवनयापन के लिए वे मुख्य रूप से शिकार करते और जंगलों से फल, कंद-मूल आदि एकत्रित करते थे। 

उन्हें प्रकृति से अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, इसलिए वे एक-दूसरे की सहायता करते थे।

वे अग्नि का उपयोग करते थे और पत्थर के औजारों तथा हथियारों का निर्माण कर अपना जीवन सरल बनाते थे। 

समय के साथ उन्होंने साधारण आभूषण भी बनाए और अन्य समूहों के साथ वस्तुओं का आदान-प्रदान करना शुरू किया।

Previous
Next Post »