प्रश्न:
क्या हम इतिहासकारों की तुलना जासूसों से कर सकते हैं? अपने उत्तर के समर्थन में कारण दीजिए।
( अध्याय 4, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान)
उत्तर:
हाँ, हम इतिहासकारों की तुलना जासूसों से कर सकते हैं क्योंकि दोनों का कार्य करने के तरीके लगभग एक जैसे ही , दोनों में निम्न प्रकार के समानता है -
सबूतों की खोज:
जैसे जासूस किसी घटना की तह तक जाने के लिए सुराग़ और प्रमाण जुटाते हैं, वैसे ही इतिहासकार अतीत को समझने के लिए विभिन्न स्रोतों (शिलालेख, दस्तावेज, अवशेष आदि) से जानकारी इकट्ठा करते हैं।
संदेह और अनेक स्रोत्रों से पुष्टि:
जासूस की तरह, इतिहासकार भी किसी एक स्रोत पर आँख मूँदकर भरोसा नहीं करते। वे कई स्रोतों से पुष्टि करते हैं।
विश्लेषण और सत्य की बारीकी से जाँच:
जासूस विभिन्न सुराग़ों का मिलान कर सच्चाई तक पहुँचते हैं, उसी तरह इतिहासकार भी विभिन्न स्रोतों की तुलना करके एक सुसंगत और प्रमाणिक ऐतिहासिक कथा तैयार करते हैं।
इसलिए, इतिहासकारों की कार्यप्रणाली और सोचने का तरीका काफी हद तक जासूसों जैसा होता है।
1 Comments:
Click here for CommentsAryan Yadav
ConversionConversion EmoticonEmoticon