Search Post on this Blog

अध्याय 9: परिवार और समुदाय पर 10 बहुविकल्पीय प्रश्न | कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT

 प्रश्न 1.

समाज की सबसे प्राचीन और मूलभूत इकाई कौन-सी है?

क)  विद्यालय

ख) परिवार

ग) समुदाय

घ)) पड़ोस


उत्तर: ख) परिवार

परिवार समाज की नींव है, जहाँ सदस्य प्रेम, सहयोग और जिम्मेदारियाँ निभाते हैं।


प्रश्न 2.

संयुक्त परिवार की प्रमुख विशेषता क्या है?

क)  केवल माता-पिता और बच्चे रहते हैं

ख) दादा-दादी, चाचा-चाची और चचेरे भाई-बहन साथ रहते हैं

ग) केवल दंपत्ति रहते हैं

घ) केवल अविवाहित सदस्य रहते हैं


उत्तर: ख) दादा-दादी, चाचा-चाची और चचेरे भाई-बहन साथ रहते हैं

संयुक्त परिवार में कई पीढ़ियाँ एक साथ रहती हैं और सहयोग करती हैं।



प्रश्न 3.

एकल परिवार किसे कहते हैं?

क)  जिसमें बहुत सारे रिश्तेदार रहते हैं

ख) जिसमें केवल माता-पिता और संतान रहते हैं

ग) जिसमें मित्र रहते हैं

घ) जिसमें पड़ोसी शामिल होते हैं



उत्तर: ख) जिसमें केवल माता-पिता और संतान रहते हैं

एकल परिवार सीमित होता है, कभी-कभी यह केवल एक माता या पिता और उनके बच्चों तक ही रहता है।



प्रश्न 4.

भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में पारिवारिक संबोधन में अंतर क्यों है?

क)  अंग्रेज़ी में रिश्ते अधिक हैं

ख) भारतीय भाषाओं में रिश्तों को अलग-अलग नाम दिए जाते हैं

ग) अंग्रेज़ी में भावनाएँ गहरी होती हैं

घ) भारतीय भाषाओं में “कजिन” शब्द प्रचलित है



उत्तर: ख) भारतीय भाषाओं में रिश्तों को अलग-अलग नाम दिए जाते हैं

अंग्रेज़ी में “Cousin” शब्द सभी चचेरे-मौसेरे भाई-बहनों के लिए प्रयोग होता है, जबकि भारतीय भाषाओं में हर रिश्ते का अलग नाम है।



प्रश्न 5.

शालिनी की कहानी हमें क्या सिखाती है?

क)  पढ़ाई की महत्ता

ख) त्याग, सहयोग और साझा जीवन का महत्व

ग) पैसों की बचत का महत्व

घ) त्योहार का महत्व



उत्तर: ख) त्याग, सहयोग और साझा जीवन का महत्व

शालिनी को पसंदीदा कपड़े न मिल पाए, लेकिन वह खुश थी कि परिवार ने मिलकर सबकी मदद की।


प्रश्न 6.

तेनजिंग की कहानी से कौन-सी सीख मिलती है?

क)  केवल पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए

ख) परिवार केवल त्योहार मनाने के लिए है

ग) परिवार साझा जिम्मेदारियाँ निभाता है और समाज की भलाई करता है

घ) दादा-दादी की कहानियाँ सुनना बेकार है



उत्तर: ग) परिवार साझा जिम्मेदारियाँ निभाता है और समाज की भलाई करता है

तेनजिंग का परिवार मिलकर घर और समाज दोनों में सहयोग करता है।



प्रश्न 7.

समुदाय किसका समूह है?

क)  केवल एक परिवार का

ख) कई परिवारों और व्यक्तियों का

ग) केवल मित्रों का

घ) केवल विद्यालय का



उत्तर: ख) कई परिवारों और व्यक्तियों का

समुदाय में लोग आपसी सहयोग, जिम्मेदारी और साझेदारी से जुड़े रहते हैं।


प्रश्न 8.

भील समुदाय की “हलमा” परंपरा किससे जुड़ी है?

क)  खेती और फसल बेचने से

ख) पेड़ लगाना और जल संरचनाएँ बनाना

ग) त्यौहार मनाना

घ)) मेला आयोजित करना



उत्तर: ख) पेड़ लगाना और जल संरचनाएँ बनाना

हलमा परंपरा सामुदायिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण है।


प्रश्न 9.

चेन्नई की बाढ़ (2015) का उदाहरण किस बात को दर्शाता है?

क)  त्योहार मनाने की परंपरा

ख) समाज की लापरवाही

ग) सामुदायिक सहयोग और सेवा भावना

घ) केवल सरकारी मदद पर निर्भरता



उत्तर: ग) सामुदायिक सहयोग और सेवा भावना

व्याख्या: उस समय कई संगठनों ने बिना स्वार्थ के लोगों की मदद की।


प्रश्न 10.

परिवार और समुदाय दोनों का मुख्य उद्देश्य क्या है?

क)  खेलकूद को बढ़ावा देना

ख) आपसी सहयोग, जिम्मेदारी और समाज को मजबूत बनाना

ग) व्यापार करना

घ) केवल शिक्षा देना



उत्तर: ख) आपसी सहयोग, जिम्मेदारी और समाज को मजबूत बनाना

परिवार और समुदाय व्यक्ति तथा समाज दोनों के लिए मजबूती का आधार हैं।

Previous
Next Post »