प्रश्न:
परिवार की इकाई क्यों महत्वपूर्ण है?
( अध्याय 9: परिवार और समुदाय, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान )
उत्तर:
परिवार समाज की सबसे प्राचीन और मूलभूत इकाई है। यह केवल खून के रिश्तों का समूह नहीं होता, बल्कि जीवन मूल्यों, परंपराओं और संस्कारों का विद्यालय भी होता है।
परिवार की इकाई निम्न कारणों से महत्वपूर्ण है:
1. प्रेम और सहयोग का आधार:
परिवार में सभी सदस्य एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और हर परिस्थिति में सहयोग करते हैं।
संयुक्त परिवार में दादा-दादी, चाचा-चाची और भाई-बहन साथ रहते हैं, जिससे बच्चों में सहयोग और त्याग की भावना विकसित होती है।
2. जीवन-मूल्यों की शिक्षा:
परिवार बच्चों को परंपराएँ, संस्कार और जीवन-मूल्य सिखाता है, जैसे—
अहिंसा, दान, सेवा, ईमानदारी, परिश्रम और त्याग।
कहानियों, रीति-रिवाजों और त्योहारों के माध्यम से बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं।
3. भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ:
परिवार में हर सदस्य की अपनी भूमिका होती है।
माता-पिता बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।
बच्चे बड़े होकर अपने माता-पिता की देखभाल करते हैं।
दादा-दादी ज्ञान और अनुभव बाँटते हैं।
इस तरह हर कोई साझी जिम्मेदारी निभाता है।
4. सुरक्षा और देखभाल:
परिवार बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करता है।
बीमारी, दुख या कठिनाई में परिवार सबसे पहले सहारा देता है।
5. समाज व् देश को मजबूत बनाना:
परिवार छोटी इकाई है, लेकिन कई परिवार मिलकर ही समाज और राष्ट्र बनाते हैं।
यदि परिवार मजबूत और संस्कारित होगा तो पूरा समाज भी मजबूत होगा।
परिवार व्यक्ति को पहचान, संस्कार, सुरक्षा और जीवन जीने का मार्ग देता है। यह एक ऐसी इकाई है जो न केवल व्यक्ति को मजबूत बनाती है, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की मजबूती का आधार भी है। इसलिए परिवार की इकाई अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon