प्रश्न।
लोक और जनजातीय परंपरा का भारतीय संस्कृति में क्या योगदान रहा है?
( अध्याय 7 भारत की सांस्कृतिक जड़ें , कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )
उत्तर ।
लोक और जनजातीय परंपराओं का भारतीय संस्कृति में योगदान :
1. लोकगीत और लोकनृत्य:
योगदान: क्षेत्रीय संगीत और नृत्य शैलियों का संरक्षण।
उदाहरण: पंजाब का भांगड़ा, गुजरात का गरबा, असम का बिहू नृत्य।
2. त्योहार और मेलें:
योगदान: आपसी मेलजोल, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा।
उदाहरण: नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल, मध्य प्रदेश का भगोरिया मेला।
3. लोककथाएँ और दंतकथाएँ:
योगदान: नैतिक मूल्यों और परंपराओं का प्रसार।
उदाहरण: पंचतंत्र की कहानियाँ, बिरसा मुंडा की वीरता की जनकथाएँ।
4. कला और शिल्प:
योगदान: पारंपरिक हस्तकला और डिज़ाइन को जीवित रखना।
उदाहरण: बिहार की मधुबनी पेंटिंग, ओडिशा की पटक चित्रकला।
5. पर्यावरण संरक्षण की परंपराएँ:
योगदान: प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति सम्मान।
उदाहरण: राजस्थान के बिश्नोई समुदाय द्वारा पेड़ और हिरणों की रक्षा।
6. स्थानीय ज्ञान:
योगदान: खेती, औषधि और वास्तुकला में पारंपरिक अनुभव का प्रयोग।
उदाहरण: उत्तराखंड में पारंपरिक सीढ़ीनुमा खेती (टेरेस फार्मिंग), जनजातीय आयुर्वेदिक औषधियाँ।
ConversionConversion EmoticonEmoticon