Search Post on this Blog

[MCQ ] | अध्याय 11 : आधारभूत लोकतंत्र — भाग 2-ग्रामीण क्षेत्रों में स्‍थानीय सरकार पर बहुविकल्पीय प्रश्न | कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान

 1. भारत की लगभग कितनी जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है?

क) आधी

ख) दो-तिहाई

ग) एक-तिहाई

घ) तीन-चौथाई


उत्तर: ख) दो-तिहाई

भारत की लगभग 6 लाख गाँवों में रहने वाली जनसंख्या कुल आबादी 1.4 अरब  का लगभग दो-तिहाई हिस्सा है।


2. ग्राम पंचायत का प्रमुख कहलाता है—

क) खंड सचिव

ख) प्रधान/सरपंच

ग) पटवारी

घ) पंचायत सचिव


उत्तर: ख)  प्रधान/सरपंच

ग्राम पंचायत का चुना हुआ प्रमुख सरपंच (या प्रधान) कहलाता है, जो पंचायत का नेतृत्व करता है।


3. त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली का मध्य स्तर कौन-सा है?

क) ग्राम पंचायत

ख) पंचायत समिति (खंड स्तर)

ग) जिला परिषद

घ) ग्राम सभा


उत्तर: ख) पंचायत समिति (खंड स्तर)

पंचायत समिति ग्राम पंचायत और जिला परिषद के बीच की कड़ी है और इसे मध्य स्तर माना जाता है।


4. पंचायतों में एक-तिहाई सीटें किसके लिए आरक्षित हैं?

क) अनुसूचित जाति के लिए

ख) अनुसूचित जनजाति के लिए

ग) महिलाओं के लिए

घ) पिछड़े वर्ग के लिए


उत्तर: ग) महिलाओं के लिए

संविधान में पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक-तिहाई सीटें उनके लिए आरक्षित की गई हैं।


5. बाल हितैषी पंचायत का मुख्य उद्देश्य क्या है?

क) बच्चों को पंचायत सदस्य बनाना

ख) बच्चों की समस्याओं और विचारों को महत्व देना

ग) शिक्षा की जिम्मेदारी बच्चों को देना

घ) पंचायत सचिव को बच्चों के लिए नियुक्त करना


उत्तर: ख) बच्चों की समस्याओं और विचारों को महत्व देना

बाल हितैषी पंचायत बच्चों को अपनी बात रखने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का अवसर देती है।


6. महाराष्ट्र के किस सरपंच को जल-संरक्षण और ग्राम विकास के लिए पद्मश्री मिला?

क) दयानेश्वर कांबले

ख) वंदना बहादुर मैदा

ग) पोपटराव पवार

घ) भानुमती यादव


उत्तर: ग) पोपटराव पवार

पोपटराव पवार ने हिवरे बाजार गाँव को जल-संरक्षण, वृक्षारोपण और सामुदायिक प्रयासों से आदर्श गाँव बनाया।


7. जिला परिषद किस स्तर पर कार्य करती है?

क) ग्राम स्तर

ख) खंड स्तर

ग) जिला स्तर

घ) राष्ट्रीय स्तर


उत्तर: ग) जिला स्तर

जिला परिषद पंचायत व्यवस्था की सर्वोच्च संस्था है जो जिला स्तर पर योजनाओं और विकास कार्यों का समन्वय करती है।


8. ‘अर्थशास्त्र’ ग्रंथ किसने लिखा था?

क) भास्कराचार्य

ख) चाणक्य (कौटिल्य)

ग) कालिदास

घ) पाणिनि


उत्तर: ख) चाणक्य (कौटिल्य)

लगभग 2300 वर्ष पूर्व कौटिल्य (चाणक्य) ने ‘अर्थशास्त्र’ लिखा, जिसमें शासन और प्रशासन की विस्तृत रूपरेखा दी गई है।


9. ‘अर्थशास्त्र’ के अनुसार 100 गाँवों पर स्थापित प्रशासनिक इकाई को क्या कहा जाता था?

क) संग्रहण

ख) करवाटिका

ग) द्रोणमुख

घ) स्थानीय


उत्तर: ख) करवाटिका

कौटिल्य ने शासन के लिए चरणबद्ध प्रशासनिक इकाइयाँ सुझाई थीं, जिनमें 100 गाँवों पर “करवाटिका” (जिला मुख्यालय) स्थापित करने की बात कही गई।

10 गाँव → संग्रहण (उप-जिला मुख्यालय)

100 गाँव → करवाटिका (जिला मुख्यालय)

400 गाँव → द्रोणमुख

800 गाँव → स्थानीय (प्रांतीय मुख्यालय)


10. पंचायत व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या है?

क) राज्य सरकार को सशक्त बनाना

ख) केंद्र सरकार को अधिक शक्तिशाली बनाना

ग) ग्रामीण जनता को अपने क्षेत्र के प्रबंधन और विकास में भागीदार बनाना

घ) केवल कृषि कार्य देखना


उत्तर: ग)  ग्रामीण जनता को अपने क्षेत्र के प्रबंधन और विकास में भागीदार बनाना

पंचायत व्यवस्था का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जनता को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना और स्वशासन स्थापित करना है।

Previous
Next Post »