प्रश्न :
नगरीय स्थानीय निकाय, सरकार और लोकतंत्र में क्यों महत्वपूर्ण है?
( अध्याय 12 : आधारभूत लोकतंत्र — भाग 3-नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार, कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान NEW NCERT )
उत्तर।
नगरीय स्थानीय निकाय , सरकार और लोकतंत्र दोनों के लिए महत्वपूर्ण है , इसका कारण निम्नलिखित है -
जनता के निकटतम शासन:
नगर निकाय नगर में, नागरिकों के सबसे पास होते हैं, और नागरिकों को निर्णय लेने में भागीदारी का अवसर देते हैं।
यह सहभागी लोकतंत्र (Participatory Democracy) को बढ़ावा देता हैं, जो लोकतंत्र को मजबूत करता है।
स्थानीय समस्याओं का समाधान:
हर क्षेत्र की ज़रूरतें अलग होती हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर ढंग से समझा और हल किया जा सकता है।
यह नगरों के छोटी-छोटी समस्याओं (जैसे पानी, सड़क, सफाई) का त्वरित समाधान करते हैं।
इससे सरकार में नागरिको का विश्वास बढ़ता है।
प्रशासन में दक्षता:
यह स्थानीय स्तर पर बहुत सारे समस्याओ का समाधान करके, छोटे छोटे कार्य के लिए केंद्रीय या राज्य सरकार के प्रशासनिक बोझ को कम करता है।
नागरिकों की जिम्मेदारी और भागीदारी:
इस प्रशानिक व्यवस्था में, नागरिक अपने क्षेत्र की स्वच्छता, कर भुगतान और रख-रखाव में सहयोग करता है। इससे जिम्मेदार नागरिकता का विकास होता है।
निष्कर्ष:
नगरीय स्थानीय निकाय लोकतंत्र के आधारभूत स्तंभ हैं। ये सरकार और जनता के बीच एक सेतु की तरह कार्य करते हैं और लोकतंत्र को सशक्त, सहभागी और प्रभावी बनाते हैं।

ConversionConversion EmoticonEmoticon