1. अपक्षय (Weathering) से क्या तात्पर्य है?
a) नदियों द्वारा शैलों का परिवहन
b) शैलों का विघटन एवं अपघटन
c) अवसादों का निक्षेपण
d) पर्वतों का निर्माण
उत्तर: b) शैलों का विघटन एवं अपघटन
अपक्षय वह प्रक्रिया है जिसमें पृथ्वी की सतह पर , शैलों का विघटन (Disintegration) एवं अपघटन (Decomposition) होता है, परंतु उनका परिवहन नहीं होता।
2. निम्नलिखित में से कौन-सा अपक्षय का प्रकार नहीं है?
a) भौतिक अपक्षय
b) रासायनिक अपक्षय
c) जैविक अपक्षय
d) परिवहनात्मक अपक्षय
उत्तर: d) परिवहनात्मक अपक्षय
अपक्षय के तीन प्रमुख प्रकार हैं— भौतिक (यांत्रिक) अपक्षय, रासायनिक अपक्षय तथा जैविक अपक्षय।
3. पत्राभ अपक्षय (Exfoliation) सामान्यतः किससे संबंधित है?
a) रासायनिक अपक्षय
b) जैविक अपक्षय
c) यांत्रिक (भौतिक) अपक्षय
d) नदी अपरदन
उत्तर: c) यांत्रिक (भौतिक) अपक्षय
बार-बार गर्म होने और ठंडा होने के कारण शैलों की बाहरी परतें प्याज के छिलकों की भाँति परत-दर-परत अलग हो जाती हैं। इसे पत्राभ अपक्षय कहते हैं।
4. निम्नलिखित में से किस जलवायु प्रदेश में रासायनिक अपक्षय सर्वाधिक तीव्र होता है?
a) उष्ण एवं आर्द्र प्रदेश
b) शीत मरुस्थलीय प्रदेश
c) ध्रुवीय प्रदेश
d) समशीतोष्ण घासभूमि प्रदेश
उत्तर: a) उष्ण एवं आर्द्र प्रदेश
उच्च तापमान एवं पर्याप्त आर्द्रता रासायनिक अभिक्रियाओं को तीव्र बनाते हैं, जिससे रासायनिक अपक्षय अधिक प्रभावी होता है।
5. कार्बोनेटीकरण (Carbonation) मुख्यतः किससे संबंधित है?
a) ग्रेनाइट का अपक्षय
b) चूना-पत्थर का अपक्षय
c) बेसाल्ट का अपक्षय
d) क्वार्ट्ज का अपक्षय
उत्तर: b) चूना-पत्थर का अपक्षय
कार्बोनिक अम्ल, चूना-पत्थर में उपस्थित कैल्सियम कार्बोनेट को घोल देता है, जिससे कार्स्ट स्थलाकृति (Karst Topography) का निर्माण होता है।
6. हिम-क्रिया (Freeze–Thaw Weathering) सर्वाधिक प्रभावी किस जलवायु प्रदेश में होती है?
a) विषुवतीय प्रदेश
b) मानसूनी प्रदेश
c) मरुस्थलीय प्रदेश
d) शीत पर्वतीय प्रदेश
उत्तर: d) शीत पर्वतीय प्रदेश
जल शैलों की दरारों में प्रवेश कर जम जाता है। जमने पर उसका आयतन बढ़ता है, जिससे शैलें टूट जाती हैं।
7. निम्नलिखित में से कौन जैविक अपक्षय का उदाहरण है?
a) ऑक्सीकरण
b) जलयोजन
c) जड़-क्रिया
d) कार्बोनेटीकरण
उत्तर: c) जड़-क्रिया
Root action -पौधों की जड़ें शैलों की दरारों में प्रवेश कर उन्हें चौड़ा करती हैं, जिससे शैलों का विघटन होता है।
8. ऑक्सीकरण-अपक्षय मुख्यतः किन खनिजों वाली शैलों में पाया जाता है?
a) सिलिका
b) एलुमिनियम
c) लौह
d) कैल्सियम
उत्तर: c) लौह
लौहयुक्त खनिज ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर लौह ऑक्साइड (जंग) बनाते हैं। इस प्रक्रिया को ऑक्सीकरण कहते हैं।
9. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृति मुख्यतः रासायनिक अपक्षय से संबंधित है?
a) इंसेलबर्ग
b) कार्स्ट स्थलाकृति
c) यार्डांग
d) मशरूम शैल
उत्तर: b) कार्स्ट स्थलाकृति
डोलाइन (घोल गर्त), गुफाएँ, स्टैलेक्टाइट एवं स्टैलेग्माइट जैसी आकृतियाँ चूना-पत्थर के घुलने से बनती हैं और कार्स्ट स्थलाकृति का भाग हैं।
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. अपक्षय एक बहिर्जात प्रक्रिया है।
2. अपक्षय में अपक्षयित पदार्थों का परिवहन सम्मिलित होता है।
3. अपक्षय मृदा निर्माण में योगदान देता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) 1, 2 और 3
उत्तर: c) केवल 1 और 3
कथन 1 सही है — अपक्षय एक बहिर्जात भू-आकृतिक प्रक्रिया है।
कथन 2 गलत है — पदार्थों का परिवहन अपरदन (Erosion) का भाग है, अपक्षय का नहीं।
कथन 3 सही है — मृदा निर्माण में अपक्षय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
You may also like:
ConversionConversion EmoticonEmoticon