Search Post on this Blog

अवसादी शैल का क्या अर्थ है ? अवसादी शैल के निर्माण की पद्ति बताएँ |

  प्रश्न

 अवसादी शैल का क्या अर्थ है ? अवसादी शैल के निर्माण की पद्ति बताएँ |  

 उत्तर 

अवसादी शब्द  का शाब्दिक अर्थ है सेडीमेंट्स  अथार्त व्यवसित होना है |  अवसादी शैल ,  शैलो  के छोटे छोटे टुकड़ों के जमने और ब्वस्थित होने से बनता है।

अवसादी शैलो  के निर्माण के तीन चरणों में होता है जो निम्नलिखित हैं:

शैलो का विखंडन:

आग्नेय, अवसादी, और कायांतरित चट्टानें वायु, जल, बर्फ, लहर आदि जैसे भू आकृतिक कारको द्वारा विभिन्न आकार के टुकड़ों में टूट जाती हैं; इस प्रक्रिया को विखंडन कहा जाता है।

टुकड़ों का परिवहन और निक्षेपण:

विखंडित भाग को विभिन्न भू-आकृतिक एजेंटों जैसे पानी, वायु, हिमनद, लहर, आदि द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है और जमा किया जाता है।

शिलीभवन (लिथिफिकेशन):

संघनन के माध्यम से , निक्षेपण के द्वारा इक्कठित टुकड़े चट्टानों में बदल जाते है , इस प्रक्रिया को लिथिफिकेशन या शिलीभवन कहा जाता है।


अवसादी चट्टान के बनने की विधि:

गठन के तीन तरीके हैं:

  • यांत्रिकी रूप से निर्मित 
  • कार्बनिक रूप से निर्मित 
  • रासायनिक रूप से निर्मित 

यांत्रिकी रूप से निर्मित अवसादी शैल :

यांत्रिक रूप से अपक्षय या भौतिक कारकों के कार्य के कारण विखंडित टुकड़े के संघनन से यांत्रिकी रूप से अवसादी शैल बनते हैं | 

निम्नलिखित यांत्रिक रूप से निर्मित अवसादी चट्टानों का उदाहरण है:

  • बलुआ पत्थर
  • पिन्डशिला 
  • चूना पत्थर
  • लेस

कार्बनिक रूप से निर्मित अवसादी शैल:

विखंडित शैलो के टुकड़ो के साथ कार्बनिक पदार्थो के संघनन से बनता है |  निम्नलिखित कार्बनिक रूप से निर्मित अवसादी शैल का उदाहरण है:

  • गीजरेट 
  • खड़िया 
  • चूना पत्थर
  • कोयला

रासायनिक रूप से निर्मित अवसादी शैल:

चट्टानों के रासायनिक अपक्षय के कारण बनने वाली अवसादी चट्टानें निम्न लिखित है:

  • श्रृंग पत्थर 
  • चूना पत्थर
  • हेलिएट 
  • पोटाश
Previous
Next Post »