Search Post on this Blog

मानचित्र [अभ्यास हल] | पृथ्वी हमारा आवास | Class 6 भूगोल NCERT

 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए ।


(i) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं?

उत्तर:

मानचित्र के तीन घटक निम्नलिखित हैं:

  • दूरी
  • दिशा
  • प्रतीक


(ii) प्रधान डिग्बिंदु कौन कौन से हैं?

उत्तर:

निम्नलिखित चार प्रधान डिग्बिंदु हैं:

  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पूर्व
  • पश्चिम


(iii) मानचित्र के पैमाने  से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:

  • मानचित्र के पैमाने का अर्थ है जमीन पर वास्तविक दूरी और मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात।
  • मानचित्र का पैमाना छोटे कागज पर पृथ्वी के बड़े क्षेत्रों को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  • उदाहरण के लिए, यदि हम पैमाना मान रहे हैं कि हम कागज पर 1 सेमी में 1000 किमी की वास्तविक दूरी दिखाएंगे। नक्शा बनाते समय यदि महाद्वीपों की दूरी 10000 किमी है, तो कागज पर हम इसे 10 सेमी के रूप में दिखाएंगे और यदि दो स्थानों के बीच की दूरी 2000 किमी है तो हम इसे 2 सेमी के रूप में दिखाएंगे।


(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों ?

उत्तर।

ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र निम्नलिखित रूप से अधिक सहायक होते हैं -

  • ग्लोब का उपयोग हम तब करते है जब हमें संपूर्ण  पृथ्वी का अध्ययन करना होता हैं लेकिन लेकिन जब हम पृथ्वी के कुछ हिस्से का अध्ययन करना चाहते हैं जैसे कि देश, राज्य, क्षेत्र या गाँव, महाद्वीप, कोई महासागर तो मानचित्र ज्यादा उपयोगी होता है। 
  • ग्लोब से हमें किसी क्षेत्र की ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं होती है जबकि मानचित्र ग्लोब की तुलना में अधिक सटीक तथा व्यापक जानकारी देता हैं।


उपरोक्त कारणों  से हम कह सकते है कि ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं। 


(v) मानचित्र और खाका के बीच  में अंतर बताए ।

उत्तर:

मानचित्र और खाका दोनों एक ही है बस  पैमाने का फरक होता है। 

  • मानचित्र में हम बड़े क्षेत्रो को छोटे पैमाना का उपयोग करके रेखंकित करते है, उदहारण के तौर पर मानचित्र में हम महाद्वीपों को छोटे कर के दिखाते  है। 
  • जबकि खाका में छोटे क्षेत्र को बड़े पैमाने पर रेखांकित करते है, जैसे किसी क्षेत्र में घर बनाने के लिए कमरे की लम्बाई चैड़ाई क्या होगा इसके लिए हम खाका तैयार करते है न की मानचित्र।
  • खाका में जितना जानकारियां  मिलती है उतनी मानचित्र में नहीं दे पाते है या नहीं मिलती है।  


(vi) कौन सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है?

उत्तर:

जब हम गांव, शहर, या छोटे से क्षेत्र को मानचित्र में दर्शाते है तो बड़े पैमाने का उपयोग करते है जैसे स्थल के 100 मीटर के दुरी को मानचित्र में 5 सेमी  में दिखाते है , इस प्रकार के मानचित्र को बड़े पैमाने के मानचित्र कहते है। बड़े  पैमाने का मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। 


(vii) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं ?

उत्तर:

प्रतीक मानचित्र के तीन घटकों में से एक है।

  • हम मानचित्र पर विभिन्न भौगोलिक विशेषताओं जैसे भवन, पेड़, पहाड़, शहर आदि का वास्तविक आकार को मानचित्र में नहीं दर्शा पाएंगे।  प्रतीक इस जानकारी को सीमित स्थान में चित्रित करने में मदद करते हैं।
  • प्रतीक एक सार्वभौमिक भाषा है जो मानचित्र को सभी के लिए समझने योग्य बनाती है।


You may like also:

Previous
Next Post »