Search Post on this Blog

अभिवृत्ति की संरचना एवं प्रकार्य में विभेद | UPPSC ethics paper 2021 solutions | नीति अखंडता एवं अभिक्षमता UPSC नोट्स

 प्रश्न। 

अभिवृत्ति की संरचना एवं प्रकार्य में विभेद कीजिए।

(UPPSC GS paper 4 2021)

उत्तर। 

अभिवृत्ति किसी लोग, वस्तु या विचार के प्रति सकारात्मक या नकारात्मक भावनाएं हैं। किसी व्यक्ति का अभिवृत्ति उसके विश्वास, मूल्यों, अनुभवों और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आकार लेता है।

अभिवृत्ति की संरचना और प्रकार्य हमें हमारे व्यवहार के गठन और कार्य के बारे में गहरा ज्ञान देते हैं:


अभिवृत्ति की संरचना:

संरचनात्मक रूप से, अभिवृत्ति के तीन घटक है - संज्ञानात्मक, भावात्मक और व्यवहारत्मक।

संज्ञानात्मक घटक: अभिवृत्ति का संज्ञानात्मक घटक एक व्यक्ति को व्यक्ति, वस्तुओं और चीजों के बारे में विश्वास, विचार और ज्ञान में बारे ने संदर्भित करती है। उदाहरण के लिए, "सूर्य नमस्कर" के लाभों के बारे में ज्ञान होने से यह सकारात्मक अभिवृत्ति बनाने में मदद करता है।

भावात्मक घटक: अभिवृत्ति का भावात्मक घटक एक व्यक्ति की वस्तु के प्रति प्रतिक्रिया में मदद करता है। उदाहरण के लिए, "सूर्य नमस्कर" के प्रति सकारात्मक अभिवृत्ति वाला व्यक्ति यदि किसी अन्य व्यक्ति को "सूर्य नमस्कर" करते हुए देखता है तो उसे भी उस व्यक्ति के प्रति सकारात्मक भावना रहेगी इसकी ज्यादा संभावना है।

व्यवहारत्मक घटक: अभिवृत्ति का व्यवहार घटक एक व्यक्ति को वस्तु की ओर कार्य करने में ललक पैदा करता है। उदाहरण के लिए, ""सूर्य नमस्कर" के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण वाला व्यक्ति हर सुबह "सूर्य नमस्कर" करने का प्रयास कर सकता है।



अभिवृत्ति के प्रकार्य:

अभिवृत्ति मानव के व्यवहार और समाज के साथ उसके रिश्ते को आकार देने में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभिवृत्ति के कुछ महत्वपूर्ण प्रकार्य हैं:

अभिवृत्ति हमारे व्यवहार का मार्गदर्शन करता है : किसी चीज के बारे में सकारात्मक या नकारात्मक अभिवृत्ति हमारे निर्णय लेने में मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, गायन के प्रति सकारात्मक अभिवृत्ति वाला व्यक्ति गायन गतिविधियों में संलग्न होने की अधिक संभावना है।

अभिवृत्ति स्व प्रेरणा का स्रोत है: किसी विशेष कार्य ( जैसे लोक सेवक बनने ) को प्राप्त करने के लिए स्व प्रेरणा की अति आवस्यकता होती जो एक मजबूत सकारात्मक अभिवृत्ति से मिलती है।

अभिवृत्ति समर्पण की भावना उत्पन्न करता: हमारी अभिवृत्ति किस चीज को पाने के लिए समर्पण की भावना उत्पन्न करता है। 

अभिवृत्ति ज्ञान को पाने में मदत करता है : किसी विशेष विषय के प्रति सकारात्मक अभिवृत्ति वाला व्यक्ति उसे विषय का ज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए, नैतिकता के प्रति एक सकारात्मक अभिवृत्ति सिविल सेवकों को उनके चारों ओर नैतिक व्यवहार की भावना प्राप्त करने में मदद करता है।

अभिवृत्ति हमारे संबंधों को आकार देते हैं: हमारे व्यवहार का बड़ा हिस्सा अभिवृत्ति से आता है जो दूसरों के साथ संबंध तय करता है। उदाहरण के लिए, समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को हल करने के लिए सिविल सेवकों का सकारात्मक अभिवृत्ति उनके साथ एक स्वस्थ संबंध में मदद कर सकता है।


You may like also:

Previous
Next Post »