Search Post on this Blog

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023- सामान्य अध्ययन (प्रश्न पत्र -III )

  सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023- सामान्य अध्ययन (प्रश्न पत्र -III )


महत्वपूर्ण अनुदेश:

  • निर्धारित समय: तीन घंटे
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न संख्या 1 से 10 तक प्रत्येक का उत्तर 150 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 11 से 20 तक प्रत्येक का उत्तर 250 शब्दों में दीजिए। 

 


1. 

जी. डी. पी. में विनिर्माण क्षेत्र विशेषकर एम.एस.एम.ई. की बढ़ी हुई हिस्सेदारी तेज आर्थिक संवृद्धि के लिए आवश्यक है। इस संबंध में सरकार के वर्तमान नीतियों पर टिप्पणी कीजिए। 

उत्तर। 


2.

भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटिकरण की स्थिति क्या है? इस संबंध में आने वाली समस्याओं का परीक्षण कीजिए और सुधार के लिए सुझाव दीजिए।

उत्तर। 


3. 

कृषि उत्पादों के उत्पादन एवं विपणन में ई - तकनीकी किसानों के लिए किस प्रकार मदद करती है? इसे समझाइए। 

उत्तर। 


4.

भारत में भूमि सुधार के उद्देश्यों एवं उपाय को बताइए। आर्थिक मापदंडो के अंतर्गत,  भूमि जोत पर भूमि सीमा नीति को कैसे एक प्रभाव सुधार माना जा सकता है, विवेचना कीजिए। 

उत्तर। 


5.

कृत्रिम बुद्धि ( ए. आइ.) की अवधारणा का परिचय दीजिए। ए. आइ. क्लिनिकल निदान में कैसे मदद करता है? क्या आप स्वास्थ्य सेवा में ए. आइ. के उपयोग में व्यक्ति की निजता को कोई खतरा महसूस करते हैं?

उत्तर। 


6.

उन विभिन्न तरीकों पर चर्चा कीजिए जिनसे सूक्ष्मजीवी इस समय हो रही ईंधन की कमी से पार पाने में मदद कर सकते हैं। 

उत्तर। 


7.

बांधों की विफलता हमेशा प्रलयकारी होती है, विशेष रूप से नीचे की ओर, जिसके परिणामस्वरुप जीवन और संपत्ति का भारी नुकसान होता है। बांधों की विफलता के विभिन्न कारणों का विश्लेषण कीजिए। बड़े बांधों की विफलताओं के दो उदाहरण दीजिए। 

उत्तर। 


8.

तेल प्रदूषण क्या है? समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके प्रभाव क्या है? भारत जैसे देश के लिए किस तरह से तेल प्रदूषण विशेष रूप से हानिकारक है?

उत्तर। 


9.

आतंकवाद-प्रभावित क्षेत्रों में जनसमुदाय का विश्वास बहाल करने में " दिल और दिमाग"  जीतना एक आवश्यक कदम है। इस संबंध में जम्मू और कश्मीर में संघर्ष समाधान के भाग के रूप में सरकार द्वारा अपनाए गए उपायों पर चर्चा कीजिए।

उत्तर। 


10.

सीमा पार से शत्रुओं द्वारा अधिकार हथियार/गोला-बारूद, ड्रग्स आदि मानवरहित हवाई वाहनों (यू. ए. वी.) की मदद से पहुंचाया जाना हमारी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इस खतरे से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर टिप्पणी कीजिए। 

उत्तर। 


11.

भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी प्रकृति में संरचनात्मक है। भारत में बेरोजगारी की गणना के लिए अपनाई गई पद्धति का परीक्षण कीजिए और सुधार के सुझाव दीजिए।

उत्तर। 


12.

"देखभाल अर्थव्यवस्था" और "मुद्रीकृत अर्थव्यवस्था" के बीच अंतर कीजिए। महिला सशक्तिकरण के द्वारा देखभाल अर्थव्यवस्था को मुद्रीकृत अर्थव्यवस्था में कैसे लाया जा सकता है?

उत्तर। 


13.

खपत पैटर्न एवं विपणन दशाओं में परिवर्तन के संदर्भ में, भारत में फसल प्रारूप ( क्रॉपिंग पैटर्न) में हुए परिवर्तनों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर। 


14.

भारत में कृषि क्षेत्र को प्रदान की जाने वाली प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सब्सिडी क्या है? विश्व व्यापार संगठन ( डब्लू टी ओ ) द्वारा उठाए गए कृषि सब्सिडी संबंधित मुद्दों की विवेचना कीजिए।

उत्तर। 


15.

इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने में इलेक्ट्रिक वाहन कैसे योगदान करते हैं और पारंपरिक दहन इंजन वाहनों की तुलना में वह क्या प्रमुख लाभ प्रदान करते हैं ?

उत्तर। 


16.

भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन का मुख्य कार्य क्या है जिसे इसके पहले के मिशन में हासिल नहीं किया जा सका? जिन देशों ने इनका इन कार्यों को हासिल कर लिया है उनकी सूची दीजिए। प्रक्षेपित अंतरिक्ष-यान की उपप्रणालियों को प्रस्तुत कीजिए और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के "आभासी प्रक्षेपण नियंत्रण केंद्र" की उस भूमिका का वर्णन कीजिए जिसने श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण योगदान दिया है। 

उत्तर। 


17.

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम पर टिप्पणी कीजिए और रामसर स्थलों में शामिल अंतरराष्ट्रीय महत्व की भारत की कुछ आर्द्रभूमियों के नाम लिखिए।

उत्तर। 


18.

जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल ( आई. पी. सी. सी.) ने वैश्विक समुद्र-स्तर में 2100 ईस्वी तक लगभग 1 मीटर की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। हिन्द महासागर क्षेत्र में भारत और दूसरे देशों में इसके क्या प्रभाव होगा?

उत्तर। 


19.

भारत द्वारा सामना की जाने वाली आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां क्या है? ऐसे खतरों का मुकाबला करने के लिए नियुक्त केंद्रीय खुफिया और जाँच एजेंसीयों की भूमिका बताइए। 

उत्तर। 


20.

भारत में आतंकवाद के वित्तपोषण के प्रमुख सूत्र और इन स्रोतों की कटौती के लिए किए गये प्रयासों को बताइए। इस आलोक में, हाल ही में नई दिल्ली में नवंबर 2022 में हुई "आतंकवाद के लिए धन नहीं ( एन.एम.एफ.टी.)" संगोष्ठी के लक्ष्य एवं उद्देश्य की भी विवेचना कीजिए। 

उत्तर। 


Thanking You!

Previous
Next Post »