सारांश:
सारंगी कक्षा 1 अध्याय 1 मीना का परिवार एक कहानी है जो संयुक्त परिवार में रहने से मिलने वाले प्यार और खुशी को दर्शाती है।
“मीना का परिवार” का सारांश इस प्रकार है -
इस कहानी में मीना के प्यार भरे और खुशहाल सयुक्त परिवार का चित्रण किया गया है। मीना के परिवार में सात सदस्य हैं — दादा, दादी, माता, पिता, चाचा, मीना और उसका छोटा भाई दिवाकर। दिवाकर सबसे छोटा है जो तीन साल का है और नटखट और चंचल भी है, जिससे मीना बहुत प्यार करती है और उसके साथ खेलना पसंद करती है।
मीना अपने भाई ( दिवाकर ) को गिनती सिखाती है और दोनों खेल-खेल में हँसी-मज़ाक करते हैं। वे दोनों चाचाजी को याद करते ही है तभी चाचाजी आते हैं और दिवाकर को प्यार से गोद में उठा लेते हैं। बरामदे में दादी और माँ फल काट रही होती हैं, जबकि पिता और दादाजी पौधों को पानी दे रहे होते हैं।
थोड़ी देर बाद माँ सबको फल खिलाती हैं और पूरा परिवार मिलकर हँसी-खुशी बातें करता है।
यह कहानी एक ऐसे परिवार को दिखाती है जहाँ प्यार, अपनापन और एकता का वातावरण है।
बातचीत के लिए-
1. इस कहानी में कौन-कौन है?
उत्तर-
इस कहानी में कुल मिलाकर सात लोग है जिसमे मीना, उसका भाई दिवाकर, दादा, दादी, माता, पिता और चाचा हैं।
2. मीना के भाई का नाम क्या है?
उत्तर -
मीना के भाई का नाम दिवाकर है।
3. आप अपने घर में कहाँ-कहाँ छिप सकते हैं?
उत्तर -
मैं अपने घर में पलंग के नीचे, सीढ़ी के नीचे, पेड़ के पीछे, परदे के पीछे, दरवाज़े के पीछे या अलमारी के पास छिप सकता हूँ।
4. “एक, दो, तीन, चार
चाचाजी हमको करते प्यार ।”
चाचा की जगह दादा, नाना, नानी और अपने परिवार के अन्य लोगों के लिए इन पंक्तियों को गाइए।
उत्तर -
दादाजी के लिए:
“एक, दो, तीन, चार
दादाजी हमको करते प्यार।”
नानाजी के लिए:
“एक, दो, तीन, चार
नानाजी हमको करते प्यार।”
नानीजी के लिए:
“एक, दो, तीन, चार
नानीजी हमको करती प्यार।”
पापा के लिए:
“एक, दो, तीन, चार
पापा हमको करते प्यार।”
शब्दों का खेल:
1. इस कहानी में दिवाकर, दादाजी और दादीजी हैं। आँखें बंद करके इन शब्दों को बोलिए। इनकी पहली ध्वनि बताइए।
उत्तर -
इन तीनों शब्दों — दिवाकर, दादाजी, दादीजी — की पहली ध्वनि ‘द’ है।
2. ‘द’ से शुरू होने वाले कुछ और शब्द बताइए।
उत्तर -
‘द’ से शुरू होने वाले कुछ शब्द निम्नलिखित हैं :
दरवाज़ा
दूध
दीया
देश
दर्पण
दोस्त
दिन
दिशा
3. नीचे दिए हुए शब्दों को लिखिए −
उत्तर :
4. इस कहानी में ‘दादा’ और ‘दादी’ शब्दों को पहचानकर उन पर घेरा लगाइए।
उत्तर :
5. यह कहानी मीना के परिवार के बारे में है। नीचे ‘मीना’ शब्द लिखने का प्रयास कीजिए −
6. नीचे दिए गए शब्दों को पढ़ने और लिखने का प्रयास कीजिए −
नाना, नानी, मामा, मामी, दादा, दादी, दीदी, माँ
7. नीचे दिए गए चित्रों के नाम बताइए और पढ़िए –
उत्तर
खेल गीत
चंदा मामा दूर के
चंदा मामा दूर के,
पुए पकाएँ बूर के;
आप खाएँ थाली में,
मुन्ने को दें प्याली में।
प्याली गई टूट,
मुन्ना गया रूठ।
लाएँगे नई प्यालियां ,
बजा-बजा के तालियाँ ,
मुन्ने को मनाएँगे,
हम दूध-मलाई खाएँगे।
साभार – एकलव्य
कविता का भावार्थ (भाव या संदेश):
यह कविता एक बाल-कविता है, जिसमें चाँद मामा और बच्चे के बीच का स्नेहपूर्ण रिश्ता दिखाया गया है।
बच्चे की मासूमियत, रूठना-मनाना और मिठास भरा संवाद कविता को मनोरंजक बनाता है।
कविता यह भी सिखाती है कि रूठने के बाद प्यार और दुलार से मनाना कितना सुंदर होता है।
इसमें घर का वातावरण, परिवार की ममता और बचपन की खुशी को सहज, लयबद्ध और खेल-खेल में प्रस्तुत किया गया है।
यह कविता बचपन की सरलता, प्रेम और आनंद से भरी है, जो छोटे बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन दोनों प्रदान करती है।
पहेली:
दो बच्चे अपने स्कूल का रास्ता भूल गए हैं। स्कूल तक पहुँचने में उनकी सहायता कीजिए –
उत्तर:
Class 1 Hindi NCERT Solutions | Reprint 2025-26
- Chapter 1 | मीना का परिवार
- Chapter 2 | आनंदमयी कविता-" दादा-दादी"
- Chapter 3 | "रीना का दिन" कहानी
- Chapter 4 | रानी भी
- Chapter 5 | मिठाई
- Chapter 6 | तीन साथी
- Chapter 7 | वह, मेरे घोड़े !
- Chapter 8 | खतरे में साँप
- Chapter 9 | आलू की सड़क
- Chapter 10 | झूलम-झूली
- Chapter 11 | भुट्टे
- Chapter 12 | फूली रोटी
- Chapter 13 | मेला
- Chapter 14 | बरखा और मेघा
- Chapter 15 | होली
- Chapter 16 | जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ
- Chapter 17 | हवा
- Chapter 18 | कितनी प्यारी है ये दुनिया
- Chapter 19 | चाँद का बच्चा










ConversionConversion EmoticonEmoticon