Search Post on this Blog

Chapter 15 Class 1 Hindi NCERT Solutions | होली | Reprint 2025-26

Chapter 15 Class 1 Hindi NCERT Solutions Holi kavita,

Chapter 15 Class 1 Hindi NCERT Questions Answer,

Chapter 15 Class 1 Hindi NCERT Sarangi Solutions,

Chapter 15 Class 1 Hindi NCERT Solutions Holi kavita,



आनंदमयी कविता " होली "

रंग रंगीली होली आई,

सबके मन को होली भायी।

खेलें-कूदें खुशी मनाएँ,

ढोल बजाकर होली गाएँ।


निकल पड़ी मित्रों की टोली,

सबने मि लकर खेली होली।

आओ, लाल गुलाल लगाएँ,

पिचकारी से रंग उड़ाएँ।


पुए और पकवान बनाएँ,

जो घर आए, उसे खि लाएँ।

सबको अपने गले लगाएँ,

होली का संदेश सुनाएँ।

– मधुर अथैया


संदर्भ:

"होली " कविता कक्षा 1 के हिंदी पाठ्यपुस्तक "सारंगी " के पाठ 15 में संकलित किया गया है जिसके कवि "मधुर अथैया" है। इसमें भारत के प्रमुख त्यौहार होली के उल्लासमय वातावरण का चित्रण किया गया है। कवयित्री ने बताया है कि होली का पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, मेल-जोल और भाईचारे का त्यौहार है, जो सबके मन को प्रसन्न करता है।


व्याख्या:

कवयित्री कहती हैं कि जब रंग-बिरंगी होली आती है, तो सभी के मन में खुशी और उत्साह भर जाता है। लोग मिलकर हँसी-खुशी खेलते हैं, ढोल बजाते हैं, और होली के गीत गाते हैं।

मित्रों की टोली बनाकर सब लोग लाल गुलाल लगाते हैं, पिचकारी से रंग उड़ाते हैं और आनंद मनाते हैं।

कवयित्री कहती हैं कि इस दिन घरों में पुए-पकवान बनाए जाते हैं, और जो भी घर आता है, उसका मिठास और स्नेह से स्वागत किया जाता है।

अंत में, होली के इस शुभ अवसर पर सभी एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं।


बातचीत के लिए:

1. आप होली पर क्या-क्या करते हैं?

उत्तर :

होली पर हम सब परिवार के साथ पूजा करते है , फिर अपने परिवार, मित्रों , और रिश्तेदारों के साथ रंग व् गुलाल खेलते है। पिचकारी में रंग भरकर खूब उड़ाते है। हम मिठाइयाँ तथा पकवान खाते है और जो भी घर आते है उनको भी खिलाते है। शांम को होली मिलन में होली के संगीत गाते साथ में ढोल और हारमोनियम बजाते है। 


2. आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं?

उत्तर :

हम रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली, छठ, मकरसंक्रांति, होली, आदि जैसे त्योहार मनाते है। 


3. वे त्योहार आप कैसे मनाते हैं?

उत्तर :

हम त्योहारों पर घर सजाते हैं, स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और भगवान की पूजा करते है, अपने परिवार, रिश्तेदारों व मित्रों से मिलकर खुशियाँ बाँटते हैं।


4. छोटे समूह में अपने मित्रों के साथ मिलकर इन प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

(i) कविता में किस त्योहार की बात की गई है?

उत्तर :

कविता में होली त्योहार की बात की गई है। 

(ii) कविता में खाने की कौन-सी वस्तुओ के नाम है ?

उत्तर :

कविता में खाने की वस्तुओं में पुए और पकवान के नाम आए हैं।


(iii) कविता में से शब्द खोजकर लिखिए –

कविता में से शब्द खोजकर लिखिए –


उत्तर :

कविता में से शब्द खोजकर लिखिए


शब्दों का खेल

1. दिए गए शब्दों को पढ़िए। पहली ध्वनि पहचानिए। अलग ध्वनि से शुरू होने वाले शब्द पर गोला बनाइए-

तीखा मीठा तेज़ तोता

भेल भूख भैंस घी

घोंघा घंटा घंटी भोला

छाता छह बाघ छूना

तीखा मीठा तेज़	तोता  भेल भूख भैंस घी  घोंघा घंटा घंटी भोला  छाता छह बाघ छूना


उत्तर :

दिए गए शब्दों को पढ़िए। पहली ध्वनि पहचानिए। अलग ध्वनि से शुरू होने वाले शब्द पर गोला बनाइए-


1. तीखा, मीठा, तेज़, तोता

पहली तीनों शब्दों की शुरुआत ‘त’ से होती है, जबकि ‘मीठा’ की शुरुआत ‘म’ से होती है।

अलग ध्वनि वाला शब्द — “मीठा”


2. भेल, भूख, भैंस, घी

 पहले तीनों शब्दों की शुरुआत ‘भ’ से होती है, जबकि ‘घी’ की शुरुआत ‘घ’ से होती है।

अलग ध्वनि वाला शब्द — “घी”


3. घोंघा, घंटा, घंटी, भोला

पहले तीनों शब्दों की शुरुआत ‘घ’ से होती है, जबकि ‘भोला’ की शुरुआत ‘भ’ से होती है।

अलग ध्वनि वाला शब्द — “भोला”


4. छाता, छह, बाघ, छूना

पहले, दूसरा और चौथा शब्द ‘छ’ से शुरू होते हैं, जबकि ‘बाघ’ की शुरुआत ‘ब’ से होती है।

अलग ध्वनि वाला शब्द — “बाघ”


2. नीचे दिए गए शब्दों को लिखिए –

नीचे दिए गए शब्दों को लिखिए


उत्तर :

एक एड़ी एकता केला

ऐसा ऐसे ऐनक थैला

नीचे दिए गए शब्दों को लिखिए

3. नीचे दिए चित्रों के नाम बताइए

नीचे दिए चित्रों के नाम बताइए

उत्तर :

ओखली , गोभी , ढ़ोल , जड़ी बूटी , लौकी ,अमरुद 

नीचे दिए चित्रों के नाम बताइए

4. नीचे दि ए शब्दों में ‛ओ’ ( ो) या ‛औ’ ( ौ) की मात्रा लगाकर शब्द लिखिए –

नीचे दि ए शब्दों में ‛ओ’ ( ो) या ‛औ’ ( ौ) की मात्रा लगाकर शब्द लिखिए –


उत्तर :

ओस, पोटली , पोथी ,औजार , पौधा , कौआ 

नीचे दि ए शब्दों में ‛ओ’ ( ो) या ‛औ’ ( ौ) की मात्रा लगाकर शब्द लिखिए –


झटपट कहिए:

माला ने मेले में माला से माला खरीदी और मेले के मटर, मक्का और मावा मालपुए

माला ने खाए।


खोजें-जानें:

परिवार के लोगों से बातचीत करके जानें कि आपके घर पर कौन-से त्योहार सबसे

अधि क मनाए जाते हैं और क्यों?

उत्तर :

स्वयं कीजिए 

aaa



 Class 1 Hindi NCERT Solutions | Reprint 2025-26



Previous
Next Post »